ब्रज माखन (Brij Makhan Recipe)

मक्खन के अनेकों रूप प्रचलित है. जैसे मक्खन मलाई, जो कि एकदम गाड़े झाग जैसे होता है, मक्खन जो दही को बिलो कर बनाया जाता है और पारम्परिक ब्रज माखन (Brij Makhan) जो दही बांध कर बनाया जाता है.
आज जमष्टमी हैं आप ब्रज माखन बना सकती है. ब्रज माखन बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. यह बड़ा ही शीतल और ताकत देने वाला होता है.कृष्ण कन्हैया को ब्रज माखन बहुत ही पसन्द था. अपको भी बहुत पसन्द आयेगा. आइये आज हम ये स्वादिष्ट ब्रज माखन बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Braj Makhan
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
- दही - 1 छोटी चम्मच
- मिस्री - 100 ग्राम
विधि - How to make Braj Makhan
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये और उबाल कर 3/4 रहने तक गाड़ा कर लीजिये.

उबाले हुये दूध को प्याले में निकालिये और ठंडा कीजिये जब दूध इतना गरम रह जाय कि आपकी उंगली दूध में डालने से उस तापमान को सहन कर पाये. दूध में दही डाल दीजिये और दूध को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये. 6-7 घंटे में दूध का दही जम जाता है.
दही को मोटे सूती कपड़े में डालकर पानी निकलने तक लटका कर रखिये, हाथ से निचोड़ कर सारा पानी निकाल दीजिये और फिर से लटका दीजिये, 3-4 बार यही प्रक्रिया कीजिये. दही में पानी बिलकुल न रहे, इस दही को आप प्लेट के ऊपर रख कर चकले या किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये ताकि बचा हुआ पानी निकल जाय.

कपड़े से जमा हुआ माखन निकालिये और हाथ से एकसार कर लीजिये. मिस्री को दरदरा पीस लीजिये. माखन और मिस्री को अच्छी तरह मिला लीजिये.
ब्रज माखन के लड्डू कान्हा के प्रसाद के लिये तैयार हैं. सबको खाने के दीजिये आप भी खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 28:
निशा: अनु, ब्रज माखन अलग है, इसके लिये दही से पानी की मात्रा बहुत अधिक निकाल दी जाती है.
निशा: दीपा, विशेष कालम में जाकर मोदक रैसिपी को देख सकती हैं.
निशा: सुचि ब्रजमाखन इसी तरीके से बनाया जाता है.
What is the basic difference between
Brij Makhan and Shrikhand?
निशा: रामकृष्ण जी, ब्रजमाखन में दही से पानी की मात्रा बिलकुल निकाल दी जाती है माखन जितना सूखा मिश्रण कपड़े के अन्दर से निकलता है, जिसमें दरदरी मिस्री मिलाई जाती है, कन्हैया के प्रसाद के लिये ब्रजमाखन के लड्डू बना कर तैयार किये जाते हैं, इसका स्वाद एकदम मक्खन की तरह ही होता है. हम यही कहेंगे कि आप इसे बनाकर खाइये.
निशा: अल्का ये केक में यूज किया जा सकता है, लेकिन साथ में आपको घी और बटर तो डालना ही होगा. इससे केक किस तरह बनाया जाता है यह मै लिखूंगी.
निशा: कपड़े को किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये या बार बार हाथ से निचोड़ कर टगा कर पानी को पूरी तरह से हटा सकती है.
Nisha ji ye receipe to bohat hee kamal ki hai,, swadisht or saral...
kya aap mujhe BASUNDEE bana ne ka tarika bata sakti hai.. ye kaise banayi jati hai.
or saath saath KAJU-PISTA ROLLS bhi..plz
कुछ नया प्रयास करने में हमेशा आनंद आता है वो तो आया ही कम से कम .
आपसे अनुरोध है की हमें मक्खन बनाने दुसरे तरीकों की जानकारी भी दें. मलाई से मक्खन बनाने की काफी recipes मिल जाती हैं. किन्तु दही बिलोकर या मथकर कैसे बनाएं वही बताएं तो कृपा होगी.
आपकी अधिकाँश recipes मुझे पसंद हैं और उन्हें मैं try करता रहता हूँ. धन्यवाद.
dhanyavad.
निशा: मंजू, हम लिखेंगे.
निशा: प्राची, सर्च बटन पर घर में मक्खन कैसे बनायें लिखकर आप सर्च कर सकती है, ये वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है.
निशा: रेखा सोनी, यह ब्रज माखन आम मक्खन नहीं होता बल्कि श्रीखंड की ही एक किस्म होती है. आम तौर पर मक्खन दूध की क्रीम से बनाया जाता है.
Aapke recipes vastav mein bhagwaan Sri Krishna ko bhog lagane laayak hai...
Bahut Bahut dhanyavaad aapka... Isi prakaar nayi nayi receipes bhagvaan ki prasannta ke liye banaye...