चपाती - How to make Roti?
Latest Video at YouTube Channel

रोटी कई प्रकार के आटे से बनाई जाती है. गेहूं के आटे से, मक्के के आटे से, बाजरे के आटे से, मिस्से आटे से और 6-7 अनाज को मिलाकर मिक्स आटे से (मिक्स आटे से बनाई गई चपाती ज्यादा पौष्टिक होती है). मक्का, बाजरा, ज्वार का आटा बरखरा होता है (इसमे लेस कम होता है) इन अनाजों के आटे से चपाती आसानी से बेलन से बेलकर नहीं बनाई जा सकती, इन अनाज के आटे को ईंच ईंच कर, मुलायम करके, लोई बनाकर हाथ से पानी लगाकर चपाती को बड़ाया जाता है. हाथ से बड़ा कर बनी कुरकुरी चपाती बहुत स्वादिष्ट लगती हैं, इस तरह की चपाती पचने में थोड़ी भारी तो होती है. इन चपाती को बनाने के लिये और अधिक प्रैक्टिस करनी होगी. अगर इन अनाज के आटे में थोड़ा सा आटा गेहूं का मिला लिया जाय, तब बेलन से बेल कर स्वादिष्ट चपाती आसानी से बनाई जा सकती है.
हमारे घरों में अधिकतर गेहूं के आटे से रोटी बनाई जाती है, गेहूं के आटे से बनी रोटी जल्दी पचती है, आसानी से बन जाती है और स्वादिष्ट तो होती ही है.
आटा छानकर प्रयोग करना चाहिये या बिना छाने हुये?
कुछ लोग मानते हैं कि आटा बिना छाने प्रयोग करना चाहिये ताकि फाइबर और रेशे खाने में प्रयोग किये जा सकें. कुछ लोगों का मानना है कि आटा छानकर ही प्रयोग करना चाहिये. आप उपलब्ध आटे की शुद्दता के अनुसार खुद निर्धारित कर सकते हैं. पैकेट बन्द आटे को आप बिना छाने प्रयोग कर सकते हैं जबकि चक्की से पिसाये हुये आटे को छानकर प्रयोग करना सही रहता है.
आटा सख्त गूथें या मुलायम? आटा गूंथने के लिये कितना पानी लगता है?
रोटी, नान या परांठा के लिये आटा थोड़ा मुलायम गूंथा जाता है. मुलायम आटे से बनी रोटी ठंडी होने पर भी चीचड़ नहीं होगी, जबकि सख्त आटे से बनी रोटी ठंडी होने पर खाने में अच्छी नहीं लगती.
रोटी के लिये गैंहू का आटा गूंथते समय इसके आयतन से आधा पानी लगता है. यानी यदि दो कप आटा गूंथ रहे हैं तो आप एक कप पानी ले सकते हैं.
आटा कैसे लगायें - How to make dough for roti
आवश्यक सामग्री
- आटा - 250 ग्राम (2 कप)
- पानी -1 कप
- नमक - आधा छोटी चमम्च
- तेल - 1-2 छोटी चम्मच
आटे को किसी गहरी थाली या बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये. आटे में नमक और तेल डाल दीजिये.
एक हाथ (बायें हाथ) से पानी डालते हुये आटे को दायें हाथ से गूथिये. एक साथ ज्यादा पानी आटे में मत डालिये, आटा अच्छी तरह मिक्स हो जाय तब आटे में मुक्कियां लगाकर, बार बार आटे को दायें हाथ से उठा कर पलटिये (आटे को ज्यादा सख्त और ज्यादा पतला मत कीजिये). आटा एक जैसा हो जाने पर, उसे मुक्कियां लगाकर, अगर आवश्यकता हो तो उसके ऊपर थोड़ा 2 - 3 छोटी चम्मच पानी छिड़ककर,20- 25 मिनिट के लिये ढककर छोड़ दीजिये.
20 मिनिट बाद आटे को उठाकर इकठ्ठा कीजिये, बार बार मुक्किया लगाकर, इकठ्ठा करके चिकना और मुलायम कीजिये. हाथ में बिलकुल थोड़ा तेल लगाकर चिकना करके भी आटे को संभाला जा सकता है. गूंथे गये आटे का ऊपरी भाग चिकना और इसमें खिंचाव पैदा होने तक गूंथते रहना चाहिये. आटा अच्छी तरह गंथे जाने पर चिकना हो जाता है तो फिर यह रोटी बनाते समय हाथों में अधिक नहीं चिपकता और बेलते समय इसे कम परोथन (सूखा आटा) लगा कर बेला जा सकता है. जब आटा चिकना और नरम हो जाय तब उसे थाली में एक ओर रख दीजिये. चपाती बनाने के लिये आटा तैयार हो गया है.
चपाती बनाइये - How to make Chapati
तवा गरम होने के लिये आग पर रखिये, गुंथे हुये आटे से एक नीबू के बराबर का आटा तोड़कर निकालिये और हाथ से गोल लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे में लपेटिये, अतिरिक्त सूखा आटा झड़ा दीजिये (ज्यादा सूखा आटा लोई के ऊपर नहीं रहना चाहिये).
सूखा आटा लगी लोई को चकले पर रखिये और बेलन की सहायता से 2 - 3 इंच व्यास में बेल कर बड़ा कीजिये. बेलन से एक जैसा गोल बेलिये. इस बेली गई चपाती को फिर से सूखे आटे में लपेटिये, अतिरिक्त सूखा आटा चपाती से झाड़ दीजिये.
सूखा आटा लगी चपाती को चकले पर रखिये और 5-7 इंच के व्यास में चारों तरफ एक जैसी मोटाई की गोल चपाती बेलिये. गोल और एक जैसी मोटाई की चपाती बेलने के लिये आपको प्रेक्टिस तो करनी ही होगी. रोटी बेलते समय एक जैसा हल्का दबाब दें, अधिक जोर न लगायें. नहीं तो रोटी कहीं से मोटी कहीं से पतली हो जायेगी और सही फूलेगी नहीं.
बेली गई गोल चपाती को गरम तवे पर डालिये, निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर चपाती की ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है, अब चपाती को पलटिये. दूसरी सतह को ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये.
चपाती के सीधे तवे पर भी सेक सकते हैं:- तवे पर रोटी को सेकने के लिये दूसरी सतह पर चित्ती आने के बाद रोटी को पलटिये और किसी कपड़े या चमचे को फिराकर रोटी सिर्फ तवे पर सेक लीजिये.
या तवा उतार कर गैस पर सेक सकते हैं- गैस पर सेकने के लिये तवे से चपाती उतारिये और पहले चित्ती वाली सतह को सीधे आग पर चिमटे की सहायता से घुमाते हुये थोड़ा और गहरी चित्ती होने तक सेकिये. ये ध्यान रहे कि चित्ती ब्राउन ही रहे, काली नहीं पड़नी चाहिये. रोटी को पलट कर दूसरी तरफ सेकिये. चपाती को चिमटे से पकड़ कर चारों ओर घुमाते हुये हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. चपाती पूरी फूल जाती है. फूली चपाती को कभी हाथ से न पकडिये. इससे निकलने वाली भाप आपका हाथ जला सकती है.
यदि चपाती एक दम फूल जाय तो इसका अर्थ है यह अच्छी तरह से सिक रही है, उस पर हल्की चित्ती आने तक और सेक लीजिये,अगर आप किसी को खाना खिला रहे हैं और ये चपाती गरम गरम दे रही है तब आप ये चित्ती थोड़ी गहरी कर सकती है यानी कि आप कुरकुरी चपाती सेक कर दे सकती हैं. तुरन्त सिकी हुई घी लगी कुरकुरी चपाती खाने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन बाद में खाने के लिये कड़क सिकी हुई चपाती अच्छी नहीं रहती.
चपाती को सेककर, कैसरोल में रखिये, दूसरी चपाती भी इसी तरह सेक लीजिये, इस चपाती के ऊपर थोड़ा सा देशी घी यानी कि एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा रखिये और दोनों चपाती को एक दूसरे के ऊपर करके घी लगा दीजिये, घी लगी चपाती कैसरोल में रख दीजिये. बिना घी लगी चपाती जल्दी पचती है. गरम गरम बिना घी लगी चपाती खाइये, लेकिन घी लगी चपाती कैसरोल में रखने से बाद में 5-6 घंटे या और भी ज्यादा समय बाद खाने के लिये नरम रहती हैं.
- गर्म और भाप से भरी रोटियों को तुरन्त डिब्बे में न रखे नहीं तो इसकी भाप रोटियों को गीला कर देती है. पहले रोटी की भाप निकल जाने दें.
- रोटियों को कैसरोल, या डिब्बे के नीचे कागज, फाइल या कपडा लगाकर रखें. रोटियां कपडे में लपेट कर भी रखी जा सकतीं है.
- आटा लगाने के लिये सर्दियों में गुनगुना पानी लीजिये. हल्के गर्म पानी से आटा अधिक मुलायम लगता है और रोटी भी अधिक मुलायम बनती है.
- दो दिन तक प्रयोग के लिये एक साथ आटा लगाकर फ्रिज में रखा जा सकता है और आवश्यकतानुसार फ्रिज से निकाल कर प्रयोग में ला सकते हैं. फ्रिज में आटा रखने के लिये, आटे के ऊपर थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, आटे को बन्द डिब्बे में रखिये, आटा एकदम ताजी रहता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By mann bose, 22 May, 2013
-
By Anuradha Agarwal, 22 May, 2013
-
By ashi, 22 May, 2013
-
By abhinandanchoubey, 22 May, 2013
-
By rajiv kumar, 22 May, 2013
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
-
By shallu singla, 22 May, 2013
-
By vishwanath prasad sinha, 22 May, 2013
-
By Anju, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 28:
निशा: रजनी, आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर और पूरी तरह ढककर फ्रिज में रखा जाया तो वह काला नहीं पड़ता.
निशा: बाजार में तंदूरी रोटी मैं सामान्यतया मैदा प्रयोग की जाती है लेकिन यह आटे, चने या मक्के के आटे को मिला कर मिस्से आटे से भी बनायी जाती है,
aapki Shreya
निशा; श्रेया, रोटी का आटा को आधा घंटे फुलाने के बाद उसे चिकना होने तक मसल मसल कर ठीक कीजिये, आग मीडियम रखिये, चपाती बनाने वाले लेख को ध्यान से पढ़कर रोटी बनाइये आप जल्दी ही अच्छी रोटी बनाना सीख जायेंगी.
निशा: खुशी, सर्च बटन पर बेसनी भिन्डी लिखकर आप रैसिपी खोज सकती हैं, रैसिपी वेवसाइट पर पहले से दी गई है.
i like ur clarification about how to make recipes. thanks u helped me a lot
निशा: श्रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
plssssssssssssssssssssss tell me what to do make dough gud.
निशा: पूजा, प्रेक्टिस से सारी चीजें सही होने लगती है, बस आप बार बार करते जाइये.
after making rotis,when i pack in almunium foil to keep them warm,i hv noticed they get soggy.pls tell me what medium shud i use to pack so dat rotis remain hot and non soggy.
thanx.
निशा: अरूना, रोटी के लिये अच्छी पैकिंग तो अल्यूमीनियम फाइल ही होती है.
meri wife ki death ho gai hai. magar apki web site se ab mein khana bana leta hun. magar roti bante samay meri roti baar baar belan se chipak jati hai koi hal batayen.
निशा: रायवर जी, आटे को थोड़ा सा सख्त गूथें, जितना अभी आप गूथ रहें हैं उससे, चपाती बेलते समय सूखे आटे में लोई को लपेटे, थोड़ा बेलने के बाद फिर से सूखें आटे में लपेटे और फिर से हल्का दबाव देते हुये बेले, रोटी बेलन से नहीं चिपकेंगी, धन्यवाद.
Main gas par achchi roti bana leti hoon, par mere kitchen main cooking plate hone ki wajah se roti tawe(not Indian tawa but a cooking pan) par hi fulane ki koshish karti hoon.Lekin yeh achchi nahi banti. Koi tip share kijiye please.Isi kaaran se Maine roti banana kafi samay se chod diya hai aur paranthe banati hoon.
निशा: एन, रोटी तवे पर भी फूल जाती है. आप इसे कपडे से दबा दबा कर सेक लें.
Namaskar.
Please batayen ki kya chapati bananey ke liye oil ki jagah par 1-2 tsp fresh malai (Boiled milk ke upar ji malai aati hai) use kar saktey hain.
Please reply
Thanks a lot mam.
malai
निशा: आशा, जी हां अवश्य कीजिये, आप दूध का यूज भी कर सकती हैं.
In the recipe for besan barfi the instruction given is to freeze, when you actually mean to set. people might think that they will have to keep it in the freezer.
निशा: फीडबैक के लिये धन्यवाद
निशा: प्रियंका, जी हां बेसन से भी रोटी बनाई जाती है.
निशा: रितु, आटे में थोड़ा नमक और 1 कप आटे में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर आटे गूथिये, और रोटियो को टिफिन में पैक करने के लिये घी अवश्य लगाइये, रोटियों को खुली न रखें, घी लगाकर तुरन्त पैक कर लीजिये या कैसरोल में रखिये रोटियां नरम रहेंगी.
निशा: अल्का, जी मैं कोशिश करती हूँ.