कलाकन्द - Kalakand Recipe – Kalakand Burfee
Latest Video at YouTube Channel

कलाकन्द अनेक तरह से बनाया जाता है, इसे कन्डेंस्ड मिल्क से या मिल्क पाउडर से भी बना सकते हैं. लेकिन जो पारम्परिक स्वाद फुल क्रीम युक्त दूध से बने कलाकन्द (traditional kalakand burfee) में आता है उसकी बात ही और है. कलाकन्द जितना स्वादिष्ट होता है इसे बनाना उतना ही आसान है तो आइये आज हम कलाकन्द बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kalakand Burfee
- दूध - 2 लीटर
- सिरका - या नीबूका रस - 2-3 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूटी हुई)
- पिस्ता -10 -12 (बारीक कतर लीजिये)
- बादाम - 5-6 (बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to make kalakand burfee
भारी तले के 2 भगोने लीजिये, एक एक लीटर दूध डाल कर गैस के दोंनो चूल्हे पर उबलने के लिये रख दीजिये. एक भगोने के दूध में उबाल आने के बाद, दूध को नीचे उतार लीजिये, थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, नीबू का रस डाल दीजिये. छैना अलग होने के बाद मोटे साफ कपड़े में छान कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और छैना अलग कर लीजिये.
दूसरे भगोने का 1 लीटर दूध भारी तले के भगोने में उबल रहा है, उसे आधा रहने तक उबालिये. थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. आधा दूध रहने के बाद बहुत ही गाड़ा दूध बर्तन में दिखने लगता है.
इस आधे बचे दूध में छैना मिल कर फिर से चमचे से चलाते हुये और गाड़ा होने तक पकाइये, यह करीब करीब मावा जैसा होने लगता है, इसमें चीनी डालिये और चमचे से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि वह गाड़ा होकर बरफी जमाने लायक हो जाय. गैस बन्द कर दीजिये और कुटी हुई इलाइची डालकर मिला दीजिये. कलाकन्द जमाने के लिये तैयार है.
किसी प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये और इस मिश्रण को इस घी लगी प्लेट में जमने के लिये रखिये. ऊपर से कतरे हुये पिस्ते और बादाम डाल कर लगा दीजिये.
याद रखिये किसी भी मिठाई के ऊपर कभी भी वर्क मत लगाईये, ये स्वास्थ्य के लिये सही नहीं होते.
कलाकन्द (Kalaland burfee) के जमने पर अपने पसन्द के आकार के टुकड़े काट लीजिये. कितना अच्छा कलाकन्द तैयार है आप इसे खा सकते हैं. बचा हुआ कलाकन्द आप एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये, फ्रिज में रखकर आप इसे 5-6 दिन में खतम कर लीजिये.
मावे से बनी मिठाईयों की शेल्फ लाइफ कम होती है, कलाकन्द की तो और भी कम, लेकिन ये इतने स्वादिष्ट होते हैं कि आपका परिवार और आप इन्हें झटपट चट कर डालेंगे.
बनाने में लगा समय - 50 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Aakanksha, 23 May, 2013
-
By mayank gour, 23 May, 2013
-
By nolesh, 22 May, 2013
-
By mann bose, 22 May, 2013
-
By Anuradha Agarwal, 22 May, 2013
-
By ashi, 22 May, 2013
-
By abhinandanchoubey, 22 May, 2013
-
By rajiv kumar, 22 May, 2013
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 85:
Nisha: You can use Ricotta Cheese instead of paneer. You can also make paneer at your home. Here is recipe. How to make paneer at home
निशा: प्रीती आपने सच सुना है.
I will definitely try it.
निशा: अमीना, मिठाई तो कोई भी खा सकता है. :)
निशा: अनु गाय का दूध का खोया ब्राउन होता है और भैंस का दूध का सफेद. ब्राउन कलर होने की कोई समस्या नहीं है.
itani achi recipe ke liye dhanyabad, aaz maine kalakand banaya lakin wo theek se jama nahi aur katate samay tootane laga.wo bahoot soft bhi nahi hua like in ur picture.Aisa kyo hua, kya maine doodh jayada hi jala diya tha ya phir sugar ka amount jyada tha? plz guide me
निशा: कलाकन्द बनाना बड़ा ही आसान हैं, आप इसे फिर से बनाइये सही बना सकेंगी. जमने के लिये कलाकन्द को अगर आप थोड़ा सा चमचे से निकालें और ठंडा करके अंगूठे अंगुली पर चिपकायें तो वह चिपक कर जमने लगता है.
I tried this recipe this weekend. It turned out well however i have got two doubts.
1/ jab maine chhena ko garam reduced milk mein milaya aur phir se heat kiya to milk phat gaya. kya chhena ko thande doodh mein milate hein?
2/ Kalakand finally had a slightly sour taste. why i could not understand.
3/ Fot cooling I had kept it in refrigerator. was it the reason that it became hard
निशा: वरिद,छैना गरम गाड़े दूध में ही मिलाया जाता है, हो सकता है कि कलाकन्द बहुत ज्यादा पका दिया हो इस लिये सख्त हो गया हो, ये तो बहुत ही मुलायम बनता है. खट्टा स्वाद भी नहीं आता, आप छैना को छानने के बाद उसके Šৠपर ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू की खटास जो आप महसूस कर रहे हों वह भी दूर हो जायेगी. मुझे उम्मीद है कि आप अगली बार जब भी कलाकन्द बनायेंगे अच्छा बनेगा.
can i use milk powder to solidify it faster n better?
n if yes, then when should i add milk powder?
your site is really cool, most of the dishes are really great.
निशा: सुमिरन, कलाकन्द को अगर आप थोड़ा सा और पका लेती तो वह जम जाता, उसमें पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
maine aapki kalakand ki recipee padh kar try kiya or pahli bar me hi kafi achhe kalakand bane
thnx
It is a great reciepe. can you please tell me reciepe for milk cake? Thanks
THANKS.
निशा: मीनल, बूरा भी डाला जा सकता है, लेकिन आप चीनी डालना ज्यादा अच्छा है.
निशा: सलमा, धन्यवाद.
निशा: शीतल, ये कलाकन्द 600 - 700 ग्राम तक बन जायेगा, पीसेज आप जितने बड़े या छोटे काटेगी उसके अनुसार ही बनेंगे. इतना कलाकन्द बनाने में लगभग 50 मिनिट लग जायेंगे.
Nimbu ka ras kab daalna hai.Jab doodh mein ubal aa jaaye.Ya phir gas band karne par.
Please nisha ji, reply me.
निशा: बनिता, दूध में उबाल आ जाने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये और नीबू का रस दूध में डाल कर दूध को चमचे से चलाते जाइये.
thanx for uploading sweets recepies in your site it is very helpful for us.....today in ocassion of diwali i m making this sweet hope i will prepare it well as suggested by you......howz my sweets will be prepared i will tell u after 2 hours..
निशा पूजा, मै जल्दी ही वीडियो बनाऊंगी.
festiwal time i am make sweets at home.
निशा: रश्मि, कलाकन्द आप किसी भी दूध से बना लीजिये, दोंनो से ही अच्छा बनता है.
निशा: दीपिका, कलाकन्द को मिल्क पाउडर से भी बनाया जाता है.
निशा: नैना, गरम दूध में नीबू का रस मिलाया जा सकता है.
निशा: सारा जी बाजार का पनीर भी यूज किया जा सकता है.
आप के रेसिपी बोहत आच्छी होती है बस एक निवेदन है ,
में सुरु से ही वेनीला आइसक्रीम और भी जो आइसक्रीम मार्केट में मिलाती है मुझे बोहत पसंद है
आप वेनीला आइसक्रीम की रेसिपी बताये मेरे घर पर मुझे ही बनाना छोटा है
अभी कुछ ही दोनों में मेरे घर पर मेरी दीदी के बच्चे आने वाले है उनको बना का खिलाना चाहता हु
निशा: ओमप्रकाश जी मैं वनीला आइसक्रीम लिखने की जल्दी ही कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: जयिता, आप इसमें बिना पिसी चीनी डाल सकते हैं, लेकिन कलाकन्द के लिये फुल क्रीम दूध लेना होता है.
निशा: शालिनी, जी हां ये दूध का ही फरक होता है, धन्यवाद.
lekin sabudane ki khicdi nai ban payi y?
निशा: किटी, कोशिश कीजिये, साबूदाना खिचड़ी भी बन जायेगी.
निशा: आपने इसे अधिक पका लिया है. आम तौर पर पकाते समय एसा ही लगता है कि जमेगा नहीं. अगली बार इसे कम पकाईये और बीच बीच में थोड़ा निकाल कर देखते रहिये कि ठंडा होकर जम रहा है या नहीं. जैसे ही जमने लगे पकाना बंद कर दीजिये
निशा: रेरणा, लगता है, कलाकन्द को कुछ अधिक पका दिया आपने.
निशा: सोनू, कन्डेस्ड मिल्क और पनीर बराबर की मात्रा में लेकर, कढ़ाई में जब तक पकाइये जब तक कि वे जमने वाली कनिसिसटेन्सी पर न पहुंच जाय, गैस बन्द करके इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, प्लेट या ट्रे में जमाइये और पिस्ते या बादाम से गार्निस कर दीजिये.
निशा: नाविका, सिरका से या टाटरी का पानी बनाकर दूध फाड़ा जा सकता है.
निशा: करमजीत, जी हां आप बाजार का पनीर यूज कर सकते हैं.
निशा: गीता, फ्रिज के बाहर बस 3 दिन तक ही मिठाई अच्छी रह पाती है.
निशा: स्टेनले, पनीर बनाने के लिये फुल क्रीम मिल्क का यूज कीजिये, अमूल या मदर डेयरी का ले तो ज्यादा अच्छा है.
So Testy
can there is need to change in other ingredients if egg add in it
main australia me hu, yaha ke dudh se acha paneer/chena ni banata, kya karu, koi or option bataye....
and condensed milk se bani recipes bataye coz yaha condensed milk easily mil jata hai..
Thanks.
निशा: भारती, मैं कोशिश करती हूँ.
Thanks for the work done for general public.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine aaj ye banaya, lekin wo apne jaisa banaya waisa nai bana.. maine 500ml doodh mawa ke liye liya aur 500ml chenna ke liye.. maine full fat milk liya tha.. lekin kalakand ka texture pura hi chenna jaisa tha.. jaise apka kalakand photo me barfi jaisa dikh raha hai.. mera chote chote dano wala chena dikh raha hai.. aur usko uthate hi wo tooth gaya.. binding nai hai usme.. maine kya galat kia?
aur jo kalakand bana usko color very light green go gaya..
निशा: कुश, कलाकन्द को थोड़ा और लगातार चलाते हुये पकाना था, वह बाइन्ड हो जाता है और बर्फी की तरह जमेगा भी, हरा कलर कहां से आया, दूध में मिलाबट के कारण सकता है.
निशा: रिजवाना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, कलाकन्द के लिये मिल्क पाउडर और पनीर ले लीजिये, मिल्क पाउडर में दूध डालकर उसे खोया जैसा कर लीजिये, और पनीर मिलाकर भूनिये, पाउडर चीनी मिलाकर जमाकर कलाकन्द बना दीजिये. कन्डेन्स्ड मिल्क और मिल्क पाउडर दोनों चिकने टेक्स्चर के है, कलाकन्द में दाने होते हैं जो पनीर से अच्छे बन जायेंगे.