केसर मलाई के लड्डू – Malai Ladoo Recipe – Kesar Malai Ladoo Recipe
Latest Video at YouTube Channel

केसर मलाई के लड्डू भी कई तरह से बनाये जाते है. पारंपरिक तरीके में मलाई और पनीर मिलाकर बनाया जाता है. आप इसे मावा में पनीर मिलाकर भी बना सकते हैं, और यदि आपके पास मावा उपलब्ध नहीं तो इसे कन्डेस्ड मिल्क के साथ पनीर को मिलाकर भी बनाया जा सकता है.
Read: Malai Ladoo Recipe – Kesar Malai Ladoo Recipe in English
आप मावा, मलाई या कंडेस्ड मिल्क की उपलब्धता के अनुसार इसे बना सकते है, हर तरीके से यह बेहद स्वादिष्ट बनेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Malai Laddu
- पनीर - 400 ग्राम या 2 कप
- घर की मलाई - 200 ग्राम या एक कप
- पाउडर चीनी - 200 ग्राम या 1 कप
- केसर - 25-30 धागे और एक पिंच पीला कलर
- काजू - 2 टेबल स्पून
- पिस्ता - 10 (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)
विधि - How to make Kesar Malai Laddu
कढ़ाई में मलाई डालिये और चमचे से चलाते हुये 5-6 मिनिट भूनिये. मलाई मेल्ट होकर थोड़ी गाड़ी हो जायेगी, कद्दूकस किये हुये पनीर को मिलाइये और चमचे से चलाते हुये लगातार भूनिये, जब मिश्रण गाढ़ा हो जाय तब केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये और मिश्रण में मिला दीजिये, लड्डू को अच्छा पीला कलर देने के लिये 1 पिंच पीला कलर दूध में घोल कर मिश्रण में डालिये और मिला कर मिश्रण एकदम गाढ़ा होने तक फिर से भूनिये.
मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लीजिये और हल्का गरम रहने के बाद चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, कटे हुये काजू भी डालकर मिला दीजिये
थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये. लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं
केसर मलाई लड्डू (मावा के साथ) Kesar Malai Ladoo Using Mawa
- पनीर - 400 ग्राम या 2 कप
- मावा - 200 ग्राम या 1 कप
- चीनी - 200 ग्राम या 1 कप
- केसर - 1/4 छोटी चम्मच और एक पिंच पीला कलर
- काजू - 2 टेबल स्पून
- पिस्ता - 10-15(बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)
विधि - How to make Kesar Malai Ladoo using Mawa
कढाई में मावा डाल कर चमचे से चलाते हुये भूनिये.
मावा को 3-4 मिनिट तक भूनने के बाद पनीर को कद्दूकस करके डाल कर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये लगातार भूनिये.
चीनी डालिये, चीनी के घुलने और अच्छी तरह गाड़ा होने तक भूनिये.

केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये और इस भुने हुये मिश्रण में मिला कर मिश्रण सूखने तक फिर से भूनिये या कलर दूध में घोल कर मिलाकर मिश्रण को भूनिये.
कटे हुये काजू के टुकड़े डाल कर मिलाइये. ठंडे होने पर थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये.
लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं
केसर मलाई लड्डू (कन्डेस्ड मिल्क के साथ) Kesar Malai Laddu using Condensed Milk
- पनीर - 400 ग्राम या 2 कप कद्दूकस किया हुआ.
- कन्डैन्स्ड मिल्क - 400 ग्राम
- घी - एक टेबल स्पून
- केसर - आधा छोटी चम्मच या एक पिंच पीला कलर
- काजू - एक टेबल स्पून
- पिस्ता - 10-15(बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)
विधि - How to make Kesar Malai Laddu using Mawa using Condensed Milk
कढ़ाई में कन्डैन्स्ड मिल्क, घी और पनीर डाल कर चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये, गाड़ा मिश्रण होने के बाद केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये और इस भुने हुये मिश्रण में मिला कर मिश्रण सूखने तक फिर से भूनिये या कलर दूध में घोल कर मिलाकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक भूनिये. कटे हुये काजू या अन्य सूखे मेवे के टुकड़े डाल कर मिलाइये.
ठंडे होने पर थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये. लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं
स्वादिष्ट केसर मलाई के लड्डू तैयार हैं, आप इन्हैं फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खाइये और अपने मेहमानों को खिलाइये.

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
-
By SWATI, 23 May, 2013
-
By sona, 23 May, 2013
-
By vijaylaxmi, 23 May, 2013
-
By jeswani, 23 May, 2013
-
By Aakanksha, 23 May, 2013
-
By mayank gour, 23 May, 2013
-
By nolesh, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 31:
निशा: अनु, ये लड्डू फ्रिज में रखकर 5 दिन तक रख कर खाये जा सकते हैं.
I do not have kesar at home. I will use fresh home made paneer. I am hoping that even without kesar the laddoos will taste good.
Happy Diwali to you and your family.
Regards
Monika
haan maine ghaver try kiya tha 2nd try main bahut acha bana.
निशा: रुचि, अन्नकूट की रैसिपी के लिये आप विशेष कालम में देख सकती हैं.
thanks
I made these yummy looking ladoos today. Was so much tempted to taste them but did not because I will keep them for the Diwali puja :).
They look yummy and i am sure they taste yummy too.
Happy Diwali.
Regards,
Monika
just sub kuch mil kar koya jaisa ho gaya....danedaar nahi huaa!!!! phir mujhe PEDA banana pada....not able to make.
निशा: सना, थोड़ा सा पानी डालकर धूप में रख दीजिये.
kya aap motichoor ke ladoo ki recipe bata sakti hain.aapke jabab ke intezar main......
Poonam
निशा: पूनम, मैं अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: अंजू, मिश्रण को फ्रिज से बाहर निकाल लीजिये, नार्मल तापमान आने पर, आधा कप कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर मिलाइये और लड्डू बना लीजिये.
निशा: मंजीत, मैं बहुत जल्दी कोशिश करूंगी
Please include in nishamadhulika.com...i m seeing these in youtube.com.
1)Boondi Recipe Video - Besan Ki Boondi Recipe
2)palak puri
3)balushai
निशा: बालूशाही रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, उसका लिंक निम्न है, मैं शेष रेसिपी भी लिखने की कोशिश करूंगी
http://nishamadhulika.com/sweets/balushahi-balu-shahi.html
निशा: रजनी, आपने पनीर अधिक भून लिया लगता है. अब इसे मसल कर दो चमचा दूध डाल कर एकदम धीमी गैस पर गरम करके लड्डू बांध लीजिये
I have a question; how do you make malai out of milk? Here in Canada there is only heavy cream, if you can can you please email the recipe to me. Thank you.
निशा: वसीमा, आप मलाई की जगह क्रीम या कंडेस्ड मिल्क से भी केसर मलाई लड्डू बना सकतीं है. मैं इसकी रेसीपी लिखने की भी कोशिश करूंगी.
निशा: रुपल, मलाई के लड्डू बनाने के लिये चीनी मिश्रण को भूनते समय भी डालकर मिलाई जा सकती है, और मिश्रण को मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर पाउडर चीनी मिलाकर लड्डू बनाये जा सकते हैं, लेकिन मिश्रण को हल्का गरम रहने के बाद पाउडर चीनी मिलाने पर प्रोब्लम कम आती है.
निशा: रश्मि, पनीर ताजा लीजिये, उसे बहुत ज्यादा नहीं भूनिये, वह सख्त हो सकता है, पहली बार में कोई कोई चीज नहीं बन पाती. वीडियो देखिये और प्रेक्टिस कीजिये, आप अच्छे केसर मलाई लड्डू बना लेंगी.
निशा: घजाला, बूंदी के लड्डू वेबसाइट पर उपलब्ध है, अगर बारीक झावा में ये बूंदी बनाई जाय और उनसे लड्डू बनायें जाय, वे मोती चूर के लड्डू कहलाते हैं. वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.