माइक्रोवेव खरीद रहे हैं? Microwave Oven Buying Guide
Latest Video at YouTube Channel

क्या वेजीटेरियन परिवार के लिये भी माइक्रोवेव जरूरी है?
मेरे पहले माइक्रोवेव पर मेरे परिचितों की प्रतिक्रिया थी कि आप तो वेजीटेरियन है फिर माइक्रोवेव क्यों? आप चाहे वेजीटेरियन हों या नहीं. माइक्रोवेव खाना पकाने में बहुत सहायता देता है. इसमें आलू भूने जाते हैं, भुरता के लिये बैंगन भूना जाता है, लड्डू, बरफी के खोया भूना जाता है, सब्जियां छोंकने से पहले नरम कर ली जातीं हैं. मजेदार पापड़ 40 सैकंड में बिना तेल के भूने जाते हैं. माइक्रोवेव में चावल बनाना तो बहुत ही आसान है. फ्रिज में से ठंडा दूध निकाल कर बोतल में सिर्फ 30 सैकंड में माइक्रोवेव करके के बच्चे को दे दीजिये. फ्रिज में रखी हुआ ठंडी सब्जियां बिना अतिरिक्त बर्तन प्रयोग किये हुए तुरंत गरम करके परिवार को परोसें.
- Read this article in English - Microwave Oven Buying Guide
कितनी तरह के माइक्रोवेव होते हैं
- Solo Microwave or Basic Microwave
इसमें खाने को पकाया जा सकता है, खाना गरम किया जा सकता है और फ्रोजन फूड को डिफ्रोस्ट किया जा सकता है. ये कीमत में कम होते हैं. - Microwave with Grill
ग्रिल की सुविधा वाले माइक्रोवेव में खाने को ग्रिल किया जा सकता है. - Microwave with Grill and Convection
कन्वेक्शन माइक्रोवेव में खाना बेक भी किया जासकता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव में अन्दर के तापमान को एक जैसा रखने के लिये हवा फैंकने के लिये फैन लगे होते हैं जिनसे पकाये जा रहे खाने को हर जगह एक जैसा तापमान मिलता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव खाने को क्रिस्प करने के लिये भी उपयोग में लाये जाते है.
आजकल बाजार में प्रमुखत: दो तरह के माइक्रोवेव मिलते हैं solo microwave एवं Microwave with Grill and Convection.
Microwave Oven Prices in India
भारतीय बाजार में उपलब्ध माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य (MRP) एवं नेगोशियेटेड प्राइज का मार्केट सर्वे
कौन सा माइक्रोवेव लें?
आपकी आवश्कता क्या हैं? आपका बजट क्या है? यदि आप माइक्रोवेव का उपयोग बेकिंग के लिये नहीं करना चाहते या आप अलग से ओवन का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप Solo microwave oven ले लें.
लेकिन आप बेकिंग के लिये अलग से दूसरे ओवन का प्रयोग नहीं करना चाहते तो आप Microwave with Grill and Convection खरीदें
लेकिन मुझे बेकिंग के लिये अलग ओवन प्रयोग करने के बजाय एक ही Microwave with Grill and Convection में अधिक सहूलियत लगती है. यह डिफ्रोस्टिंग, रिहीटिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग आदि सारे काम कर सकता है.
माइक्रोवेव कितने साइज का लें?
यह आपके घर के सदस्यों पर निर्भर करता है और इस पर निर्भर करता है कि आप माइक्रोवेव का कितना प्रयोग करते हैं. भारत में माइक्रोवेव का प्रयोग खाना बनाने में नहीं बल्कि खाना बनाने में सहयोग देने में अधिक किया जाता है. इसलिये चार सदस्यों तक के परिवार के लिये आप 18 या बीस लीटर तक का माइक्रोवेव ले सकते हैं. इसके बाद प्रति सदस्य के लिये आप दो लीटर माइक्रोवेव का साइज बढा सकते हैं.
माइक्रोवेव किस कंपनी का लें?
आम तौर पर कंपनिया माइक्रोवेव में 2 से 5 साल की गारंटी देती हैं. माइक्रोवेव सामान्यतया खराब नहीं होते लेकिन फिर भी यह सुनिश्चित कर लें कि आपके शहर में उस कंपनी का सर्विस सेन्टर है.
में अभी तक दो माइक्रोवेव प्रयोग कर चुकी हूं. पहला माइक्रोवेव Solo Microwave था जो लगभग आठ साल लगातार प्रयोग किया. आठ सालों में वह कभी खराब नहीं हुआ सिर्फ टर्न टेबिल टूटी. वर्तमान माइक्रोवेव Microwave with Grill and Convection है जो पिछले चार साल से सही काम कर रहा है. बस इसके एक बार इसके बल्ब बदलवाने की आवश्यकता पड़ी.
माइक्रोवेव कितनी कीमत में मिलते हैं - Microwave Oven Prices in India
आज से पन्द्रह साल पहले Solo Microwave Oven की कीमत Rs.16,000. थी लेकिन आज उससे अच्छा माइक्रोवेव पांच हजार में मिल जाता है. एक अच्छा Microwave with Grill and Convection आपको लगभग रु. 10,000 में मिल जाता है.
माइक्रोवेव ओवन के विक्रेता इसकी MRP पर माडल के अनुसार डिस्काउन्ट भी देते है. आपकी सुविधा के लिये माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य एवं नेगोशियेटेड प्राइज का एक सर्वे यहां Microwave Oven Prices in India प्रस्तुत है.
- माइक्रोवेव का कवर एसा हो कि आपको अन्दर पकता खाना अच्छी तरह से दिखता रहे
- इसकी बनाबट एसी हो कि इसे आप इसे सफाई करना आसान हो.
- आमतौर पर माइक्रोवेव निर्माता इसके साथ कभी बर्तन आदि का सैट भी देते हैं उसे लेना न भूलिये.
आप माइक्रोवेव ओवन खरीदने के अपने अनुभव भी यहां बताईये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 125:
Aapne Oven ke Bare mein kafi achchi Jaankari di hai.
maine bhi 2 year pehle microwave oven (Samsung) liya tha, lakin tab mujhe jyada convection ke bare main jaankari nahin thi. jab main usmein kuch banata tha to ban kuch aur jaata tha to pata chala ki ye kaam to simple oven ka tha.
Ab jab bhi kabhi oven kharidoonga to convection suvidha wala hee loonga. jaankari ka liye many many thanks.
Thanks for Microwawe purchasing knowledge.
Will u pl. tell how to bake in Microwave with grill.
Thanks
निशा: जी अवश्य.
kindly tell me how to clean microwave oven
thanks
निशा: अवश्य, सुझाव के लिए धन्यवाद सांत्वना.
निशा: चांदनी, तंदूरी रोटी के लिए माइक्रोवेव ओवन सही नहीं है क्योंकि तंदूरी रोटी के लिए बहुत अधिक गरम तापमान चाहिए. तंदूर का तापमान 450 डिग्री से. से भी अधिक होता है जबकि माइक्रोवेव में इसका आधा तापमान होता हैं.
आजकल बाजार में सस्ते इलेक्ट्रिक तंदूर मिलते है जो प्रयोग करने में बहुत आसान होते हैं. माइक्रोवेव से अधिक अच्छी नान तो सामान्य तवे या कढाही में बन जाती है.
I BOUGHT ONE CONVECTION MODEL MICROWAVE .WITH THIS MICROWAVE COMPANY PROVIDE ME ONE STEEL GRILL .I WANT TO KNOW WHERE I CAN USE THIS GRILL TABLE IN MICROWAVE BCOZ I CAME TO KNOW THAT WE SHOULD NOT USE STEEL AND METAL UTENSILS IN MICROWAVE. IF WE USE THIS STEEL GRILL IN MICROWAVE WHICH MODE WE HAVE TO CHOSE.
निशा: मिसेज कोठारी, आपके माइक्रोवेव के में ओवन/ग्रिल और कन्वेक्शन की सुविधा है. हम सिर्फ माइक्रोवेव मोड में मैटल के बर्तन प्रयोग नहीं करते लेकिन ग्रिल/ओवन मोड में हम मैटल के बर्तन या स्टील ग्रिल का प्रयोग कर सकते हैं.
अगले सप्ताह, माइक्रोवेव के प्रयोग पर और अधिक लिखने की मेरी कोशिश होगी.
I like your site very much.Microwave mein baingan ko kis mode per bhunana hai,khoya kaise bhunana hai. bartan kaun sa use karna hai.
pls detail mein batayein.
निशा: प्रतिभा, बैंगन को आप माइक्रोवेव मोड पर भून सकते है.
निशा: अर्चना, लिट्टी के लिये अधिक तापमान चाहिये. माइक्रोवेव में बनी लिट्टी थोड़े सख्त हो जाती हैं.
Thanks for Microwawe purchasing knowledge.
निशा: मीनाक्षी, बाजार में माइक्रोवेव सामान्यतया 800 वाट से लेकर 1500 वाट तक मिलते हैं. इलेक्ट्रीसिटी की खपत तो आपके द्वारा खरीदे गये माडल पर निर्भर होती है.
निशा: दीप्ति, केक बनाने के लिये ओवन का प्रयोग होता है, प्लास्टिक के बर्तन केक बनाने के लिये प्रयोग नहीं किये जा सकते.
hamare microwave ke sath koi bhi bartan nahi aya he, to hum kis tarh ke bartan ko use kar sakte he.
निशा: माइक्रोवेव के लिये, माइक्रोवेव ग्लास प्रूफ प्याले आते हैं, वो आप ले सकती हैं.
plz help me.
निशा: गीत, Kenstar के माइक्रोवेव LG या Samsung के मुकाबले कीमत में कम हैं. LG की आफ्टर सेल सर्विस कनस्तर के मुकाबले अधिक अच्छी है. Samsung के ओवन पर आजकल पांच साल की वारंटी है.
इन्हें ध्यान में रखते हुए आप अपने लिए एक अच्छा सा माइक्रोवेव चुन लीजिये.
निशा: प्री, मीन्य़ू दी हुई अधिकतर चीजें बन जाती है,लेकिन उनमें से बहुत सी चीजें गैस बर्नर पर आसानी से बन जाती है, आलू परांठा कन्वैक्सन मोड पर बन सकता है.
i love ur site very much. kya aap bata sakti hai ki convection microvave mei samosa aur kachori b ban sakte hai kya?
निशा: खुशी, ग्रिल मोड पर बेकिंग नहीं की जा सकती..
निशा: सुलक्षना, माइक्रोवेव में बाटी नहीं बना सकते.
निशा: ताशु, ये सब माइक्रोवेव के साथ आयी हुई बुक में रहता है. आप उसे पढ़ सकती हैं, माइक्रोवेव प्रयोग में लाते समय कोई भी मैटल यूज मत कीजिये.
निशा: प्रियंका, बेक करने के लिये माइक्रोवेव में कन्वेक्शन की सुविधा होना आवश्यक है. आप सामान्य माइक्रोवेव मोड में कुकीज या केक बना तो सकतीं हैं लेकिन वह रंग और स्वाद में बेक किये हुये केक से अलग होगा.
achi tarah chipakta nahi, alag-alag sa rahta hai.
//Plz solve my problem.
निशा: वैशाली, तंदूर में तापमान अधिक हो जाता है, लेकिन कन्वेक्सन में उतना तापमान नहीं मिल पाता, आप माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर 230 सेग्रे. पर गरम कीजिये और बाद में 200 सेग्रे. पर तापमान फिक्स करके पिज्जा बनाइये और बताइये कि पिज्जा कैसा बना.
2 logo ki pure veg family ke liye kaun sa company-model ka covection microwave theek rahega,steam cooking and with other latest and useful features,please suggest.
Hum log bread pizza, cake, muffins and potato/panner grilling ke liye use karna chahte hai.
I have microwave oven with convection. I tried cake in it manytimes but i never successful. Either it wont bake or it wont be spongy. Can you please guide me for the same.
निशा: रश्मि, कुकीज ओवन में अच्छी बनती हैं.
निशा: निधि, केक माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है, लेकिन पिज्जा और ब्रेड इत्यादि के लिये आपको ओवन की आवश्यकता होगी.
निशा: निधि, अवश्य ट्राई कीजिये.
निशा: अभिलाशा, माइक्रोवेव तो सभी ठीक होते हैं जो कम्पनी आपके शहर में बिक्री के बाद सही सर्विस दे, वही माइक्रोवेव लीजिये
निशा: केक माइक्रोवेव में भी बनता है और कन्वेक्सन मोड पर भी केक बीच से कच्चा रहने का कारण है केक का अच्छी तरह न फूलना.
निशा: प्रभात, माइक्रोवेव + कन्वेक्सन मोड हो तो आपको ओवन खरीदने की आवश्यकता नहीं हैं, सारी चींजे आप इसमें बना सकेंगे.
निशा: शिवानी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर मैटल प्रयोग में लाई जाती है.
निशा: शीला, बाटी तंदूर में बनती हें.
निशा: रुप, माइक्रोवेव में भी केक बन जाता है.
निशा: लता, किसी भी अच्छी कम्पनी का माइक्रोवेव जिसमें कन्वेक्सन मोड हो वह आप ले सकती हैं.
निशा: मोहनदास, माइक्रोवेव सेफ कांच के बर्तन आप ले सकते हैं.
निशा: जानवी, आप स्टील के बर्तन कन्वेक्सन मोड पर यूज कर सकती हैं.
निशा: नूर, केक कनवेक्सन मोड पर बनाया जाता है, माइक्रोवेव के साथ मिली बुक से आप बहुत सारी जानकारी ले सकती हैं.
mere pass grill microwave oven hai bt convection nahi hai,kya issme cake ban sakta hai ??? n issme temp set karne ka option nahi balki kuch percentage mein dia hai jaise
low 17% micro,med 55% micro,100% high micro, combi1 80%grill 20% micro 100% grill etc..iska kya matlab hai n cake kis temprature combination par banega...
निशा: प्रेरना, केक को माइक्रोवेव के 100 % पर 4-5 मिनिट के लिये बेक कर लीजिये, केक अच्छा बन जाता है.
Nisa ji mania abhi microwave, gril aur convaction teno hai per mujhko iska baara mai koi jankari nahi plz mujhko bataya ki kon se disa kon se temperature per aur kis mai kya banau battaya plz help me nisa
निशा: चित्रा, आप जहां से आप माइक्रोवेव खरीद रहे हैं उनके यहां से कोई भी आकर इन चीजों की जानकारी देते हैं, मीनू पढ़ कर भी सारी जानकारी मिल जाती है.
निशा: सपना, आपके माइक्रोवेव में सब्जियां और गाजर का हलवा पक सकता है, माइक्रोवेव के साथ आये हुये बुक को पढ़े उससे आपको माइक्रोवेव के वारे में अच्छी जानकारी मिलेगी.
mere pas whirlpool magicook 20s solo microwave hai, kya main isme cake bana sakti hoon, agar hain kis temperature par? us microwave mein power settings watt mein hain.
निशा: इशी, आप केक को माइक्रोवेव में हाई तापमान पर 4-5 मिनिट तक बेक कर लीजिये.
MAI MICRO OVEN CONVECTION AGAR ORPAT COMPANY KA LU THO ACCHA REHEGA KYA.
निशा: अशरज, मुझे इसके वारे में कोई जानकारी नहीं है, धन्यवाद.
निशा: स्वेता, O.T.G. और ओवन एक ही तरीके से काम करते हैं, माइक्रोवेव खाने को बहुत जल्द और अलग तरीके से पकाता है. माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लिया जाय तो दोनों काम (यानि कि माइक्रोवेव का भी और ओवन का भी) हो जाते हैं.
निशा: वन्दना, आपने बाटी इतने तापमान पर बनाई हैं, बाटी साफ्ट बनी है तो बनाई जा सकती हैं, धन्यवाद.
happy vasant panchami,Nisha ji mujhe microwave basically cake n cookies n pizza banane k liye lena hai jinka mujhe bahut shaok hai..n sath mein thoda bahut khana bhi ban jaye..mein konsa moicrowave loon..aur market mein jakar microwave ki kya enquiry karoon..plzz bataiye...
निशा: प्रेरना, आप माइक्रोवेव प्लस कन्वेक्सन मोड लीजिये इसमें आपकी ये सारी चीजें बनाई जा सकेंगी, आप किसी भी अच्छी कम्पनी का माइक्रोवेव ले सकती हैं.
mujhe yeah bhi janna tha ki aajkal auto cook menu options bhi aate hai connvection na ho toh kya usse bhi kaam chal jata hai...
निशा : प्रेरना, ये जानकारी आपको शो रूम पर मिल जायेगी.
निशा: अर्जीता, ओवन को जिस तापमान पर ओन करना चाहते हैं, सैट कर दीजिये और ओन कर दीजिये उस तापमान पर पहुंच कर ओवन अपने आप बन्द हो जाता है, अगर ओटो प्रीहीट न हो तो ओवन को रैसिपी के अनुसार तापमान पर सैट कीजिये और 4-5 मिनिट रैसिपी रखने से पहले ओन करके गरम होने दीजिये, ओवन को पहले से गरम करना होता है.
??
निशा: निम्मी, आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड है तब उसमें पिज्जा और ब्रेड बनाया जा सकता है.
निशा: प्रिन्सी, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन ले लीजिये, इसमें बेकिंग हो जाती है.
http://nishamadhulika.com/514-microwave-oven-buying-guide.htmlhttp://
निशा: रवि,आप माइक्रोवे खरीदते समय, शोप पर डिटेल जानकारी ले सकते हैं.
hamare pass microwaves hai jisme convertor grill hai jisme mujhe bakeing ke liye kis mode per rakhna hoga or grill kaise karegein
thanks
निशा: आरती, बेकिंग माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर होती है.
निशा: कविता, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लेंगी तो अच्छा रहेगा, धन्यवाद.
निशा: दक्षा, जब आप इसका कन्वेक्शन मोड का स्विच प्रेस करेंगीं तो फिर आप इसमें टेम्प्रेचर सैट कर सकतीं हैं. आप इसका मैनुअल भी रेफेर कीजिये, उसमें अधिक जानकारी होगी.
Pehle to mein yeh bata doon ki mein appki bahut bari fan hoan.I really love all ur recipies..and yhe mujhe mere sasural mein khana banane mein bahut help karti hain.Mera question yeh hai ki agar mein microwave with grill and onvetion loon to kya mein usmein dal bati pizza and cake bana sakti hoan?
निशा: प्रियंका,धन्यवाद, जी हां सारी चीजें बनाई जा सकती हैं.
निशा: वेन्दी,केक और ब्रेड माइक्रोवेव में बन जाते है,लेकिन ओवन का काम सोलो माइक्रोवेव नहीं करता, उसके लिये विद कन्वेक्सन चाहिये.
निशा: याशि, जो रैसिपी हम ओवन में बना रहे हैं उसका बनाने का तरीका, कितने तापमान उसे पकाना है और कितने समय में वह बन कर तैयार हो जायेगी, यह सभी रैसिपी में दिया होता है, आप कोई भी ओवन की रैसिपी देखें और बनायें.
Thanks a lot. I really find ur post very useful. I'm searching for a suitable microwave oven. You explained things well.
निशा:मीरा,जी हां कन्वेक्सन पर बाटी बनाई जा सकती हैं.
निशा: रुपाली, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव ओवन की तरह काम करता है, फैन से गरम हवा से खाना बेक होता है. ग्रिल में किसी भी खाने को डायरेक्ट हीट से पकाया जाता है.
निशा: निशा: पोटेटो को धोइये और पोलिथिन बैग में डालकर, हाई पावर पर 5 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, आलू उबल कर तैयार हो जाते हैं. बैंगन में 2-3 कट लगाइये, कट के अन्दर जरा जरा हींग लगा दीजिये, हाई पावर 6-7 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, बैगन भुन कर तैयार हो जाता है.
निशा; निशा, माइक्रोवेव विद कनवेक्सन मोड पर केक बन जाता है, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड हो ज्यादा अच्छा है.
निशा: प्रिया, उसमें कोई बार या नम्बर कुछ तो दिये होंगे उन्हीं से सैट करके बेक कर सकते हैं.
please muje ye btaiye ki kya microwave with convetion and grill microwave me chpatiyan aur pranthe bhi ban skte hai?
निशा: दिव्या, माइक्रोवेव में चपाती और परांठे नहीं बनते.
निशा: रजनी, नानखताई, को कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है, रैसिपी वेबसाइट पर पहले से दी हुई है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर नानखताई लिखकर रैसिपी सर्च कर सक्ते हैं.
निशा: प्रेरना, मैं आपको ये कह सकती हूँ कि आप माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लीजिये, ये हमारे ज्यादा काम करता है.
निशा: वैशाली, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लीजिये, ये ज्यादा काम आता है, इससे ओवन में बनने वाली चीजें बनाई जा सकती हैं.
Meri joint family me pure vegetarian and non vegetarian members hai. Pls mujhe help kare ki mere liye Convection and Grill Microwave jyada achha rahega ya electric tandoor..??? Dono ko compare karke me thodi confuse ho jati hoon....
निशा: ममता, आपके लिये क्या ज्यादा आवश्यक है, ये तो आप ही बेहतर समझ सकती हैं, लेकिन मेरा मानना है, दोनों में से अगर एक ही लेना चाहती हैं तो माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन एन्ड ग्रिल ज्यादा अच्छा है.
निशा: मानसी, पतले वाले पोलिथिन बैग यूज कर सकते हैं.
निशा: वैशाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
I really like your website and the way you cook and explain even the minute details. Hats off to you. I am a wife and a mother of a 6 yr old, still trying to keep up with the demands of my hubby and kid and to fullfill them your website is a boon for me. I thank you from the bottom of my heart.
Mam I would like to ask whether you use 2 different appliances, microwave and oven in your cooking
OR
is it just one appliance used as microwave and oven.
Moreover mam, please provide me the name of your applinace(as above) and its model number. I will purchase the same one.
Thanks Mam.
mere paas MW83H samsung microwave oven hai..kya aap use use karne ka tarika bta sakti hai.... please send me my e-mail Id
thank u
निशा: सामान्यतय सारे माइक्रोवेव एक ही तरह से काम करते हैं, सामने दिये हुये बटन को यूज करके ही पता चल जाता है, और माइक्रोवेव के साथ मेनुयल होता है उसमें माइक्रोवेव के बारे में जानकारी रहती है, प्लीज आप उसे पढ़ सकते हैं.
निशा: किंजल, आप केक इसमें बनाइये, माइक्रोवेव और ग्रिल पर केक को 7-8 मिनिट में बेक किया जाता है और केक अच्छा बनता है. आप इसके मीनू से देखकर और भी बहुत सारी चीजें इसमें बना सकती हैं.
mujhe ek aisa microwave oven lena hai jisme cake,pizza,biscutes, daal sabji, rice, roti matlab sab kuch ban sake to bataiye mai kis mode wala oven lu Gril wala ya convenction wala
plz reply
निशा: रुपल, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लिया जा सकता है, लेकिन माइक्रोवेव में रोटिया नहीं बनती है, दाल भी कुकर में आसानी से बनती है.
निशा: रिचा, आलू को किसी ओर्डिनरी पोलिथिल में डालकर रखकर भून सकते हैं, या किसी बर्तन में रखकर,भूना जा सकता है या थोड़ा पानी डालकर ढककर, उबाला जा सकता है.
निशा: रुचि, किसी भी खाने को माइक्रोवेव करने के लिये, माइक्रोवेव को पुश कीजिये, टैम्परेचर डिसप्ले होता है, अगर आपको वह चाहिये तो ठीक है, अगर नहीं तो और पुश कीजिये, देखिये जो आप चाहती हैं वहां फिक्स कीजिये. ओवन के लिये कन्वेक्सन पर पुश कीजिये और सेम तरीके से यहां भी सैट कीजिये, आप ये सैटिंग कर लेंगी.
निशा: बर्खा, आप डिजिट्स पढ़कर टैम्परेचर सैट कर दीजिये, आप जब उसमें बार बार बनायेंगी तो उसके फन्क्सन आपको खुद ही समझ आ जायेंगे.
निशा: रफत, इसमें केक बना सकती हैं.
http://allzhere.wordpress.com/2013/02/15/buying-guide-microwave-oven/
निशा: निशा, माइक्रोवेव के अन्दर ग्लाव प्लेट को बाहर निकाल कर साबुन लगाकर वास कर सकते हैं और अन्दर से सूती नरम कपड़े को हल्का गीला करके पोंछ कर साफ किया जा सकता है.
निशा: नेहा, जी हां आप इसमें केक बना सकती हैं.
निशा: प्रियंका, पहले मोड पर सैट कर लीजिये, तापमान सैट कर लीजिये और अब ओन बटन प्रेस कीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
Mai aapki mostly recipes try karti hu per mere cake proper nai bante bcoz mere pass Microwave with grill and convention to hai per i don't know ki baking konse mood per karu..?
maine ek baar Max per kiya to cake burn ho gaya and ek baar Grill mode per kiya to ban to gaya per proper nai bana mai bahut baar koshish ki per humesha bekar hi gayi cake mai...
Please advice me...?
निशा: प्रतिभा, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाइये, रैसिपी में समय और तापमान देखा जा सकता है. केक को माइक्रोवेव पर बनाया जा सकता हैं, एपल स्पंज केक हमने माइक्रोवेव में बनाया है उसे देखकर केक को माइक्रोवेव भी किया जा सकता है, प्लीज कोशिश करती रहें आप अवश्य ही अच्छा केक बना सकेंगी.
regards
निशा: अनुराधा, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड लिया जा सकता है, इसमें कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है.