नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe)
नारियल की बर्फी (Coconut Barfi)अनेकों प्रकार से बनाई जाती है.ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं और इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर आप खा सकते हैं. प्रस्तुत है नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) बनाने की विधि. आप इसे बनाइये और बताइये कि कैसी है. बनाने में लगने बाला समय 45 मिनिट
आवश्यक सामग्रीपका हुये नारियल का चूरा ——– 250 ग्राम
मावा ——– 250 ग्राम
चीनी ——- 250 ग्रम
इलाइची ——- 5-6 (छील कर पीस लें)
पिस्ते ——- 15-20 ( बारीक काट लें )
विधि
नारियल का अपने फूड प्रोसेसर में या कद्दूकस से बारीक चूरा बना लें.
मावा को अच्छी तरह भून लें ( मावा को गुलाबी रंग आने तक भूनें, बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी और ज्यादा दिन तक चलेगी ).
कढ़ाई मे 100 ग्राम पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चमचे से चला दें और दो तार की चाशनी बना लें.( चाशनी : चीनी पानी में घुल जाय, और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लें. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें, और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि तार बनने लगा है, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है. यदि एसा नहीं है तो चाशनी को और पकायें और यही टैस्ट करें ).
चाशनी में मावा डाल कर अच्छी तरह मिला दें. 3 - 4 मिनिट तक पकायें. गैस बन्द कर दें. अब नारियल का चूरा डालें और अच्छी तरह मिला दें.
एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना करें. मिश्रण को थाली डाल कर कलछी से चारों ओर एकसा फैला दें और उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल कर कलछी से दबा दें. ठंडा होने के लिये रख दें.
2 घंटे बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण जम गया है, और अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में बर्फी काट लें. नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) तैयार है.
बर्फी को आप प्लेट में लगा लें अब आप इसे सभी को खिलाइये और खाइये. बची हुई बर्फी को आप डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख लें और जब इच्छा हो खायें.
नोट
चाशनी बनाते समय यदि आप उसमें एक टेबिल स्पून दूध मिला दें तो चीनी की गन्दगी झाग के रूप में तैर कर ऊपर आ जाती है. आप उसे कलछी से निकाल दें. चाशनी ज्यादा अच्छी और क्लीयर बनेगी.
- मेंथी के परांठे - Methi Paratha Recipe
- बालूशाही (Balu Shahi Recipe)
- शकरपारे (Sweet Shakarpara Recipe)
- ककोरे की सब्जी (Kakora Recipe)
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- दीपावली के लिये व्यंजन ( Recipies for Diwali)
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori


del.icio.us

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):
can i make this burfee with that.
can i make this burfee with that.
आपका क्या कहना है?