चाशनी में पगी गुजिया (Gujihya dipped in Sugar Syrup - Gujhiya Recipe)
क्या आपने होली के लिये गुझिया (Gujhiya) बना लीं हैं? गुझिया के ऊपर अपनी पिछली पोस्ट में मैंने सामान्य मावा गुझिया (Mawa Gujhiya) के बारे में लिखा था.
इन्हीं मावा गुझिया (Mava Karanji) के ऊपर चाशनी की एक परत चढाकर गुझिया भी बनाई जाती है. इसमें उपयोग होने वाली सामग्री लगभग एक जैसी ही है लेकिन बनाने में बस थोड़ा ही अन्तर है. चाशनी में पगी इन्हीं गुझिया की तरह चन्द्रकला भी बनायी जाती है चन्द्रकला और गुझिया के आकार और अन्दर भरने वाले कसार में थोड़ा अन्तर होता है. चन्द्रकला बनाना तो लगभग बहुत ही कम हो चला है. इसे हम फिर कभी बनायेंगे, आज इस बार होली के अवसर पर हम चाशनी में पगी गुझिया बनायें
आवश्यक सामग्री - Ingredient of Gujhiya
गुझिया में भरने के लिये मिश्रण (कसार)
- मावा - 200 ग्राम (एक कप)
- पिसी चीनी या बूरा - 150 ग्राम ( 3/4 कप)
- काजू - 30 - 35 (एक काजू को 6 -7टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किसमिस -50-60 (डंठल तोड़ लिजिये)
- छोटी इलाइची - 6-7 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
- सूखा नारियल - 100 ग्राम (आधा कप कद्दू कस किया हुआ)
- चिरोंजी - 2 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
गुझिया का आटा तैयार करने के लिये.
- मैदा - 400 ग्राम ( 2 कप)
- घी - 100 ग्राम (आधा कप)
- घी - गुझियां तलने के लिये
- चीनी - 250 ग्राम (1 1/4 कप) चाशनी के लिये
विधि

गुजिया के अन्दर भरने के लिये कसार तैयार करें. How to make filling for Gujhiya
भारे तले की कढ़ाई में मावा को ब्राउन होने तक अच्छी तरह भूनिये. (मावा जितना अच्छा भुना होगा, गुझिया अधिक दिनों तक खराब नहीं होगीं). भुने हुये मावा को एक बर्तन में निकाल लीजिये, मावा को ठंडा होने दीजिये.
भुने हुये मावा में चीनी या बूरा, काजू, किसमिस, इलाइची, नारियल और चिरोंजी डाल कर अच्छी तरह से मिलाइये. गुझियों में भरने के लिये कसार (Filling for Gujhiya) तैयार है.
गुझिया तलने के लिये तैयार कर लें
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, घी पिघला कर आटे में डालिये और मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से कड़ा पूड़ियों जैसा आटा गूथ लीजिये, आटे को आधा घंटे के लिये गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये. गुझिया बनाने के लिये आटा तैयार है.
आधा घंटे बाद आटे को मसल कर मुलायम कीजिये, आटे से छोटी छोटी एक बराबर की लोइयां तोड़िये, इस आटे से इस आकार की करीब 40 -45 गुझिया बनाई जा सकती हैं. लोइयों को गीले कपड़े से हमेशा ढककर रखिये. एक लोई निकालिये और पूरी की तरह बेलिये, यह पूरी थोड़ी सी मोटी रहनी चाहिये. सामान्य गुझियां बनाने में यह पूरी पतली रखी जाती है.

पूरी को हाथ पर रखिये, पूरी के ऊपर 1 छोटी चम्मच कसार रखिये, किनारों से पानी लगाइये, पूरी को मोड़कर बन्द कीजिये तथा उंगलियों से दबाकर अच्छी तरह चिपकाइये (चाशनी वाली गुझियां बनाने के लिये सांचे की आवश्यकता नहीं है). किनारे को हाथ से गोठिये, गोठने की प्रैक्टिस तो आपको करनी ही होगी, इस गुझिया को किसी थाली या कपड़े पर रख सकते हैं.
10 गुझिया एक साथ बेलिये और तैयार कीजिये. 10 गुझियां बनाने के बाद इन्हें कपड़े से ढक दीजिये (इसके लिये आप धुली चादर ले सकती हैं). फिर से 10 गुझियां बन जायं तो गुझियां ढकी हुई गुझियों के पास रख कर ढक दीजिये. इसी तरह से सारी गुझियां बनाकर तैयार कीजिये और ढककर रखिये.
आपकी गुझिया तले जाने के लिये तैयार हैं आप चाहें तो 15 - मिनिट का ब्रेक ले सकती हैं.
गुझिया तल लें
मोटे तले की कढाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में 8-10 या जितनी कढ़ाई में आ सके उतनी गुझिया डालिये और धीमी गैस फ्लेम पर ब्राउन होने तक तल लीजिये, तली हुई गुझियां निकाल कर थाली में रखिये. सारी गुझिया इसी तरह से तल कर निकाल लीजिये. हमारी सारी गुझिया तल चुकी है, सिर्फ चाशनी में डालनी बाकी है.
गुझियों को ठंडी होने दीजिये, तब तक हम चाशनी बना कर तैयार करते हैं.
चाशनी तैयार कर लें
किसी बर्तन मे चीनी निकालिये, चीनी की मात्रा का आधा पानी (250 ग्राम चीनी में 125 ग्राम पानी) डाल कर मिलाइये, चाशनी बनने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये. 2 तार की चाशनी बनाइये ( चाशनी में उवाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक पकाइये, चम्मच से चाशनी निकाल कर प्लेट पर 1-2 बूद गिराइये. उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी को तार के निकालते हुये चिपकना चाहिये). गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी तैयार हो गई है़
गुजिया पर चाशनी की परत चढ़ा लें
4-5 गुझिया चाशनी में डुबाइये और कलछी से निकाल कर दूसरी थाली में रखिये, इसी तरह सारी गुझियों को चाशनी में डुबा कर निकाल लीजिये. गुझियों को एक दूसरे से अलग ही रखिये, 1 घंटा हवा में छोड़िये, पलट दीजिये और 1 घंटे हवा में रख लीजिये. आपकी चाशनी वाली गुझियां तैयार हो गयीं हैं. ताजा ताजा गुझियां खाइये और अपने होली पर आये हुये मेहमानों को खिलाइये. बची हुई गुझियां एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये जब भी आपका मन क्रे गुझिया निकालिये और खाइये. 15 दिन से अधिक दिनों तक भी यह गुझियां नहीं खराब होंगी.
- कचनार की कली की सब्जी (Kachnar Kali Recipe)
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (13 posted):
मुंह में पानी आ रहा है
निशा जी आपको और आपके परिवार को होली मुबारक ।
bahut swadihst recipe hai
dekhane main bhi badiya hai
aur khane main toh usse bhi badiya
निशा: चाशनी को थोड़ा और पका लीजिये और टैस्ट कर लीजिये.
निशा: पायल, आप गुझिया मेकर से भी गुझिया बना सकती हैं, लेकिन आप अगर इसे गौंठ कर बनाये तो ज्यादा अच्छा है, ये गुझिया सादा गुझियों से इस गौंठन के कारण अलग लगती है, किनारे थोड़ी हार्ड भी रहती है, चाशनी में डुबोते समय जल्दी ही नहीं टुटती.
nisha ji..muze pls different type ki ladoo ki receipe bataiye..
racipe.
निशा: शालिनी, आपने आटा गूथते समय थोड़ा घी कम डाला हो सकता है.
आपका क्या कहना है?