गुलाब शरबत - Gulab Sharbat Recipe
Latest Video at YouTube Channel

दहकती हुई गर्मी के मौसम में गुलाब का शरबत (rose sharbat ) दिल दिमाग और शरीर को ठंडक पहुंचाता है. इस समय गुलाब के फूल भी बहुतायत में मिल रहे हैं और यही समय है गुलकन्द और गुलाब का शर्बत (gulab sharbat drink) बनाने का.
शर्बत या गुलकन्द बनाने के लिये जंगली गुलाब के फूल कल्चर्ड गुलाब के फूलों की अपेक्षा अधिक अच्छे होते हैं, साथ ही कीमत में बहुत कम होते हैं. दिल्ली में हम गुलाब कनाट प्लेस बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सुबह चार बजे से सुबह नौ बजे तक लगने वाली फूल की मंडी से खरीदते हैं. लगभग अस्सी गुलाब के फूल का गुच्छा साठ रुपये का मिल जाता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rose Sharbat
- लाल गुलाब के फूल - लगभग 30 गुलाब)
- चुकन्दर - 1
- तुलसी के पत्ते - 20-25 पत्तियां
- पोदीना के पत्ते - 20-25 पत्तियां
- धनियां के पत्ते - एक बडी चम्मच कटा हुआ
- छोटी इलाइची - 5-6
- चीनी - 1 किग्रा. (5 कप)
- नीबू - 4
विधि - How to make Rose Sharbat
गुलाब की पंखुड़ियों को 2 बार अच्छी तरह धोकर साफ कर लीजिये, धुली पंखुड़ियों को छलनी में रखकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, अब गुलाब की पंखुड़ियों को सूती साफ कपड़े पर फैलाइये, दूसरे कपड़े से भी पोंछ कर पानी हटा दीजिये.
एक कप पानी उबालिये, हल्का गरम रहने पर, गुलाब पंखुड़ियों को मिक्सर में डालिये, उबला पानी डाल कर, गुलाब पंखुड़ियों को पीस लीजिये.
पिसे गुलाब पंखड़ियों को छलनी में डालिये, किसी प्याले में गुलाब रस को छान कर अलग कर लीजिये.
चुकन्दर को धोइये, छीलिये, टुकड़ों में काटिये, तुलसी, धनियां और पूदीना के पत्ते धोइये और इन सबको मिलाकर बारीक पीस लीजिये. पिसा हुआ मिश्रण और एक कप पानी, किसी बर्तन में डालिये और उबलने रखिये. उबाल आने के बाद धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये और इस मिश्रण को ठंडा होने दीजिये. मिश्रण के ठंडा होने के बाद, छलनी से छानिये और इस रस को प्याले में रख लीजिये.

600 ग्राम चीनी को किसी बर्तन में डालिये, 200 ग्राम या 1 कप पानी मिलाइये, उबलने के लिये रखिये, चीनी घुलने के बाद, 1-2 मिनिट उबालिये और आग बन्द कर दीजिये और इस चाशनी को ठंडा होने दीजिये.
बची हुई चीनी में इलाइची छील कर, दाने मिलाइये और पीस लीजिये.
नीबू का रस भी एक प्याले में निकाल लीजिये.
चीनी की चाशनी में गुलाब की पंखुड़ियों का रस, चुकन्दर इत्यादि के मिश्रण का रस और नीबू का रस मिलाइये. पिसी हुई चीनी भी इसी चाशनी में डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये. शरबत को 4-5 घंटे ढक कर रखे रहने दीजिये, ताकि सारे स्वाद मिलकर अच्छी तरह महकने लगे.
गुलाब का गाड़ा शरबत (Concentrated Rose Sharbat) तैयार है, गुलाब के शरबत को कांच की बोटल में भर कर फ्रिज में रख लीजिये. और जब भी आप शरबत बनाना चाहें तब 1 गिलास ठंडे पानी में 2 बडी चम्मच गुलाब शरबत डालिये और मिलाइये. गुलाब शरबत को अधिक ठंडा करने के लिये, थोड़ी सी 1-2 क्यूब बर्फ डाली जा सकती है. गुलाब का शरबत बहुत ही स्वादिष्ट बना है.
इस गुलाब शरबत (Gulab Sharbat) को 1 महिने तक फ्रिज में रख कर प्रयोग में ला सकते हैं.
सुझाव:
आप अपने पसन्द और स्वाद के अनुसार धनिया, पोदीना या तुलसी में से किसी को भी हटा भी सकते हैं या अन्य रस जैसे अनार का रस वगैरह गुलाब शरबत में मिला सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By noor akhtar, 25 May, 2013
-
By HIMANI SINGH, 25 May, 2013
-
By Seema Garg, 25 May, 2013
-
By rashmi kumari, 25 May, 2013
-
By S, 25 May, 2013
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 46:
UR RECIPES R VERY HELPFUL 2 US
PLEASE TELL ME HOW 2 MAKE "" GULUKAND ""
TELL ME SOME HEALTHY RECIPES FOR GROWING CHILDREN ( 5-10 YRS)
CAN WE MEET U PLEASE TELL MAM
THANKS MAM
ANJALI
sird 1 baat samajh nahin aa rahi hai ki gulab ko peeskar usko baki mishran ke saath ke sath ubaalna yaa binaa ubale hi chaashni mein milana hai. yahan confusion ho rahi hai.
please reply this solution.
thanks for this lovely recipe.
निशा: प्रतापड्न, गुलाब को अलग से पीस कर, रस निकालना है, सभी रस चाशनी में ही मिला देने हैं.
निशा: अर्चना बाजार में मिलने वाला अधिकांश शर्बत चाशनी में खुश्बू और एसेंस मिला कर बनाया जाता है. उसमें प्राकृतिक रस की मात्रा काफी कम रहती है. इसलिये उसे अधिक दिन तक रख सकते हैं. वैसे शर्बत के प्रिजर्वेशन के लिये सोडियम बेंजोएट का प्रयोग करते हैं.
घर में बना यह शर्बत इतना अच्छा लगेगा कि इसे आप छह महीने तो क्या छह दिन में ही खत्म कर डालेंगी.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद अर्चना, मैं कोशिश करूंगी..
Ur great u always fulfill the request of the readers. Kindly give me the recipe of how to make bel sharbat (wood apple )
निशा: नीति, बेल के शरबत बनाने की विधि निम्न है
How to make Bel Sharbat - Wood Apple Sharbat
thanks
निशा: ममता, घी में मठा की मात्रा न हो, अच्छी तरह गरम करके छाना गया हो तो 6 महिने तक भी खराब नहीं होता. घी बनायोगी तो खर्च भी करना ही होगा. घर में बनने वाले दाल सब्जी को घी से बनाइये, खाना स्वादिष्ट बनेगा और घी भी खर्च हो जायेगा.
आप से निवेदन है की गुलाब जल बनाने की विधि बताये जो आँखों के लिए उपयोग किया जाता है .
निशा: ओमप्रकाश जी, मैं इसके लिये कोशिश करूंगी.
निशा: दीपक, फूलों का ताजा रस तो कड़वा ही होता है, दी गई माप के अनुसार ही रोज डालिये, ज्यादा रोज शरबत के स्वाद को कड़वा कर देंगे. चीनी इत्यादि अन्य सामग्री डालते हैं तब उसकी कड़वाहट का बिलकुल पता नहीं चलता, शरबत दूध में डालने से दूध फटेगा तो नहीं लेकिन आप नीबू नहीं डालेंगे तो भी शरबत स्वादिष्ट लगता है.
निशा: भावेश, किसी भी चीज की मात्रा कम नहीं करनी है, चुकन्दर कलर के लिये डाला गया है, ये हैल्थ के लिये तो अच्छा है ही.
निशा: नियति, देशी गुलाब से भी इतना ही रस निकल आयेगा.
निशा: नियति, धन्यवाद.
esi liye main apse dobara puch rahi hu, jo recipis home page pe hoti hai, wo change hoti rehti hai, to agar humne home page ki purani recipi dekhni ho to kaha se pata lagega, home page ki recipis kaha store(colom) me hoti hain??????????plz nisha ji ans. jarur dijiyega.........
निशा: पूनम, रैसिपी अपनी कैटेगरी के हिसाब से सब्जी, सब्जी में, मिठाई, मिठाई कालम में आ जाती है, आप उसके कालम में जाकर देख सकते हैं या आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखिये, रैसिपी आपके सामने पेज पर खुल जाती है.
निशा: पूनम, चटनी पिकल कालम को क्लिक करके चटनी की रैसिपी देख सकती हैं, सर्च बटन पर चटनी लिख कर भी रैसिपी देखी जा सकती है.
निशा: पूनम, सर्च बटन पर सर्च करके मीठी चटनी पढ़िये, वह इमली की मीठी चटनी है.
निशा: अक्षरा, जल जीरा रैसिपी मुझे लिखनी है.
निशा: अक्षरा, मुझे इस रैसिपी के बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: लक्ष्मी, अगर शरबत सही कनसिसटैन्सी का बना है तब इसे फ्रिज में 3 माह तक भी रख सकते हैं.
निशा: क्रिंजल, चुकन्दर शलजम और मूली की तरह एक रूट है जो सलाद में कच्चा काट कर खाई जाता है, इसमें आइरन बहुत मात्रा में पाया जाता है.
निशा: अंजू, चुकन्दर आवश्यक नहीं हैं, इसे हमने कलर के लिये यूज किया है, आप इसे हटा सकते हैं.
निशा: दिशा: ये रोज शर्बत नेचुरल चीजों से बना है, एसेन्स और कलर से शर्बत अलग इन्ग्रीडियेन्ट से बनता है.
निशा: लर्न, रोज एसेन्स और कलर से शर्बत बनाना बहुत आसान है, आप उस तरह शर्बत बना सकते हैं.
निशा: लर्न, एक छोटी चम्मच रोज एसेन्स डाल सकते हैं.
PLS TELL ME-
निशा: घनश्याम जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सविता, गुलाब शर्बत में गुलाब का कलर भी आता है. गुलाब की महक के लिये, 3-4 टेबल स्पून गुलाब जल डाला जा सकता है.
निशा: रेखा जी बहुत बहुत धन्यवाद.