Home | मिठाई | Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

image गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe)

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, और आज गुलाब जामुन (Gulabjamun) खाने का मन कर रहा है. आज हम गुलाब जामुन बनायेंगेबनाने में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा

आवश्यक सामग्री ( 25 - 30 गुलाब जामुन (Gulab Jamun ) के लिये )

मावा (खोया) ———- 250 ग्राम
पनीर ——— 100 ग्राम
मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) -- 30 ग्राम(2 टेबिल स्पून)

काजू ——– 15 - 16 ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लें )
किसमिस ——– 25 - 30
चीनी ——– 600 ग्राम
घी ——– 250ग्राम

विधि
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम गूदे हुये आटे जैसा न लगने लगे.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम करें.

गूदे हुये मावा के आटे से थोड़ा सा आटा ( करीब एक टी स्पून ) अंगुलियों की सहायता से निकाले, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किसमिस उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. चारों ओर से उठा कर बन्द कर दें. तथा दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल गोल करें.

3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम मीडियम रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से पलट दें. चारों तरफ ब्राउन होने तक तलें ). अब गुलाब जामुन प्लेट में निकाल लें. 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दें. इसी तरह सारे आटे के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर और तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दें.

चाशनी बनाने का तरीका
एक भगोने में चीनी में 300 ग्राम पानी मिलाकर गैस पर चाशनी बनने के लिये रखें.

चाशनी में जब उबाल आ जाय उसके बाद 4 -5 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लें सिर्फ एक ही तार बने. एक तार की चाशनी तैयार करें. ठंडा करें और छान लें.

गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दे.

गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा परोसें और खायें.

नोट:
1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबिल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (5 मिले):

gunjan suri on 04 April, 2008 02:56:25
avatar
i love goolab jamun i like u'r recipe
plz u give recipe of ras malai & taqila -drink
sharlin on 05 June, 2008 11:39:39
avatar
आज गुलाब जामुन खाने का मन कर रहा ह. Today really I am going to prepare this
preeti on 12 June, 2008 12:17:13
avatar
cheeni ki matra samagri me 600 gms likhi hai or receipe me 300 gms li hai
deepak sharma on 23 June, 2008 12:10:27
avatar
aapne mave main baking powder kyo nahi milaya aur kuch log kyo milate hai aur kya mave main itna meda dalna thic hai ? kyoki main to 1kg. mave main sirf 25 gms. meda dalta hu jawab jaldi send kare. thanks
निशा मधुलिका on 23 June, 2008 02:19:48
avatar
दीपक जी,बेकिंग पाउडर किसी भी चीज में उसे फुलाने या उसे नरम करने के लिये डाला जाता है. गुलाब जामुन बनाने में बेकिंग पाउडर नहीं डालें तो भी वे अच्छे बन जाते हैं. मावा में मैदा की मात्रा कम, ज्यादा करना ही पड़ती है, यह मावा की गुणवत्ता के ऊपर निर्भर करती है, हमने मावा में पनीर मिलाया है, इसीलिये मैदा थोड़ी अधिक प्रयोग की है.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.75