image

मोदक (Modak Recipe)

मोदक (Steamed Dessert Dumplings) महाराष्ट्र में खाया जाने वाला, गणेश जी का प्रिय व्यंजन है. महाराष्ट्र में, गणेश पूजा के अवसर पर मोदक (Rice modak) घर घर में बनाया जाता है. मोदक बनाने में घी तो लगता ही नही इसलिये आप इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं.
image

मखाने का पाग

मखाने का पाग बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है. उत्तर प्रदेश में यह पाग पारम्परिक रूप से जन्मष्टमी के त्योहार पर बनाया जाता है. बच्चे के जन्म के बाद, बच्चे की मां को भी ये पाग बनाकर खिलाये जाते हैं, तो आइये आज हम मखाने का पाग बनायें....
image

हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)

बच्चे के जन्म के बाद भारतीय परिवारों में बच्चे की मां (जच्चा) को हरीरा दिया जाता है यह एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खाना है. हरीरा में शामिल तत्व जच्चा के लिये अत्यन्त लाभदायक है. ...
image

मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

मावा से अनेको प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें....

मावा समोसे - Mawa Samosa

image
आलू के समोसे हर बाजार में स्टाल्स पर मिल जाते हैं, आप हमेशा खाते ही रहते हैं. मावा के समोसे, इन्हैं आप घर पर बनाइये. चाय के साथ या शाम की कम भूख में कभी भी खा सकते हैं. बच्चो और बड़ो दोनों को पसन्द आयेंगे ये मावा के समोसे.

आलू करी - Aloo Curry

image
आलू सर्वाधिक सुविधाजनक सब्जी है. 2-3 किग्रा. आलू एक साथ ला कर रखा जा सकता है. , आलू जल्दी खराब भी नहीं होता, जब चाहो जब बनाओ. आलू का स्वाद तो लाजवाब होता ही है. आलू की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती हैं, उनमें से एक तरीका यह भी है. आइये आज शाम के खाने में आलू करी बनायें.

बैगन मटर मसाला

image
बैगन को कई तरीके से बनाया जाता है, बैगन को मटर के साथ मिला कर बनाया जाय तो यह बड़ा ही स्वादिष्ट बनता है. बैगन मटर बनाना भी बड़ा ही आसान है, इसे बनाने में समय तो बहुत ही कम लगता है, तो आइये आज हम बैगन मटर बनायें.

Stuffed Brinjal Fry भरवां बैगन

image
भरवां सब्जियां तो स्वाद में लाजबाब होती हीं है. बैगन जो लोग नहीं खाते वह भी भरवां बैंगन (Stuffed Brinjals) बड़े चाव से खाते हैं.

बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat

image
घर में बटाटा बड़ा (Batata Vada) बन रहे थे, और मेरा मन चाट खाने को कर रहा था, तभी हमने बटाटा बड़ा को बटाटा बड़ा चाट में बदल दिया. हरी चटनी बटाटा बड़ा के साथ बनाई थी, मीठी चटनी फ्रीजर में रखी थी, दही तो घर में रहता ही है, अनार दाने छीले और सेव भी निकाल लिये, इन सबको मिला कर बन गई एक लाजबाव बटाटा बड़ा चाट, तो आइये बनाते हैं बटाटा बड़ा चाट.

आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe

image
आफिस की छुट्टी या बच्चों के स्कूल की छुट्टी हो, सुबह के नाश्ते में कुछ अलग होना ही चाहिये. तो क्यों न छुट्टी के दिन हम आलू की कचौड़ी बनायें, क्या ख्याल है आपका?

पालक चना दाल - Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal

image
दालें ही प्रोटीन की मुख्य स्रोत हैं, और प्रोटीन हम सभी की आवश्यकता है, इसलिये दाल हमारे रोज के खाने में होनी ही चाहिये. अलग अलग दालें, अलग अलग तरीके से बनाकर हम स्वाद और खाने की रुचि को बढ़ा लेते हैं. चना दाल पालक बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये आज हम चना दाल पालक (Palak Chana Dal ) बनायें.

वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe

image
खिचड़ी शीघ्र पचने वाला खाना है. ज्यादातर खिचड़ी दाल चावल की बनाई जाती है. लेकिन अगर इस खिचड़ी में सब्जियाँ डाल कर बनायें, तो यह खिचड़ी बड़ी ही स्वाद हो जाती है, और यह पहले से अधिक पौष्टिक भी हो जाती है. बनाना भी बहुत ही आसान. स्वादिष्ट भी और स्वास्थ्यवर्धक भी. तो आइये क्यों न आज हम वेजीटेविल खिचड़ी बनाकर खायें.

मलीदा (Bajra ka Maleeda or Makka ka Maleeda)

image
क्या आपने अपने बचपन में बाजरे की रोटी या मक्के की रोटी का मलीदा खाया है. शायद अब मलीदा नहीं बनाया जाता लेकिन कुछ लोगों के मुंह में इसकी मिठास अभी भी बाकी होगी. तो आईये इसी मिठास को याद करते हुये हम बाजरे की रोटी का (Bajra ka Maleeda or Makka ka Maleeda) मलीदा बनायें.

आंवले फ्राई (Amla Fry)

image
आंवला (Avla) न सिर्फ विटामिन सी का स्रोत है. यह पाचन क्रिया को सही करता है बल्कि आयुर्वेद के अनुसार तो यह शरीर के साथ साथ दिमाग के लिये भी गुणकारी है.

Fruit Cream Recipe - Fruit Salad Whipped Cream - फ्रूट क्रीम

image
गर्मी की आहट शुरू हो गयीं है. इस सप्ताहांत में आप कुछ विशेष तो बनायेंगे ही. खाने के बाद कुछ ठंडा हो जाये. इस ठंडे खाने में फ्रूट क्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) बनायें.

हांडवो - Handvo Recipe

image
हांडवो (Handvoh) बनाने में अधिक तेल घी का प्रयोग भी नहीं होता, कम तेल खाने वालों के लिये भी अच्छी है. इसको बनाने के लिये सारी चीजें आपकी किचन में मिल ही जायेंगी. आइये आज हम हांडवो बनायें.

आमरा का अचार

image
भारतीय खाने में अचार और चटनी का विशेष स्थान है, अगर अचार खाने के साथ परोसे गये हैं, तो खाने वालों की भूख बढ़ जाती है. इसलिये हम तरह तरह के अचार बना कर रख लेते हैं. आमरा एक खट्टा फल है, जिसकी चटनी और अचार बनाया जाता है, यह फल गर्मियों में बाजार में मिलता है, तो आइये आमरा का अचार बनायें.

आम का शेक - Mango Shake

image
आम का मौसम आये और आप आम का शेक न बनायें भला ये भी कोई बात हुई? आमों का स्वाद सभी को बहुत भाता है. आमों से बना हुआ शेक तो उससे भी अधिक स्वादिष्ट होता है, बच्चों को दूध पीना अच्छा नही लगता, लेकिन इस शेक के लिये वे मना नहीं करेंगे. तो आइये आज हम आम का शेक बनायें.

खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa

image
कुछ देशों में खोया (mawa) डेयरी या स्टोर्स पर नहीं मिलता , वहां खोये के कई विकल्प प्रयोग में लाये जाते हैं. इन जगहों पर खोया (mawa) घर में ही बना कर प्रयोग किया जा सकता है. खोया घर में बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन इसे बनाने में समय थोड़ा ज्यादा लगता हैं.

चाट मसाला (Recipe for Chat Masala powder)

image
चाट खाना तो सभी को बहुत पसन्द आता है. अक्सर हम घर में चाट बनाते भी रहते हैं, इसके लिये हमको चाट मसाले की आवश्यकता होती है. बाजार में चाट मसाला खूब मिलता है, लेकिन घर में बने हुये चाट मसाले की बात ही अलग है. आइये आज हम घर में चाट मसाला बनायें. (Chat Masala recipe, Chaat Masala Recipe)

मूंगफली की कुकीज - Groundnut Cookies Recipe

image
मूंगफली कुकीज बहुत ही स्वादिष्ट होती है. बच्चे इन कुकीज को बहुत प्यार से खाते हैं. अगर आपके घर में बच्चे हैं तो यह कुकीज आप बच्चों को बनाकर दीजिये. बच्चे तो खुश होगे ही, आपको भी यह कुकीज बहुत पसन्द आयेंगी. कुकीज में सारी चीजें पोष्टिक हैं, और इनको बनाना भी बहुत आसान है. आइये आज हम मूंगफली की कुकीज बनायें.
Log in