सूजी मावा के लड्डू - Sooji Khoya Laddu - Rava mawa Ladu Recipe
Latest Video at YouTube Channel

दीपावली के लिये आप क्या मिठाईयां बनाने जा रहे हैं? इस दीपावली के लिये व्यंजनों की श्रंखला में सूजी मावा के लड्डू प्रस्तुत है. आप इन्हैं बनायें और 15 - 20 दिन तक कभी भी खाइये
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji-Khoya Ladoo
- सूजी ( रवा ) - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- मावा - 500 ग्राम (2 कप )
- घी - 400 ग्राम (2 कप)
- बूरा ( तगार ) - 500 - 700 ग्राम (2 1/2 - 3 1/2 कप)
- काजू - आधा कप
- इलाइची - 10 - 12 ( छील कर पीस लें )
विधि - How to make Sooji-Khoya Ladoo
सूजी को एक बर्तन में निकाल कर छान लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, सूजी को घी में डाल कर, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिये. भूनी हुई सूजी को निकाल कर एक बर्तन में निकालिये और ठंडा होने दीजिये.
मावा को कढ़ाई में डालिये और धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. मावा को हम ब्राउन भूनते हैं, लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं, और अधिक दिन तक रखे जा सकते हैं. मावा को थोड़ा ठंडा होने दीजिये.
काजू को काट कर एक काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. लें.
सूजी और मावा में तगार, काजू और इलाइची सभी को अच्छी तरह मिलाइये.
अब आप अपने मन से जो साइज पसन्द करें, लड्डू बना लीजिये.
आपने सूजी मावा के लड्डू तैयार कर लिये हैं. अब आप उन्है अभी खाइये और बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये, 15-20 दिन तक कभी भी लड्डू कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 55:
निशा: प्रगति जी, इस तरह चूरमा के लड्डू बनाये जाते है, आप मिठाई सैक्सन में चूरमा के लड्डू देख लीजिये, उसमें हमने पूरी की जगह मोटी मोटी बाटी सेक कर लड्डू बनाये हैं, शायद आपकी समस्या हल हो जायेगी.
Sooji,mawa laddu ki receipe bhahot badiya lagi,main jaroor try karoongi,please tell me ki sooji ko ghee
(400 gm),mein bhoonna hai aur kya mawa ko bhi ghee mein bhoonna hoga.
Thanks
निशा: आशाजी, सूजी को घी में भूनना है, मावा तो बिना घी के ही भूना जाता है, यदि मावा एकदम सूखा हो तो एक टेबल घी डाल कर भून लीजिये.
निशा: नीता, लड्डू बनाने के लिये, बूरा या तगार मिलाई जाती है. तगार बनाने का तरीका निम्न है
http://nishamadhulika.com/index.php?news=288
अगर आप चीनी पीस कर मिलाना चाहती हैं तो उसे बिलकुल बारीक पीसकर मिलाइये.
Thanks for all the good receipes. I have tried many of them and they all turned out very well.
Regards.
निशा: मोनिका, कन्डैन्सड मिल्क में चीनी मिली रहती है, मैंने इसे भून कर कभी प्रयोग नहीं किया,
I will try making sooji laddos by adding condensed milk straight from the container.
Regards.
निशा: मोनिका,लड्डू तो अच्छे ही बनेगे, चीनी की मात्रा कम कर लीजिये क्यों कि कन्डैन्सड मिल्क में चीनी काफी मात्रा में रहती है.
निशा: आशिश, लड्डू में पानी नहीं डाला जाता इसलिये रवा नही फूलता है, वह खाने मे कुरकुरा ही लगता है, मावा का मुलायम स्वाद और सूजी का कुरकुरा स्वाद दोनों मिल कर एक अच्छा स्वाद बना देते हैं.
निशा: पूजा,कन्डैन्स्ड मिल्क नैसले, अमूल किसी का भी टिन पैक में का बाजार से मिल जाता है, जिसे आप खीर, फ्रूट क्रीम, हलवा इत्यादि में प्रयोग में ला सकती हैं
Please tell me ki agar mawa ki jagah condensed milk dalen to kitna cup dalna
chahey,Please reply soon
thanks a lot
निशा: आशा, आप इन लड्डू में मावा डालिये.
निशा: अल्का, लड्डू में डालने के लिये बूरा अच्छा होता है.
निशा: शशि, एक बूरा तो आटे के जैसा बारीक होता है और दूसरा बूरा दानेदार रवा जैसा होता है और यही बूरा लड्डू के लिये प्रयोग में लाया जाता है.
निशा: रुचिका, तगार चीनी से बनती है, तगार या बूरा आप किराना स्टोर से ले सकती हैं या आप घर पर भी बना सकती हैं, तगार की रैसिपी देखने के लिये सर्च बटन पर तगार लिख कर खोज सकती हैं.
निशा: नाजनीन, आप मावा की जगह कन्डैन्स्ड मिल्क का प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: लक्ष्मी, वेवसाइट पर गोंद के लड्डू पहले से अपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: कन्चन, बूरा को कहीं कहीं पर तगार कहते हैं, आप बूरा मिलाकर लड्डू बनाइये, लड्डू अच्छे बनेंगे.
mera que ye he qya hum apki batai ladoo recipe me tagar ya bura ki jagah chashni ka istemal kr sakte he.meri mummy chashni dalti hain isliye mene pucha.kya chashni or tagar ke bane ladoo ke taste me antar hota he?
kitne tar ki chashni karni chaiye.
plzzz jarror batana me wait kr rahi hoon.
thank u
निशा: स्वीटी, आप चाशनी से भी लड्डू बना सकतीं है. लड्डू के लिये चाशनी तीन तार की होनी चाहिये.
निशा: सीमा, आपने सही किया है, यदि घी कम है तो आप दूध डालकर लड्डू बना सकती है, दूध की जगह पर मलाई या कन्डैन्स्ड मिल्क भी डाला जा सकता है.
kya hum dry milk powder use kr skte hai agar ha to kaise??
aur ye बूरा(boora) ki jagha kya hum pani chiini ki chasni mai dip krke rakh ke laddo bana skte hai....chasni zyda thick wali nai halki wali :)
pls reply me thanks
निशा: प्रिया, मिल्क पाउडर मिला सकती हैं, पाउडर में इतना दूध मिलायें कि यह आटे की तरह गूथा जा सके, कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच देशी घी डालें और 3-4 मिनिट लगातार चलाते हुये भूनें और इसे मावा की तरह सूजी में मिलाकर लड्डू बनायें, चीनी की चाशनी जमने वाली कन्सिसटेन्सी की बनायें और मिक्स करके थोड़ा ठंडा करलें, जमने से पहले, हल्के गरम के ही लड्डू बांध कर तैयार कर लीजिये.
i made this laddu. its so delicious thanx...
निशा: आरती, जी हां फाइन सुजी से लड्डू बनाये जा सकते हैं.
I love to cook i have visited other websites as well but yours is the one which really tells where one can go wrong ...what steps can we take if things are not going the right way...thank you so much...
every time when there is a puja or a festival...meri to jaan nikal jaati thi...magar ...i have started enjoying them because of you ...
i love it when everyone loves what i prepare...and all the credit goes to you...!!!
निशा: मीनाक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kindly help.
निशा: आइना, मावा को भूनने के बाद थोड़े गरम में बूरा मिलायें और इसके बाद सूजी मिलाकर लड्डू बांधे, लड्डू बधेंगे.
निशा: संगीता, रसगुल्ले बनाने का तरीका तो यही है, आप बार बार बनायेंगी और जो कमी रह रही होती है, उसे दूर करने की कोशिश करेंगी, तब अच्छे रसगुल्ले बनने चाहिये.
निशा: तृ्प्ति, सूजी भूनते में घी पर्याप्त हो, सोया को बहुत अधिक न भूने, भुने मावा को बहुत अधिक ठंडा न होने दे, चीनी और सूजी मिलाकर लड्डू बनायें, लड्डू नरम बनेंगे.