Home | मिठाई | Mewa ki Kheer Recipe मेवे की खीर

Mewa ki Kheer Recipe मेवे की खीर

image मेवे की खीर (Mewa ki Kheer Recipe)

मेवे की खीर (Mewa ki Kheer) बहुत स्वादिष्ट होती है. खीर तो आप कभी भी बनाकर खा सकते है. चूंकि इसमे अनाज या चावल नहीं होता है इसलिये इसे आप जन्माष्टमी या उपवास के समय भी खा सकते है. तो आईये आज ही बनाते हैं, मेवे की खीर. समय: 50 मिनिट , चार लोगों के लिये .

आवश्यक सामग्री
  • दूध ——— 1 लीटर
  • मखाने ——— 50 ग्राम ( एक मखाने को 4 टुकड़े के हिसाब से काट लें )
  • काजू ——— 50 ग्राम ( एक काजू को 5-6 टुकड़ों के हिसाब से काट लें )
  • किसमिस ——— 50 ग्राम ( डन्ठल तोड़ लें, और साफ कपड़े से पोंछ लें )
  • बादाम ——— 10-12 ( एक बादाम से 7-8 टुकड़े के हिसाब से लम्बाई में काट लें )
  • चिरोंजी ———- 10 ग्राम
  • चीनी ———- 100ग्राम ( एक छोटी कटोरी )
  • इलाइची ———- 5-6 ( छील कर पीस लें )

विधि
भगोने में दूध भर कर गरम करने रख दें.

दूध में उबाल आने के बाद सारे मेवे दूध में डाल दें. दूध को चमचे से अच्छी तरह चलाकर मेवे मिला दें.
आधा घंटे तक धीमी गैस पर खीर पकने दें. हर 2-3 मिनिट के बाद खीर को चमचे से चलाते रहें. आप देखेंगे कि खीर गाड़ी हो गई है और चमचे से जब आप खीर को ऊपर से गिरायें तो मेवे और दूध एक साथ गिरना चाहिये.

अब खीर में चीनी मिला दीजिये, और 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. खीर बन गई है. गैस बन्द कर दीजिये.

पिसी हुई इलाइची डाल कर चमचे से खीर को चला दीजिये.

इसे खीर (Mewa ki Kheer) को बाउल में निकाल लें, और गरमा गरम या ठंडी खायें.

नोट
ऊपर दिये गये मेवे में से यदि कोई मेवा नहीं मिल पाये तो कोई समस्या नहीं है, जितनी मेवा आपके पास हैं खीर उन्हीं से बना लें.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

समीर लाल on 14 October, 2007 01:06:57
avatar
ये बढ़िया है.
sharlin on 05 June, 2008 11:35:17
avatar
जन्माष्टमी या उपवास के समय के lia badiya

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00