Home | मिठाई | Sevaiya Kheer Semaiya Kheer सिवइयों की खीर

Sevaiya Kheer Semaiya Kheer सिवइयों की खीर

image Sevaiya Kheer

कल रेडियो पर चकदे इंडिया का मौला मेरे मौला मेरे गीत बज रहा था. इसगाने के अंतरे में एक लाइन आयी वही सेवईयां वही खीर. सुनकर सोचा कि आज घर में सिवईयां बनायी जायें. प्रस्तुत हैं सेवईयां यानी thin pasta या Vermicelli की खीर. (Sevaiya Kheer , Semaiya Kheer, Sheer Kurma)

आवश्यक सामग्री

  • सेवई (Vermicelli) - 100 ग्राम
  • घी - एक टेबिल स्पून
  • दूध - 750 ग्राम
  • काजू - 20 ( एक काजू को 8 टुकड़े करते हुये काट लें)
  • किसमिस - 25
  • छोटी इलाइची - 4-5
  • चीनी - 75 ग्राम
  • बादाम - 4 (बारीक बारीक लम्बाई में कतर लीजिये)

विधि
सिवइयां (वरमीसैली) का पैकेट बाजार से ले आइये. कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये. घी में सिवइयां डाल कर चमचे से चलाते हुये, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिये. गैस बन्द कर दीजिये, सिवइयां प्लेट में निकाल कर रखिये.

दूध को किसी मोटे तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये. जब दूध में उबाल आ जाय तो सिवइयां दूध में डाल कर चमचे से चलाते रहिये, जब तक कि दूध फिर से न उबलने लगे. अब कटे हुये काजू चीनी और किसमिस भी डाल दीजिये गैस धीमी कर दीजिये.

सिवइयां नरम हो जांय, तब गैस बन्द कर दीजिये. (दूध में उबाल आने के बाद 6-7 मिनिट में सिवइयां की खीर बन कर तैयार हो जाती है) खीर में इलाइची पीस कर मिला दीजिये.

सिवइयों की खीर को बाउल में निकालिये. कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम खीर या फ्रिज में एकदम ठंडा करके परोसिये. ये दोनो ही तरह से अच्छी लगतीं है.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

RA on 16 February, 2008 09:04:39
avatar
स्वादिष्ट । मेरे बेटे को यह खीर बहुत पसंद है। आपके ब्लाग में विधि पढ़कर, फिर एक बनायी जायेगी।

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.50