Rajasthani Mawa Malpua Recipe – मावा मालपुआ

मालपुआ (Malpua) पारम्परिक घरों में बनने वाला एक एसा पकवान है जो बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. पारम्परिक रूप से कथा, यज्ञ, भंडारे व अन्य शुभ काम की समाप्ति के बाद हुये भोजन में असली घी के मालपुआ और खीर (Kheer Malpua) परोसे जाते हैं. मालपुआ (Mal Pua) अलग जगह पर अलग स्वाद और अलग तरीके से बनाये जाते हैं. कहीं मालपुआ पके मीठे केले को मिक्स करके और मैदा या आटा और चीनी डाल कर, पानी या दूध की सहायता से घोल तैयार किया जाता है, इस घोल में इलाइची पीस कर मिलाई जाती है और इस घोल से केले के मालपुआ (Banana Malpua) बनाये जाते हैं. कुछ जगह केले की जगह, आम या अनन्नास का प्रयोग करके मालपूआ (Mango Malpua or Pineaple Malpua) बनाये जाते हैं. कहीं मैदा की जगह चावल का आटा भी प्रयोग में लाया जाता है.
साधारण मालपुआ बनाने के लिये आटे को दूध या दही में घोला जाता है, इलाइची घोल में मिला कर मालपुआ तल लिये जाते हैं, इन माल पुओं को खीर के साथ खाया जाता है. इस तरह के मालपुआ हम पहले यहां बना चुके हैं. राजस्थान में दूध, मावा और मैदा मिलाकर मावा मालपुआ (Mawa Malpua) बनाये जाते हैं. इन मालपुआ को तलने के बाद चाशनी में डुबाया जाता है. आइये आज हम ये राजस्थानी मावा के मालपुआ (Rajasthani Mawa Malpua) बनायें.
- Read this recipe in English - Rajsthani Malpua Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malpua Recipe
- दूध - 2 कप
- मावा या खोया - 200 ग्राम ( 1 कप ) कद्दू कस किया हुआ
- मैदा - 100 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 300 ग्राम( 1 1/2 कप)
- केसर - 20 - 25 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- घी - तलने के लिये
- छोटी इलाइची - 3-4 (बारीक पीस लीजिये)
- पिस्ते - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
दूध को हल्का गरम कर लीजिये, मावा को कद्दूकस करके एक कप दूध में डालिये, अच्छी तरह एक दम मिलने तक फैट कर मिलाइये, मैदा डालिये अच्छी तरह मिलाइये (घोल में गुठलियां न पड़े), बचा हुआ दूध थोड़ा थोड़ा डालिये, घोल को अच्छी तरह फैट कर जलेबी बनाने जैसा घोल तैयार कीजिये. मालपूआ बनाने के लिए घोल तैयार है. घोल को सैट होने के लिये 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
चाशनी बनायें: - How to make Sugar Syrup for Mal Pua

किसी बर्तन में चीनी की मात्रा के आधा से थोड़ा अधिक पानी (1 1/2 कप चीनी में 1 कप पानी) डाल कर गरम करने रखिये, उबाल आने के बाद 2-4 मिनिट पकाइये, एक तार की पतली चाशनी बनाकर तैयार कीजिये. मालपुआ डालने के लिए चाशनी तैयार है. चाशनी में केसर डाल कर मिला दीजिये.
मालपुआ बनायें:
चौड़ी कढाई जो गहरी कम हो, घी डाल कर गरम कीजिये, अपने मन पसन्द साइज का मालपूआ बनाने के लिय, 1 मालपूआ के लिये, 1 चमचा घोल या आधा चमचा घोल, गरम तेल में डालिये. कढ़ाई के आकार के अनुसार 2 - 3-4 मालपुआ डाल दीजिये, मीडियम गैस फ्लेम पर मालपूआ तलिये, हलका ब्राउन होने पर पलटिये, दूसरी तरफ भी हल्का ब्राउन होने दीजिये. माल पूआ निकाल कर किसी प्लेट में रखिये, सारे मालपुआ इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
चाशनी पहले से तैयार है. तैयार मालपूआ चाशनी में डुबाइये 5 मिनिट तक डूबे रहने के बाद मालपूआ चाशनी से निकाल कर प्लेट में लगाइये और बारीक कटे पिस्ते डालकर सजाइये. गरमा गरम या ठंडे मालपुआ परोसिये और खाइये और बताइये कि मावा मालपुआ (Mawa Malpua) कैसे लगे, साथ में अगर आप रबड़ी बनायें तो सच में इन मालपुओं का को जबाव नहीं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 41:
निशा: सीमाजी, आपने तो मैदा की खीर बना डाली, घोल में थोड़ा मैदा और मिला लीजिये, मालपुये बन जायेगे.
निशा: दूध गाड़ा करने के बाद मैदा घोलिये.
Bazar mein malpue poodi ki tarha milte hain, lekin mera to pue ki tarha ban raha hai...
निशा: खुशबू, घोल को थोड़ा दूध डाल कर पतला कर लीजिये.
I love your recipes and you make it sound so easy the way you explain it in each topic.
I would like to know how many days the maalpudas can be eaten after they have been cooked? Is it ok to keep them out side in room tempetures? Can you please respond?
Thank You,
Gulnaz.
निशा: आप मावा मालपुआ को 4 दिन तक खा सकते हैं, फ्रिज में रख कर 1 सप्ताह तक ये खाये जा सकते हैं.
MALPUA DIP IN THA SUGER CHASHNI
thanks
निशा: निशि शर्मा, प्रिंट आउट निकालने में क्या प्राब्लम है? ये सब रेसिपी हमारे आपस में शेयर के लिये ही तो हैं!
सिर्फ इन्हें किसी वेबसाईट पर या बिना कहे नाम मिटाकर किसी समाचार पत्र में न छापा जाय, बस..
waiting for your reply
निशा: सोनाक्षी, आप इसमें काजू बादाम मत डालिये ये आपको बिना इनके ही स्वादिष्ट लगेंगे.
kya hame aapse masala dosa banane ki recipe pyaaz ke istemal ke sath mil sakti hai????
निशा: सोनाक्षी, आप आलू का मसाला बनाते समय तेल में राई तड़काने के बाद 2-3 कटी हुई प्याज डाल कर भून लीजिये और सारी चीजें उसी क्रम में डाल कर बना लीजिये, हो गया प्याज वाला मसाला तैयार.
I'd tried , but malpua was cripsy from the sides , pls tell me why that so was?? Can we add paneer or sooji also in the batter
निशा: प्रीती, मावा मालपुआ बहुत जल्द तल जाते हैं, मावा मालपुआ के किनारे तो थोड़े सख्त रहते हैं बीच के हिस्से की अपेक्षा जो चाशनी में जाकर बिलकुल मुलायम हो जाते हैं.
निशा: पूजा, जी आप कन्डैन्स्ड मिल्क भी डाल सकती हैं, लेकिन फिर आप चीनी की मात्रा आधी कर दीजिये, क्यों कि कन्डैन्सड मिल्क में चीनी खूब रहती है.
निशा: किरन, बिना खोये के मालपुआ भी इसी पेज पर हैं, आप सूजी भी डाल कर बना सकती हैं.
निशा: सुनीता, आप केक रैसिपी को फिर से अच्छी तरह पढ़ लीजिये और बनाइये आपको खुद ही पता चल जायेगा कि क्या हुआ है.
Wow yummmmmmmmy . Itne swad malpuye to kabhi bhi na bane the. Bazaar main sabse acche milne wale malpuye se bhi acchey ! Thankyou Thankyou so much. Is baar yhea itne perfect bane hain ki sawaal ki koi gunjayeesh hee nahi hai !
Please let me have the receipe for making Eggless Mayonnaise, as w r vegetarians.
Thanks
maine malpua banaye hain aur woh tasty bhi bante hain. magar banane main sirf ek problem aati hai. Jab main ghol ko oil main DALTI HOON TOH MALPUA NEECHEY SE CHIPAK JAATE HAIN.Please iska solution jaroor aur jaldi bataiye .
निशा: निधि, तेल का तापमान कम होने से ये कढ़ाई के तले में चिपकते हैं.
निशा: शुभ, आप मालपूआ के घोल में थोड़ी मैदा मिला कर फैट लीजिये, बिलकुल नहीं बिखरेंगे.
apne malpua ki vidhi bhaut achhi batai hai.Par iss mee 50 gram panner dall kar usko ishi me blander mee fat kar ke malpua andar sai soft aur bahar sai krisp bante hai. hum apki recipe kee tarif kartee hai
thanks.
निशा: सविता, धन्यवाद.
निशा: नरगिस, मावा मालपुआ में मैने तो मैदा प्रयोग किया है. गेंहूं का आटा भी प्रयोग किया जा सकता है लेकिन उस मावा मालपुआ का रंग और स्वाद थोड़ा अलग होगा.
निशा: चाशनी का तापमान नार्मल हो, पहले चाशनी बना कर रखलें और मालपूआ सेककर डालते जायें.
निशा: अंजू, मैं कोशिश करूंगी.