Home | मिठाई | तिल के लड्डू (Til Ke Ladoo Recipe)

तिल के लड्डू (Til Ke Ladoo Recipe)

image तिल के लड्डू (Til Ke Ladoo Recipe)

ये कहावत भी आपने सुनी होगी, "तिल चटके, जाड़ा सटके". सर्दी का मौसम है और संक्राति आ रही हैं. इस दिन परम्परागत रूप से तिल के लड्डू (Til Ke Laddu ) और दाल के मगोड़े खाया जाता रहा है. आइये हम तिल के लड्डू (Sesame Seed Ladoo) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम
  • मावा - 500 ग्राम
  • चीनी - 500 ग्राम
  • काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)

विधि

तिल को साफ करलें.

गैस को कढ़ाई को गैस पर रख कर गरम करें. तिल कढ़ाई में डालें और धीमी गैस पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें. ( तिल चट चट की आवाज निकालते हुये जल्दी ही भुन जाते हैं ). तिल को ठंडा करके मिक्सी से पीस लीजिये.

दूसरी कढ़ाई में मावा भून लें. मावा को आप माइक्रोवेव में भून सकते हैं.

चीनी को मिक्सी से पीस लें.

मावा, पिसे हुये तिल, पिसी ही चीनी और काजू को अच्छी तरह मिलालें. लड्डू का मिश्रण तैयार है. इस मिश्रण से अपनी मन पसन्द के आकार के लड्डू बना लें. ( टेबिल टैनिस की बौल के बराबर के लड्डू बनालें)

आपके तिल के लड्डू (Til Ke Laddoo) तैयार हैं. ताजा ताजा तिल के लड्डू खाइये. आप इन लडुडुओं को आप 15 20 तक रख कर खा सकते है

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (5 मिले):

sony on 15 January, 2008 06:51:09
avatar
very very good receipe.. plz do forward me more recipes.. thanx
monika on 18 January, 2008 09:03:44
avatar
really a very good way of presenting &describing a method of recipe. i will always try to make more recipes from your site
Khushboo on 19 January, 2008 08:59:13
avatar
Just what I needed to make.Wonderful site.
Putting mawa in Til ladoos looks novel. Will try the recipe soon.
Sheikha on 09 March, 2008 11:11:05
avatar
Can you please tell what to use if mava is not available? Thanks :)
निशा मधुलिका on 11 March, 2008 02:04:28
avatar
शिखा, मावा की जगह, मिल्कमेड और मिल्क पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं. अगर आप यह भी प्रयोग करना नहीं चाहते, तो गेहूं का आटा 250 ग्राम, घी 250 ग्राम. आटे को 150 ग्राम घी में ब्राउन होने तक भून लीजिये. सारी चीजें और बचा हुआ घी मिला लीजिये, और अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना लीजिये.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.29