Home | मिठाई | मथुरा के पेड़े - Mathura Peda Recipe - Mathura ke Pede

मथुरा के पेड़े - Mathura Peda Recipe - Mathura ke Pede

Font size: Decrease font Enlarge font
image Mathura Peda Recipe - Mathura ke Pede

मथुरा के पेड़े (mathura ka peda) से अच्छे और स्वादिष्ट पेड़े दुनियां भर में कहीं भी नहीं मिलते. आप यदि पारम्परिक मथुरा जी के पेड़े (Mathura ke Pede) का एक टुकड़ा भी चखते हैं तो कम से कम चार पेड़े से कम खाकर तो रह ही नहीं पायेंगे. आईये आज मथुरा जी के पेड़े (Mathura Peda Recipe) बनाते हैं

पारम्परिक मथुरा जी के पेड़े (mathura Ke Pedhe) गाय के दूध से बनाये जाते थे लेकिन आजकल गाय का दूध के बजाय भैंस का दूध से भी बनाये जाते हैं.  इसे बनाने के लिये मावा और तगार का उपयोग होता है,  मावा और तगार (दाने दार बूरा) आप बाजार से ला सकते हैं यदि बाजार में न मिले तो घर में भी मावा बना सकते हैं देखिये How to make Mawa एवं How to make Tagar. यदि आप बाजार से मावा ला रहे हैं तो दानेदार मावा लेकर आयें.

मथुरा जी के पेड़े  (Mathura Peda) बनाते समय मावा को अधिक से अधिक भूना जाता है.  मावा को जितना अधिक भूनेंगे बने हुये पेड़ों की शेल्फ लाइफ उतनी ही अधिक होगी.  मावा भूनते समय बीच बीच में थोड़ा थोड़ा दूध या घी डालते रहते हैं जिससे इसे अधिक भूनना आसान हो जाता है. भूनते समय मावा जलता नहीं और मावा का कलर हल्का ब्राउन हो जाता है.  मेरे अनुभव के अनुसार दूध की अपेक्षा घी में मावा भूनना अधिक बेहतर है.   तो आइये बनाना शुरू करते हैं मथुरा के पेड़े.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mathura Peda

  • खोया या मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
  • तगार (बूरा) - 500 ( 2 1/2 कप)
  • घी - 1-2 टेबल स्पून या आधा कप दूध
  • छोटी इलाइची - 8-10(छील कर कूट लीजिये)


विधि - How to prepare Mathura Pedha
किसी भारी तले की कढ़ाई में मावा डाल कर भूनिये, मावा को भूनते समय हर समय कलछी से चलाते हुये भूनिये मावा कढ़ाई में लगना नहीं चाहिये, जब मावा भुनते भुनते रंग बदलने लग जाय तब उसमें थोड़ा थोड़ा सा घी या दूध मिलाते रहिये और चला चला कर तब तक भूनिये जब तक कि वह ब्राउन कलर का न हो जाय.
 
मावा को ठंडा होने दीजिये, मावा पूरी तरह से ठंडा हो जाय तब उसमें 400 ग्राम ( 2 कप ) बूरा डाल कर अच्छी तरह मिलाइये,  कुटी इलाइची भी इस मिश्रण में मिला दीजिये.  पेड़े बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

बचा हुआ 100 ग्राम (आधा कप) बूरा एक प्लेट में रखिये.  मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक छोटे नीबू के बराबर निकालिये और हाथ में लेकर गोल कीजिये, इन गोल को प्लेट में रखे हुये बूरे में लपेटिये और अपने दोंनो हाथों की हथेलियों से पेड़े को चपटा करके आकार दीजिये, बने हुये पेड़े को थाली या ट्रे में लगाइये, एक एक करके सारे पेड़े इसी तरह तैयार करके थाली में लगाते जाइये.  देखिये क्या लाजबाव मथुरा के पेड़े  (Mathura Peda)  तैयार हैं.

ये मथुरा के पेड़े  (Mathura Peda) अब आप खा सकते हैं, बचे हुये पेड़े को 2-3  घंटे के लिये खुले पंखे की हवा में छोड़ दीजिये, ये थोड़े खुश्क हो जायेंगे.  अब आप इन मथुरा के पेड़े को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, जब आपका मन करे कन्टेनर से पेड़े निकालिये और खाइये.  यदि मावा अच्छी तरह भूना गया है तो ये पेड़े आप महिने भर भी रख कर खा सकते हैं.

Comments (8 posted):

Saheli on 25 October, 2009 02:13:15
avatar
how much time will Mawa take to thik and become brown?
Pawan Joshi on 03 November, 2009 03:14:49
avatar
निशा जी थॅंक्स आज आप ने मेरी मनपसन्ध रेसीपी हमे बता दी मेने आप को कई बार बोला अब जाकर आप ने मथुरा के पेड़े बनाना बताया. ये मेरी मनपसन्ध मिटाईं है. हम आज ही ये पेड़े बनाएगे. एक बार ओर थॅंक्स.
raina on 25 December, 2009 01:06:04
avatar
NISHA its my sister name i like this name very much. thanks for your gagar ke halwe ki recipe ke liya.
thanku
Nisha ji
ashok on 30 December, 2009 07:01:47
avatar
are maja aaa gaya ab to me ise bana lunga
shalini on 03 February, 2010 01:15:19
avatar
mein janana chahti hu ki aapne peda mein sugar kyu nahi dala....kya hum chahe to sugar dal sakte hai
निशा: शालिनी, पेड़े में चीनी नहीं, तगार या बूरा ही डाला जाता है.
shalini on 20 February, 2010 01:12:47
avatar
main yeh janna chhahti thi ki yadi khoya 1 cup hai to boora kitna dalega aur khoye ko ghis kar hi cup mein dal kar naap lena ha.
निशा: शालिनी, खोये को तो भूनिये और वह पतला हो जायेगा और कप से नापा जा सकता है, आधा या 3/4 कप बूरा ले लीजिये. वैसे खोये की मात्रा का आधे से लेकर उसके बराबर तक मीठा डाला जा सकता है,ये आपके अनुसार आप कितना मीठा पसन्द करते है.
princy on 26 February, 2010 04:34:07
avatar
mujhe to ye recepie bahut achchi lagi ye meri sabse man pasand recipe hai maine apni mummy ko ye banane ke liye kaha hai
aastha on 12 March, 2010 05:59:47
avatar
Tagar ya bura ko aur kaunse naam se jana jata hai...??
निशा: आस्था, इसे कुछ लोग करारा भी कहते हैं.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.60
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.