Gujiya Recipe - गुझिया
होली के त्योहार के लिये गुझिया (Gujiya ) बनाने जा रहे हैं? गुजिया (Gujihya ) के बिना होली का मतलब है बिना रंग के होली.
Gujiya Recipe, How To Make Gujiya, Gujiya Receipe Gujhia Recipe Perakiya (Indian Pastry Sweet) Recipe Mava Gujiya, Gujia, Gujhia, Karanji, Sweet Gujiya Recipe
गुझिया कई तरह से बनाईं जातीं है, मावा भरी गुझिया या मावा इलायची भरी गुझिया जिनके ऊपर चीनी की एक परत (gujiya dipped in sugar syrup) चढ़ी होती है. इसके अलावा सेब गुझिया (apple gujiya), केसर गुझिया (Kesar gujiya), मेवा गुझिया (dry fruits gujiya), अंजीर गुझिया (Anjeer gujiya), काजू गुझिया (cashewnut gujiya), पिस्ता गुझिया (pista gujiya) और बादाम गुझिया (almond gujiya) भी बनायीं जातीं है. आप अपनी मनचाही गुझिया बना सकते है बस इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार अपने मन मुताबिक तैयार कर लें. आईये हम मावा गुझिया बनायें
आवश्यक सामग्री - गुझिया में भरने के लिये मिश्रण (कसार)
- मावा - 400 ग्राम
- सूजी - 100 ग्राम
- घी - 2 टेबल स्पून
- चीनी - 400 ग्राम
- काजू - 100 ग्राम (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किसमिस - 50 ग्राम (डंठल हों तो, तोड़ दीजिये)
- छोटी इलाइची - 7-8 (छील कर कूट लीजिये)
- सूखा नारियल - 100 ग्राम (कद्दूकस कर लीजिये)
विधि
भारी तले की कढ़ाई में मावा को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और एक बर्तन में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी डाल कर, सूजी डालिये, हल्का ब्राउन भून कर, एक प्लेट में निकाल लीजिये. चीनी को पीस लीजिये. सूखे मेवे तैयार हैं.
मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुझियों में भरने के लिये मिश्रण तैयार है.
आवश्यक सामग्री - गुझिया का आटा तैयार करने के लिये
- मैदा - 500 ग्राम
- दूध या दही - 50 ग्राम (जो आप चाहें)
- घी - 125 ग्राम आटा गूथने में डालने के लिये, और तलने के लिये
विधि
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. घी पिघला कर आटे में डाल कर, अच्छी तरह मिलाइये. अब दूध डालकर आटे में मिलाइये, और पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये. आटे को आधा घंटे के लिये गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
आटे को खोलिये, और मसल मसल कर मुलायम कीजिये. आटे से छोटी छोटी लोई तोड़ कर बना लीजिये(इस आटे से 50- 55 लोइयां बन जायेगी). लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रखिये. एक लोई निकालिये 4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये. थाली में रख दीजिये. इसी तरह 10 लोइयां बेल कर थाली में रख लीजिये.

गुझिया भरने के तरीके:
1. पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर बन्द करना, और गुझिया कतरनी से काटना.
2. पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर, बन्द करना, और गोंठना.
3. पूरी को, गुझिया के सांचे के ऊपर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, किनारों से पानी लगाकर, बन्द करना, दबाना.
आप तीनों तरीके से गुझिया बना सकती हैं, लेकिन मुझे तीसरा तरीका ज्यादा आसान लगता है, इसमें समय भी कम लगता है, साथ ही सारी गुझियां एक बराबर होती हैं.
10 पूरियां हमने बेल कर रखी हुई हैं. एक पूरी उठाइये, पूरी को सांचे के ऊपर रखिये, 1 1/2 चम्मच मिश्रण पूरी के ऊपर डालिये, किनारों पर उंगली के सहारे से पानी लगाइये. सांचे को बन्द कीजिये, दबाइये, अतिरिक्त पूरी ह्टा दीजिये. सांचे को खोलिये, गुझिया निकाल कर थाली में रखिये. एक एक करके सारी पुरियों की गुझिया इसी तरह बना कर थाली में लगाइये, मोटे धुले कपड़े से ढककर रखिये. फिर से 10 पूरियां बेलिये और इसी तरह गुझिया बनाइये, और ढक दीजिये.सारी गुझिया इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये, ढककर रख दीजिये.
अगर आप थक गयीं हैं, तो अब आराम से बैठकर एक कप चाय पीजिये. मैं तो यही करती हूं.
अब मोटे तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गरम घी में 7-8 गुझिया डालिये और हल्के ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये. कढ़ाई से गुझिया निकाल कर थाली में रखिये. सारी गुझिया इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. लीजिये आपकी गुझिया तैयार हैं. गरमा गरमा गुझिया परोसिये और खाइये. बची हुई गुझिया ठंडी होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये. 15-20 दिनों तक कभी निकालिये और खाइये.
- कचनार की कली की सब्जी (Kachnar Kali Recipe)
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (49 posted):
Thanks a lot for the recipe.
happy diwali.
निशा; इन गुझियों को चाशनी में डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: संध्याजी, मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि आप सारा खाना बनाने लगीं हैं और गुझिया बनाने की तैयारी कर रही हैं, आपकी गुझिया अवश्य अच्छी बनेगी.
साउथ इन्डियन खाने में बताईये कि क्या लिखा जाय?
thanks
निशा: निगाह रखने के लिये बहुत धन्यवाद everydaymusigs, आपके सहयोग के फलस्वरूप इस व्लाग से लिये गये फोटो अब वहां से हटा लिये गये हैं. पुन: धन्यवाद
really luv ur blog... gujia bahut ache bane...everybody liked it...i made khoya at home....but its really tedious...aunty kya khoya ka koi sustitute hai...plzzzzzz reply soon...i m eagerly waiting
निशा: माधुरी, खोया से ही अच्छा स्वाद आता है गुझियों में .
निशा: दीपमाला, गुझिया आप बिना मावे से भी बना सकती हैं, लेकिन मावा के स्वाद की कमी तो रहेगी.
निशा: रितु, हल्का गरम पानी ले लीजिये.
निशा: प्रिया, मावा आप दूध से घर में बना सकती हैं, यदि नहीं तो आप सूजी से कसार तैयार कीजिये और गुझिया बना लीजिये, चूरमा का भी कसार बना कर गुझिया बनाई जा सकती है.
Thanks for yur easy receipe (GUJIA) ...i loved it***
jiske liye maine khoya ROHTAK se mangya tha!!!! kyuki yahan delhi mein sudh khoya nhi milta!!!!!!!!
aap ka bahut bahut dhanyawaad!!!!!!!
thnx alot,,,,
paneer dish.
Kya aap mujhe bata sakti hain ki bazaar mein halwai jo khoya ki gujia banate hain woh ander se geeli hoti hai matlab khoya andar se geela hota hai. Woh kaise possible hai kya aap batayendi. Woh kaise banti hai kyonki main apne pati ko banake khilana chahti hoon.
निशा: शालिनी, गुझिया तलने के बाद उसके अन्दर खोया गीला ही हो जाता है, आप गुझिया के कसार में सूजी मत डालिये.
Thanks for ur response. Mera Matlab khoye ko agar ham jyada bhoonenge toh khoya geela ho jayega kya. Bazar mein halwai khoya mein chashni to nahin milata. Pl explain me in deta
Bazar mein halwai ka khoya andar se brown colour ka hota hai aur lagta usme chashni mila rakhi hai. Is tarah ki gujia banana sikha dijiye.
आपका क्या कहना है?