Home | मिठाई | मखाने का पाग

मखाने का पाग

image मखाने का पाग

मखाने का पाग बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है. उत्तर प्रदेश में यह पाग पारम्परिक रूप से जन्मष्टमी के त्योहार पर बनाया जाता है. बच्चे के जन्म के बाद, बच्चे की मां को भी ये पाग बनाकर खिलाये जाते हैं, तो आइये आज हम मखाने का पाग बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • मखाने - 100 ग्राम
  • घी  - 200 ग्राम
  • चीनी - 500 ग्राम
  • दूध  - 1 टेबिल स्पून

makhana_pag2_321086236.jpgविधि

मखाने को एक मखाने के चार चार टुकड़े करते हुये सारे मखाने काट लीजिये.

भारे तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये.  थोड़े थोड़े मखाने डालकर हल्के गुलाबी होने तक तल कर निकाल लीजिये.  सारे मखाने इसी तरह तल कर रख लीजिये.

थाली में घी लगा कर चिकना कर लीजिये.

चाशनी बनाने के लिये, कढ़ाई में चीनी, और चीनी की मात्रा का 1/3 पानी डाल कर गरम कीजिये. चीनी घुलने के बाद, दूध डाल दीजिये, भूरे रंग के झाग चाशनी पर ऊपर की ओर दिखने लगेंगे, चमचे की सहायता से इन झागों को निकाल दीजिये.  तीन तार की चाशनी तैयार कीजिये.  (तीन तार की चाशनी अधिक गाड़ी होती है जो तुरन्त जम जाती है)

चाशनी में तले हुये मखाने डाल कर कलछी से जल्दी जल्दी चलाते हुये मिलाइये.  मिश्रण को घी लगी थाली में निकाल कर फैलाइये.  आधा घंटे के अन्दर यह पाग जम जाता है.

मखाने का पाग तैयार है.  पाग को टुकड़ों में तोड़कर किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये.  जब भी आपका मन हो पाग को कन्टेनर से निकालिये और खाइये.  मखाने के पाग को 20 दिन तक आप रख कर खा सकते हैं, अगर फ्रिज में रखें तो और भी अधिक दिनों तक आप इस स्वादिष्ट पाग को खा सकेंगे.    
Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

समीर लाल on 23 September, 2008 11:46:00
avatar
भाभी, क्या क्या कहूँ..मगर यह जरुर खिलाना अगली बार!! :) आप भी सोचती होगी कि कैसा भुख्खड है ये आदमी. :)
Seema Sarkar on 23 September, 2008 05:01:26
avatar
I like this recipe
anu gupta on 23 September, 2008 07:04:37
avatar
Nisha ji humare yaha janmasthmi par panjiri bnai jati hai jiski recipe kuch kuch same hai apki recipe se but hum usme makhane ke sath kharbuje ki giri,gond,gola or khoya bi dalte hai or wo kafi achi lagti hai
Rashmi on 22 October, 2008 10:13:42
avatar
bahut acchi recipe hai Thankyou very much Nisha ji maza aa gaya khakar , my mom use to make it, very nice......

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00