मोहन थाल Mohan Thal Recipe
मोहन थाल बेसन मावा और ड्रायफ्रूट्स से बनने वाली एक पारम्परिक मिठाई है. कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण जी को यह मिठाई बहुत प्रिय थी. इस मिठाई को बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम मोहन थाल मिठाई (Mohan Thal Recipe) बनायें.
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mohan thal)
- बेसन - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
- घी - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- चीनी - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
- मावा - 100 ग्राम (एकछोटी कटोरी)
- काजू - 10 (छोटे छोटे टुकड़े में काट लें)
- बादाम - 10 (बारीक काट लीजिये)
- पिस्ता - 15 ( बारीक काट लीजिये)
- छोटी इलाइची - 5-6 ( छील कर पीस लीजिये)
विधि
बाजार में बेसन दो तरह का आता है, एक बारीक पिसा हुआ और दूरा मोटा पिसा हुआ. मोहन थाल बनाने के लिये मोटा बेसन अच्छा रहता है.
किसी बर्तन में बेसन को छान लीजिये और 2 छोटी चम्मच घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला दीजिये, अब दूध डाल कर आटे जैसा गूथ लीजिये. ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. इससे बेसन के कण फूल जाते हैं.
चीनी में, चीनी की मात्रा का आधा पानी (50 ग्राम) मिलाइये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, (थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये जो हम मिठाई के ऊपर डाल कर सजायेंगे). सभी मेवे और इलाइची इस चाशनी में डाल दीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गूथे हुये बेसन को घी में डाल कर भूनिये, घी से अच्छी महक आने लगे, जब वह हल्का भुना हो, तभी उसमें मावा मिला दीजिये और भूनिये. बेसन और मावा ब्राउन होने के बाद चाशनी मिलाइये, करीब 6-7 मिनिट तक पकाइये, किसी प्लेट या थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये बादाम और पिस्ते डाल दीजिये. ( 3-4 घंटे में यह मिश्रण जम जायेगा).
जमे हुए मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार के पीस काटिये, मोहन थाल तैयार है. बहुत ही स्वादिष्ट मोहन थाल (Mohan Thal ) बना है, सुबह शाम कभी भी खाइये. बचे हुये मोहन थाल को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 15 -20 दिनों तक आप इसे खा सकते हैं.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (9 मिले):
mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??
usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??
usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
plz batayen kyunki mien diwali par mohan thal banana chahti hun
आपका क्या कहना है?