गोंद के लड्डू - Gond ke Laddu recipe
Latest Video at YouTube Channel

गोंद से बड़े ही स्वादिष्ट लड्डू बनाये जाते हैं जो विशेषकर सर्दियों में ही खाये जाते हैं. गोंद के लड्डू से गर्मी और ताकत दौंनों मिलती है. रोजाना सुबह नाश्ते में 1 या 2 लड्डू गोंद के खाइये और सर्दी में अपने आप को स्वस्थ रखिये.
आवश्यक सामग्री Ingredients for gond ke laddu recipe
- गोंद - 100 ग्राम ( 1 कप)
- गेहूं का आटा - 200 ग्राम (1 1/2 कप)
- चीनी - 350 ग्राम (2 कप)
- घी - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- खरबूजे के बीज - एक टेबल स्पून
- बादाम - 40-45
- छोटी इलाइची - 10
विधि - How to make Gond ke Laddu Recipe
गोंद के अगर ज्यादा मोटे टुकड़े हो तो उसे तोड़ कर थोड़ा बारीक कर लीजिये.

कढाई में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में थोड़ा थोड़ा गोंद डाल कर तलिये (गोंद घी में पापकार्न की तरह फूलता है, गोंद को बिलकुल धीमी आग पर ही तलिये ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह भुन जाय). गोंद के अच्छी तरह फूलने और सिकने के बाद प्लेट में निकालिये, फिर से और गोंद कढ़ाई में डालिये, तल कर निकाल लीजिये, सारा गोंद इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
आटा छानिये और बचे हुये घी में डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून कर थाली में निकाल लीजिए.
बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.
गोंद के ठंडा हो जाने पर थाली में ही बेलन से दबाव डालकर थोड़ा और बारीक कर लीजिये.

कढ़ाई में चीनी और 3/4 कप पानी डालिये, चाशनी बनाने रख दीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद 3- 4 मिनिट तक उबलने दीजिये. जमने वाली कनसिस्टैन्सी की चाशनी ( चाशनी की एक बूंद प्लेट में गिराइये, अपनी अंगुली और अंगूठे के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये, अगर चाशनी मोटा तार निकालते हुये चिपकती है तब चाशनी बन चुकी है) बनाइये. आग बन्द कर दीजिये.
चाशनी में भुना हुआ गोंद, भुना हुआ आटा, बादाम और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह सभी चीजों को हाथ से मिला लीजिये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये, सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
इस मिश्रण को थाली या प्लेट में जमाकर उससे अपने मन पसन्द आकार में काट कर गोंद की बर्फी बना सकते हैं.
गोंद के स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं. 1-2 घंटे गोंद के लड्डू हवा में ही रहने दीजिये. अब आप ये गोंद के लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और रोजाना सुबह आप सभी 1-2 लड्डू लड्डू खाइये और सर्दी से बचे रहिये.

सुझाव: गोंद को भूनते समय तेल गरम होने के बाद आग बिलकुल धीमी रखिये, गोंद को तलने, कढ़ाई से निकालने के बाद बड़े टुकड़े तोड़ कर देख लीजिये कहीं वह अन्दर से कच्चे तो नहीं हैं, अगर एसा है तो आप उन टुकड़ों को तोड़कर फिर से कम आग पर भून लीजिये.
आप इस मिश्रण से बर्फी जमा रहे तो मिश्रण को थाली में डालिये और उसी समय चाकू से काटने के निशान बना दीजिये, मिश्रण एकदम ठंडा होने पर सख्त हो जाता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By rajiv kumar, 22 May, 2013
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
-
By shallu singla, 22 May, 2013
-
By vishwanath prasad sinha, 22 May, 2013
-
By Anju, 22 May, 2013
-
By kiran soni, 22 May, 2013
-
By Manu Purohit, 21 May, 2013
-
By jyotika tayal, 21 May, 2013
-
By anjil panchal, 21 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 31:
chikkies recipe.
निशा: Chikki Recipes की लिस्ट के लिये यहां क्लिक कीजिये
Is there something called Goond katira, I recall my father used to take this in summers says its cool for beating heat.
but unfortunately my parents are not alive now to tell about that. pls advise if you know anything.
निशा: अनु, गोंद कतीरा, भिगो कर खाने से वह गर्मी के दिनों में ठंडक प्रदान करता है.
can you pls give me recipe and contents of making goond katira.
Also can you pls advise any healthy diet for our Maggi Kids, which can improve their memory power.
निशा: अनु, मैं कोशिश करूगी.
निशा: पिंकी, गोंद पेड़ के दूध को सुखा कर बनाया जाता है, ये सूखे मेवे की दुकान पर मिलता है.
निशा: टीना, धन्यवाद.
निशा: पिंकी, गोंद के लड्डू के चाशनी ही बनानी होगी.
निशा:पूनम, एकदम ठीक है, ये बहुत ही ठंडक और ताकत देने वाला शर्वत तैयार हो जायेगा.
निशा: वेलेन्टीना, आप गुड़ से भी लड्डू बना सकती हैं.
निशा: पूजा, गोंद के लड्डू वेवसाइट पर पहले से दिये हैं, आप सर्च बटन पर गोंद के लड्डू लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: कमरकस (Kamarkas) एक तरह का गोंद होता है. गर्भवती महिलाओं के लिये बनने वाले लड्डू और पंजीरी में भी कमरकस डाला जाता है. कमर दर्द को दूर करने के गुण के कारण इसे कमरकस कहा जाता है.
isse mujhe itni easy recipe mili.thank u.
निशा: भारती,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा, आशा, जी आप ये लड्डू अभी खा सकती हैं, वेबसाइट पर गुड़ मे़वा के लड्डू दिये गये हैं, आप उन्हैं बनाकर खायें, ये लड्डू आपके पसन्द आयेंगे और ताकत भी देंगे.
निशा: सुरभी घी कम होने से मिश्रण सुखा रहता है, और लड्डू बनाने में मुश्किल होती है.