अनरसे - Anarsa Recipe - Anarse Recipe
Latest Video at YouTube Channel

दीपावली का विशेष व्यंजन अनरसे (Anarse) है, सामान्यतया यह उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है. मेरी मम्मी दीपावली पर मिठाई बनाना अनरसे ही शुरू करती थी क्यों कि अनरसे बनाने के लिये 2 दिन पहले चावल भिगोने पड़ते हैं. आप भी इस दीपावली की व्यंजन श्रंखला में अनरसे को शामिल कर लीजिये. आइये अनरसे बनाना शुरू करते हैं.
अनरसे दो तरह के बनाये जा सकते है. गोल गोल गोलियां या चपटी टिकियां जैसे. गोल गोल अनरसे खाते समय कुरकुरे के साथ साथ अन्दर से मुलायम होते है जिनका स्वाद एकदम अलग होता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Anarsa Recipe
- छोटा चावल - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप )
- पाउडर चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- दही या दूध - 1 टेबल स्पून
- घी - 2 टेबल स्पून
- तिल -2 टेबल स्पून
- तलने के लिये - घी
विधि - How to Make Anarase
छोटे, नये चावल ले लीजिये, चावलों को साफ कीजिये, धोइये और भिगो दीजिये. चावल 3 दिनों तक भीगे रखने हैं लेकिन 24 घंटे बाद पानी बदल दीजिये.
अब चावलों में से पानी निकाल दीजिये, चावलों को किसी साफ मोटे सूती कपड़े के ऊपर छाया में फैला दीजिये, 1 या 1 1/2 घंटे में चावलों का पानी सूख जाता है(चावल पूरी तरह नहीं सूखने चाहिये वे नम ही रहें).
इन चावलों को मिक्सी से मोटा आटे जैसा पीस कर एक बर्तन में निकाल लीजिये, आटे को छ्लनी में छाना जा सकता है. चीनी पाउडर, चावल का पिसा आटा और घी को अच्छी तरह मिलाइये. दही को मथ कर या दूध चम्मच से थोड़ा डालिये और इस मिश्रण को इसी दही या दूध की सहायता से सख्त आटे की तरह गूथ लीजिये. आटे को 10 - 12 घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये, आटा नरम हो कर सैट हो जाता है.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये(कढ़ाई में घी इतना डालिये कि अनरसे अच्छी तरह डुब कर तले जा सकें).
गोल अनरसे बनाने के लिये आटे से छोटी छोटी लोइयां लेकर, तिल में लपेट कर, गोल करके, 4-5 अनरसे कढ़ाई में डालिये, करछी से हिला डुला कर ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले हुये अनरसे प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये और अनरसे बनाकर फिर से घी में डालिये इन्हैं भी तल कर निकाल लीजिये, इसी तरह सारे आटे से अनरसे बनाकर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम अनरसे तैयार हैं.
चपटे अनरसे के लिये आटे से छोटी छोटी लोइयां बनायें, तिल में लपेटे, फिर से गोल करें तिल आटे में पूरी तरह चिपक जायं, अब हथेली से दबाकर चपटा कीजिये, गरम घी में डालिये, एक बार में 2-3 -4 अनरसे बना कर घी में डाल दीजिये, अनरसे के ऊपर गरम घी उछाल कर, या हल्के हाथ से पलट कर, हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये अनरसे प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाकर, निकाल कर रखिये. दूसरे अनरसे बनाकर फिर से घी में डालिये और तल कर निकाल लीजिये, इसी तरह सारे आटे से अनरसे बनाकर तैयार कर लीजिये. लीजिये गरमा गरम अनरसे तैयार हैं.
आप इन अनरसों को अभी खाइये बहुत स्वादिष्ट बने हैं. ठंडे होने पर कन्टेनर में भरकर रख दीजिये और फिर 15 दिन तक कभी भी खाइये.
सुझाव:
अनरसे को तलते समय आग न तो अधिक धीमी रहे, धीमी आग पर तलने से अनरसे सख्त हो जाते हैं, और न अधिक तेज, तेज आग पर वे अन्दर से कच्चे रह जाते हैं. मीडियम आग पर अनरसे तलें तो अनरसे ज्यादा सख्त नहीं बनते, अच्छे बनते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Sarita, 21 May, 2013
-
By Rajni mohod, 21 May, 2013
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 44:
I have been looking for this recipe for a long time.Thanks.
निशा: मनु, चावल के आटे से बनाये हुये अनरसे खस्ता नहीं बनेंगे.
Kiya aap CHAWAL ki KACHRI aur DAL ke PAPAD kaise banate hain bata sakti hain.
निशा: पापड़ और कचरी यह सब बनाना बहुत ही आसान हैआपको बताने के लिये यह सब मुझे बनाने पड़ेंगे, जिसके लिये समय निकाल कर लिखने की कोशिश करूगी
निशा: रसिक, आप वेजिटेबल ओइल भी प्रयोग में ला सकते हैं.
I am trying thus recipe. The dough is not getting formed. Please let me know if there is any tip which will make dough hard.
निशा: प्रीति, आप थोड़ा सा मैदा या चावल का आटा हाथ में लेकर अनरसे का गोला बनालो या आटे की सहायता से थोड़ा बड़ा कर तल लो.
I used 1:1 ratio of rice flour (which i prepared as per your instructions)and sugar....i completely forgot about 3:1
Now the dough is ready....Can you please tell me how to fix this? Should i add regular rice flour?
निशा: सरिता आपके ये अनरसे तो तले नहीं जा सकते ज्यादा चीनी होने की बजह से अनरसे तलते समय घी में बिखर जाते हैं, अब आप जो भी आटा आपके पास है मिला लीजिये और तल कर देखिये बताइये कि कैसे बने ये अनरसे.
Sorry for late reply but just now i finished my dish(its not anarase anymore)
I mixed some ragi flour and bajara flour and i also added little bit flex seed powder.And to my surprise it actually came out pretty well.I fried them like biscuits
they are not great in taste but not bad as well.
Thanks a lot for your help.Not just for anarase but for all the recipes and for this great website.
Thank you so much again....
निशा; सरिता धन्यवाद, आपने तो इतनी सारी चीजें डालकर ,एक नई रैसिपी तैयार कर दी.
kya aap hamme shaadi ke mauke pe bole jane wale chhand bhej sakti hain.i would be extremly thankful if u could.
निशा: मोना, अनरसे गोल करने के बाद, तिल में लपेट लीजिये अब तलने के लिये गरम घी में डालिये.
निशा: अंजू, स्वाद में कोई खास फरक नहीं होता,लेकिन मुझे दूध डालना ज्यादा अच्छा लगता है.
can you please share the recipe of how to make Chaklis with Channa Dal & Rice.
You are doing a wonderful job by sharing indian food recipes on your website.
Best Regards,
Prerna
mashroom ki sabji kaise bante hai please kya isko aap bata sakti hain.
निशा: अर्चना, अनरसे थोड़ी तेज आग पर तलना चाहिये.
nisha di , abhi anarse try kiye
mere anarse taste main toh acche ban gaye.
pr yeh panipoori ki tarah,ya gulgule ki tarah phool gaye ....
aisa kyun hua?????
निशा: आकांक्षा, आपके अनरसे अच्छे बने, धन्यवाद. चावल का आटा एक दम बारीक होने के कारण अनरसे फूले होंगे.
i'll make right now.
I live in Singapore.Anarse is my most favorite sweet and it's been almost more than 15 years that I had it.my husband is visiting Delhi next week so pls let me where can we find the best Anarse in Delhi.I m asking u this I know u r from Delhi.pls give me the perfect full address of the halwau shop.thanks and pls reply.
Parul.
निशा: भावना, आप खसखस लिया जा सकता है, अच्छे पके केले को मैस करके आप डाल सकते हैं.
निशा: नलिनी, हमने पोस्ट को एडिट कर दिया है, पहले हमने चावल को 2 दिन भिगोया था, इसलिये अनरसे के लगे आटे को हमने देर तक रखा था लेकिन अभी हमने चावल को 3 दिन तक भिगो कर साफ्ट कर लिया है, तब हमें गुथे आटे को लम्बे समय तक रखने की आवश्यक्ता नहीं हैं, धन्यवाद.
निशा: सिया, अनरसे के आटे में चीनी अधिक होने से अनरसे घी में बिखर जाते हैं, गुथे आटे में थोड़ा चावल का आटा और मिला लीजिये, अनरसे सही बन जायेंगे.
chawal ko mota peesne ke baad kya chalni se chanana bhi hai... ya direct usme cheeni powder milana hai....
निशा: ग्लिटर, आटे को छान लेंगे तो अच्छा है.
निशा: सीमा, चावल में हल्की नमी हो आटा तभी बना लिया जाता है.
निशा: रंजना, अनरसे के आटे को लगाकर 10- 12 घंटे के लिये रखिये, और अब अनरसे मीडियम आग पर तलिये, अनरसे अच्छे बनेंगे.
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल, बहुत बहुत धन्यवाद.
chawal ki kachri kaise banti hai? mere paas freidge mein bahut saare baasi chawal ekatr ho gaye hain.
निशा: चावल के पकोड़े या चावल के परांठे बनाकर खतम करा दीजिये, उन्हैं अधिक दिन तक सभाल कर मत रखिये, अगर धूप हो तो चावल को धूप में सुखाकर रखा जा सकता है और जब भी आपको चाहिये आप इन्हैं तल कर यूज कर सकते हैं.
निशा: संध्या, ये सारी चीजें रैसिपी में दी गई है, प्लीज आप उन्हैं पढ़ लेंगी तो सारी प्रोब्लम हो जायेगी, सोफ्ट अनरसे बनाने के लिये 250 ग्राम आटे में 100 ग्राम मावा मिला दीजिये, बहुत अच्छे सोफ्ट अनरसे बनेंगे.
kya anarase k liye anta kele aur chini se nahi banaya jata?