क्रीमी पास्ता - Creamy Pasta Recipe
Latest Video at YouTube Channel

कोई भी खाना जब सरहदों को पार करके दूसरे देश में जाता है तो वहां के स्वाद के अनुसार परिवर्तित हो जाता है. पास्ता भी इसका अपवाद नहीं है. व्हाइट सास और टोमाटो सास के बजाय क्रीम में बना पास्ता मेरे सारे परिवार को इटैलियन पास्ता के बजाय अधिक पसंद आता है. आप भी इसे बनाकर देखिये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Creamy Pasta
पास्ता - 200 ग्राम (2 कप)
पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटा हुआ)
गाजर और शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटे हुये)
ताजे हरे मटर के दाने - आधा कप
मक्खन - 2 टेबल स्पून
क्रीम - 100 ग्राम (आधा कप)
नमक - स्वादानुसा (1 छोटी चम्मच)
अदरक - एक इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस कर लिया)
काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
नीबू - एक छोटा सा
हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Creamy Pasta
पास्ता पैकेट से प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी (पास्ता से तीन गुना पानी) लेकर गरम करने रखिये कि पास्ता उसमें अच्छी तरह उबाला जा सके. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 1-2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, पास्ता पानी में डालिये और उबलने दीजिये. थोड़ी थोड़ी देर बाद पास्ता को चमचे से चलाते रहिये. पास्ता में उबाल आने पर आग धीमी कर दीजिये, लगभग 15-20 मिनिट में पास्ता पक जाता है, पास्ता को हाथ से दबाकर देख सकते हैं, पास्ता नरम हो गया है.
पास्ता उबालने रख कर सारी सब्जियां बारीक काट कर तैयार कर लीजिये.

उबले हुये पास्ता को छलनी में छान कर पानी निकाल दिया और उसके ऊपर ठंडा पानी डाल दिया ताकि उसका चिपचिपा पन निकल जाय.
कढाई में मक्खन डालकर गरम करने रखिये, अदरक और सारी सब्जिया डाल दीजिये, सब्जियों को चमचे से चलाया और ढककर 2 मिनिट तक पका लीजिये. सब्जियां थोड़ी नरम हो जाने के बाद, क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट पका लीजिये. अब पास्ता डाल कर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पास्ता को पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. पास्ता में नीबू का रस और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
लाजबाव क्रीमी पास्ता तैयार है. गरमा गरम पास्ता परोसिये और खाइये. यह बताना न भूलिये कि आपको ये क्रीमी पास्ता कैसा लगा.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
-
By kamal, 19 May, 2013
-
By lucky, 19 May, 2013
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 98:
निशा: आकाश, मस्टर्ड सास की रैसिपी सर्च बटन पर लिखिये. मस्टर्ड सास की रैसिपी यहाँ Mango Mustard Kasundi Recipe है.
paneer butter masala ki recipe bhi batayea
mere papa kal mumbai se ghar aa rahe hain.is week wo hamare sath hi rahenge, and he likes spring rolls a lot.please mai unke liye ye banana chahti hu. recipe bataiye na
please reply soon
luv from- mukta
aapki resipe sikhane kaa tarika bahuta achhaa hai bahuta saral tarike se sikhati hai aap. hamen seejalara ke recipe sehkanee hai.
thankas
निशा: क्रीम यानी मिल्क क्रीम. यह सामान्यतया सभी ग्रोसरी की दुकानों पर मिल जाती है. भारत में अमूल ब्रांड की क्रीम तो बहुत लोकप्रिय है.
निशा: अरुना, जी हां बिलकुल,मलाई क्रीम की जगह डाली जाती है.
निशा: ज्योति, जी हाँ.
निशा: चेतन, धन्यवाद. ये पास्ता मेरे बेटे को बहुत पसन्द है.
निशा: अर्चना, क्रीम की जगह मलाई डालनी है.
निशा: कविता, क्रीम यूज कीजिये.
निशा: काजल, धन्यवाद.
निशा: रेनू, क्रीम की जगह मलाई डाली जा सकती है, दूध नहीं डाल सकते.
Thank You for Creamy Pasta recipe,
for last two days in our dinner We make this recipe only .
निशा: रामकृष्ण जी, धन्यवाद.
निशा: गीता, पास्ता कुकर में नहीं उबालते.
Thank you so much!!
Regards,
Usha.
निशा: वर्तिका, ताजा कोई भी क्रीम या घर के दूध से निकली ताजा मलाइ आप इसके लिये प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: रक्षा, इसमें चीज मिलाने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: साक्षी मुझे लिखनी है.
sabko creamy pasta bahot aacha laga...
onc again tenqu..
निशा: तानि, आप किसी भी तरह के पास्ता को इस प्रकार से बना सकती हैं, पास्ता के साथ मसाला दिया तब आप उसे डाल सकती हैं अगर पसन्द है, घर में अलग से मसाला नहीं डालें, क्रीम डालें और पास्ता बना लें.
निशा: गगनदीप, बहुत बहुत धन्यवाद.
acha laga
plssss muje chilli paneer dry ki receipe bhij vana bye n tak care
निशा: स्वाति, मलाई भी क्रीम के बराबर ले लीजिये.
निशा: लवनीश, धन्यवाद.
if u wil add blach peper en 1 tea spoon rose & marie in it it wil tast like heaven..
vry delicious
fatte chak te tuhade paaste ne
निशा: अभिलाशा, मैकरोनी और पास्ता लगभग एक जैसे ही हैं, शेप अलग होने से नाम भी अलग है, मैकरोनी को आप बिलकुल पास्ता की तरह से बना सकती हैं.
h a wonderful recepie...
Kya aapne pizza ki recepie bhi upload ki hai??
निशा: बिभा पिज्जा की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: दीपांशी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: चीज सामान्य किराना स्टोर्स पर मिल जाता है. मैं अमूल की चीज प्रयोग करतीं हूं.
निशा: नेहा, आप पास्ता से सब्जियां हटा दीजिये और बिलकुल इसी तरह से पास्ता बनाइये, बिना सब्जी के भी पास्ता अच्छा बनता है.
achi bani.. par malai to ghee hi ban gea tha?
निशा: भाग्या, बिना क्रीम के पास्ता हमने बनाया है, उसमें पास्ता सास का प्रयोग किया है, आप सर्च बटन पर पास्ता लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: नेहा, क्रीमी पास्ता में इन सब चीजों की आवश्यकता नहीं है, धन्यवाद.
निशा: चांदनी, कच्चे दूध को मथने से ऊपर जो झाग आते हैं, उन्हैं इकठ्ठा कर लिया जाता है, वही क्रीम होती है.
i saw this on an italian food show:
water in which pasta is boiled should not be thrown away. instead it should be added to pasta sauce to make it thick. starch present in this water gives a distinct flavour to pasta and makes the sauce thicker.
pasta need not be washed. instead add 1 tsp vinegar and mix it well, this will prevent pasta from sticking.
निशा: रश्मि, मेरे साथ भी बहुत बार एसा होता है कि हम अपने मन मुताबिक नहीं बना पाते
निशा: मनीषा, क्रीमी पास्ता में चीज डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: भावना, नापने के लिये बाजार में स्टेन्डर्ड कप आते हैं, आप अनुपात को समझते हुये अपने घर में होने वाले चाय के जो थोड़े बड़े कप होते हैं उनसे नाप ले सकती हैं,थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप हर चीज बनाने लगेंगी.