Home | मिठाई | काजू कतली (Kaju Katli Recipe)

काजू कतली (Kaju Katli Recipe)

image काजू कतली (Kaju Katli Recipe)

क्या आप काजू कतली (kajoo katli burfi ) पसन्द करते हैं? बाज़ार में काजू कतली केवल वर्क लगी हुई मिलती है.

चूंकि कथित "चान्दी का वर्क" नान-वेजीटेरियन श्रेणी में आता है इसलिये सभी परिवारों में इसे खाया नही जाता.  मुझे तो काजू कतली (kaju katri) केवल घर पर बना कर खिलाना ही पसन्द है.  इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज काजू कतली ( kajoo katli) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • काजू आधा किलो
  • पिसी हुई चीनी 400 ग्राम
  • इलायची पिसी - 1 चम्मच
  • देशी घी दो चम्मच

विधि
काजू को लगभग एक घंटे पहले गरम पानी में भिगो दीजिये. एक घंटे बाद काजू तोड़ कर देखिये कि ये अन्दर से भी अच्छी तरह मुलायम हो गये हैं या नहीं.  यदि काजू अच्छी तरह से मुलायम हो गये हों तो इनमें से पानी निकाल कर  मिक्सी में एकदम महीन पीस लें.

इन पिसे हुये काजू के पेस्ट में पिसी हुई चीनी अच्छी तरह मिला लें.

आग पर कड़ाही चढाये और इसमें काजू और चीनी का पेस्ट डाल कर पकायें.  आग एकदम हल्की रखें.  थोड़ी देर बाद यह मिश्रण गाड़ा हो जायेगा.इसे उतार लें. इसमें पिसी इलायची मिला लें और दस पन्द्रह मिनट तक तक ठंडा होने दें.

जब यह मिश्रण ठंडा हो जाय तो इसे रोटी की तरह पतला बेल लें और घी चुपड़ी हुई ट्रे अथवा थाली में बिछा दें.  आप इस कतली को मनचाही शक्ल में काट लें
आपकी काजू कतली तैयार है.  आप इसे बनाने के दस दिनों तक इसे खा सकते हैं.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (7 मिले):

sonali on 10 April, 2008 01:17:29
avatar
nisha ji when the kaju mixture cooled up will it form like dough or we have to knead it please tell me because without kneading how can it be possible to roll it out..
सोनाली on 11 April, 2008 06:29:28
avatar
निशा जी मै आपके जवाब का इन्तजार कर रही हु.प्रथम प्र्यास है हिन्दि लिख्नने का कोइ गाल्ती हो तो माफ कर दिजियेगा.

निशा: वाह सोनाली जी, आपने हिन्दी में लिखा तो बहुत अच्छा लगा.
निशा मधुलिका on 12 April, 2008 04:46:43
avatar
सोनाली जी, काजू और चीनी के मिश्रण को पकाने के बाद, वह गुथे हुये आटे जैसा ही हो जाता है, उसे ही बेल कर कतली काटनी होती है.
sunita rohra on 07 August, 2008 05:13:34
avatar
Nishaji,
you have given 2 tsp. ghee in ingredients. when will we use it?
will we heat the kaju n sugar mix without ghee?
Siddhi Mishra on 06 October, 2008 05:16:05
avatar
Namaste Nishaji,
meri kaju katli sukhti nahi hai, hamesha naram hi rahti hai, itni naram ki use phir se atte ki tarah istemal kiya ja sakta hai,iska kya karan hai.
KAVITA THAKKAR on 25 October, 2008 09:45:24
avatar
NISHAJI,MAIN TRY KARI TO WO BELNE LAYAK NAHI THI ,HALWA JAISI HAI,AB USKA KYA KARU,OR YAH BHI BATAYE KI AISA KIS LIYE HUA HOGA.
Siddhi Mishra on 14 November, 2008 02:57:42
avatar
Nisha ji,
apne abhi tak meri problem ka soluation nahi diya hai,main apke jawab ka intazaar kar rahi hun.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00