खीर (Kheer)
सावन का महीना है. इसमें खीर (Kheer) खाना बहुत शुभ माना जाता है. खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है. बच्चे और बड़े सभी खीर खाना पसन्द करते हैं. आज हम सोचते हैं कि खीर ही बना लेते हैं.
आवश्यक सामग्रीचार लोगों के लिये
- चावल पतला बासमती (Basamati Rice) —– 50 ग्राम या आधा कटोरी
- दूध( क्रीम सहित ) ——— 1 किग्रा.
- देशी घी ——— 1 टेबिल स्पून ( optional )
- काजू ——— 50 ग्राम या आधा कटोरी ( कटे हुये )
- किसमिस ——— 25 ग्राम या एक टेबिल स्पून
- मखाने ——— 25 ग्राम या एक कटोरी ( कटे हुये )
- चीनी ——— 100 ग्राम या एक कटोरी
- इलाइची ——— 6-7 ( छील कर पीस लें )
विधि
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें. कुछ लोग चावलों को घी में भून कर बनाते हैं.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये. गैस धीमी कर दें. धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 4-5 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किसमिस और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं. और मिश्रण गाढ़ा हो गया है. अब इसमें चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को बाउल में निकाल लीजिये. गरम गरम खाइये और फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
आपका क्या कहना है?