अलसी की पिन्नी – Alsi Pinni Recipe – Alsi Ladoo Recipe
Latest Video at YouTube Channel

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है. इस मौसम में आपके परिवार को अधिक केयर की जरूरत है. अलसी (Linseeds or Flax Seeds) से बने खाद्य पदार्थ (Alsi Recipes) आपके परिवार को सर्दी जुकाम खांसी आदि से लड़ने की प्रतिरोधात्मक शक्ति देते हैं.

अलसी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 नाम के अम्ल होते हैं जो आपके शरीर के कोलोस्ट्रोल को संतुलित करते हैं. अपने पदार्थ गुण में अलसी के बीज अखरोट और बादाम को मात देते हैं लेकिन मूल्य में बहुत सस्ते. आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज (Linseed or Flax Seeds) वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं
अलसी की पिन्नी (Alsi Pinni) सर्दियो में खाई जाने वाली पारम्परिक पौष्टिक मिठाई है. अलसी की पिन्नी सर्दियों में बनाकर रख लीजिये, रोजाना 1-2 अलसी की पिन्नी (Alsi Ki Pinni) खाइये, सर्दी, जुकाम, खासी, जोड़ों के दर्द सभी में फायदा पहुंचाती है., तो आइये अलसी की पिन्नी बनाना (Alsi Ladoo or Alsi Ki Barfi) शुरू करें.
आवश्यक सामग्री - Imgredients for Alsi Ki Pinni
- अलसी - 500 ग्राम ( 4 कप)
- गेहूं का आटा - 500 ग्राम ( 4 कप)
- देशी घी - 500 ग्राम ( 2/1/2 कप)
- गुड़ या चीनी - 800 ग्राम ( 4 कप)
- काजू - 100 ग्राम
- बादाम - 100 ग्राम
- पिस्ता - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- गोंद - 100 ग्राम
- इलाइची - 15 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Alsi Ki Pinni
अलसी (Linseeds or Flax Seeds) को थाली में डालकर अच्छी तरह छान बीन कर साफ कर लीजिये.
अलसी को सूखी कढ़ाई में डालिये, रोस्ट कीजिये (अलसी रोस्ट करते समय चट चट की आवाज करती है) और मिक्सी से पीस लीजिये. इन्हें थोड़े दरदरे पीसिये, एकदम बारीक मत कीजिये.
गेंहू के आटे को आधा घी डाल कर ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये. भुने आटे को किसी थाली या ट्रे में निकाल कर रख लीजिये.
गोंद को बारीक तोड़ कर बचे हुये घी में तलिये, गरम घी में थोड़ा गोंद डालिये, गोंद फूल जाता है, हल्का ब्राउन होने पर थाली में निकालिये और सारा गोंद इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. ठंडा होने पर तले हुये गोंद को चकले पर या किसी थाली में बेलन की सहायता से दबा दबा और बारीक कर लीजिये.
गोद तलने के बाद जो घी बचा हुआ है उसमें पिसी हुई अलसी को डालिये और कलछी से चला चला कर मीडियम और धीमी आग पर अच्छी महक आने तक भूनिये और थाली में निकाल लीजिये.
काजू, बादाम और पिस्ते छोटा छोटा काट लीजिये.
गुड़ या चीनी चीनी की मात्रा का आधा पानी मिलाकर कढ़ाई में डालिये और चाशनी बनने के लिये रखिये. चीनी घुलने तक चमचे से चलाइये और 1 तार की चाशनी तैयार कर लीजिये(चाशनी के टैस्ट के लिये चमचे से 1 बूंद चाशनी प्याली में गिरायें और ऊंगली अंगूठे के बीच चिपका कर देंखें कि जब ऊंगली और अंगूठे को अलग करें तो चाशनी से तार निकलना चाहिये). आग बन्द कर दीजिये.

चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुये मेवे, गोंद और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. हल्का गरम रहने पर हाथ से थोड़ा थोड़ा (एक नीबू के बराबर) मिश्रण निकाल कर लड्डू बनाकर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये या हाथ से चौकोर आकार देते हुये बरफी बना लीजिये.
अगर आप बरफी जमाना चाहते हैं तब आप गरम मिश्रण को घी से की चिकनी की गई थाली में डालिये और एकसार करके जमा दीजिये. आधा घंटे या बरफी के जमने के बाद अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट लीजिये.
अलसी की पिन्नी तैयार है, अलसी की पिन्नी को खाइये और बची हुई पिन्नी किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महिने तक रोजाना अलसी की पिन्नी (Alsi Ki Pinni) खाइये.
सावधानियां
गोंद को तलते समय आग धीमी और मीडियम ही रखें, तेज आग पर गोंद अच्छा नहीं फूलता, ऊपर से भुनता है और अन्दर से कच्चा निकल आता है.
पिसी अलसी को मीडियम और धीमी आग पर ही भूनें (तेज आग पर भूनने से जलने का खतरा है).
चाशनी बनाते समय ध्यान रखें कि वह सही बने, चीनी पानी में घुलने के बाद ही चाशनी का टैस्ट कीजिये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, चाशनी ज्यादा होने पर, वह तुरन्त जमने लगेगी और पिन्नी नहीं बन सकेगी, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो वह जमेगी ही नहीं और पिन्नी नरम रहेगी.
सूखे मेवे आप अपने पसन्द से कम ज्यादा कर सकते हैं, आपको जो मेवा पसन्द हो वह डाल सकते हैं और जो मेवा न पसन्द हो वह हटा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- replacing sugar to gud (Answer : 0)
- अलसी की पिन्नी बिना चाशनी के (Answer : 1)
- what is gaund (Answer : 1)
- Alsi ki pinni (Answer : 0)
- benifits of the alsi ki pinni (Answer : 0)
- about nutitional value (Answer : 0)
- about the nutrinal value (Answer : 0)
- alsi ke use karne se sugar patient ko benifits (Answer : 0)
- roast to flax seed (Answer : 0)
- alsi ko pani me 6 ghante bhigakar khaya ja sakta hai (Answer : 0)
- kya ye pregnant ladies khasakti hai? (Answer : 1)
-
More Question..
Latest Questions
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 100:
aap bahut achhi recepies batate ho. par alsi ki pinni me mujhe thoda doubt hai, plz woh clear kar do.
aapne ingredients mein sugar ki quantity 750g likhi hai, par method mein sirf 250g use ki hai.
plz tell me which one is right 250g or 750g?
awaiting your reply.
thanks
with regards,
puja sharma
निशा: गार्गी, चाशनी बनने के बाद आप गरम में ही सारी चीजें मिला लीजिये.
निशा: रेखा आप बूरा (तगार) भी डाल सकती हैं.
निशा: अर्चना, अलसी को भून कर, पाउडर बना कर, सब्जी में डाला में डाला जा सकता है. रोटी परांठे के लिये आटे में डाला जा सकता है, बेसन में डालकर नमकीन चीला बना सकते हैं. ब्रेड का आटा लगाते समय आटे में मिला लीजिये, इत्यादि.
निशा: रेनू, आप इन्हें आलिव आयल से भी अवश्य बना सकतीं हैं.
निशा: गौतम, चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा भी की जा सकती है, ज्यादा मीठा खाने वाले थोड़ी ज्यादा चीनी और कम मीठा खाने वाले थोड़ी कम चीनी डाल सकते हैं.
Very delicious recipe.
Thanx a lot
निशा: सोनिया, रैसिपी में चीनी की मात्रा दी गई है.
निशा: Javi, You can read English version of my site here
निशा: अम्रिता, पिन्नी के लिये घी ही अच्छा रहता है.
निशा: कृ्श्ना, धन्यवाद.
निशा: अम्रिता, थोड़ा अधिक पानीले सकती हैं, लेकिन चाशनी 2 तार की बना लीजिये.
Thanks for all the recipes, they are very easy to follow , I have tried many of them & they turned out very good.
निशा: हरमीत, खाने वाला सादा गोंद डालना है.
निशा: मनजीत, पहले एक तार की चाशनी बनेगी, थोड़ी देर और उबलने के बाद 2 तार की चाशनी बन जायेगी. 2 तार की चाशनी 1 तार की चाशनी से थोड़ी गाड़ी होगी.
निशा: अम्रिता, पिन्नी के लिये आप सादा गोंद मगवा लीजिये, गोंद कतीरा दूसरी चीजों के काम आ जायेगा.
निशा: मंजीत, आपने जिस बर्तन में चाशनी बनाई है, उसमें सारी चीजे डालने से वे थोड़ी देर तक गरम रहती हैं, जल्दी से नहीं जमती, अगर हम दूसरे बर्तन में डालें तो जल्दी ही मिश्रण ठंडा होकर जमने लगता है और पिन्नी नहीं बन पाती. दूसरा कारण चाशनी अगर ज्यादा पक जाय एक दम जमने वाली बन जाय, पिन्नी जल्दी से जमने लगती है, आप अगली बार अच्छी पिन्नी बना पायेंगी.
निशा: मंजीत, गरम चाशनी में ही सारी चीजें मिला दीजिये.
निशा: अंजू, बूरा डाल सकते हैं, लेकिन लड्डू बनाने के लिये थोड़ा गीला पन चाहिये, बुरा मिलायें तो हम घी डाल कर पिन्नी बना सकते हैं. चाशनी इसलिये ही बनाते हैं ताकि हमें पिन्नी के लिये पर्याप्त गीला पन मिल जाय.
निशा: हरप्रीत, अभी अलसी का वीडियो आप देख सकते हैं, अब आप अलसी की पिन्नी आसानी से बना पारयेंगे.
निशा: लखी, जी हां खोया भी डाला जा सकता है.
Yadi hamare pass gond nahin hai to kya hum keval alsi aur aate se yeh panni bana sakte hai?Aur 2 taar vali chashani banane ke liye laghbag kitna samay leti hai?
निशा: स्यामा, आप बिना गोंद के भी अलसी की पिन्नी बना सकती हैं, 2 तार की चाशनी के लिये, चीनी और उसकी आधा मात्रा का पानी मिलाइये, पानी में चीनी घुलने और उबाल आने के बाद चाशनी को और 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ध्यान रखे कि बर्तन चौड़ा है तो पानी जल्दी भाप बनकर उड़ जाता है, चाशनी जल्दी गाड़ी होने लगती हैं.
plz bataiyega...
Anju
निशा: अंजू, लड्डू में अलसी अलग से पता नहीं चलती, लेकिन अगर बच्चों को अच्छा नहीं लग रहा है तो अलसी को बारीक भी पीस सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: निति, आप फ्लेक्स सीड्स पाउडर को घी में भूनिये और सारी चीजों में मिलाकर और लड्डू बना लीजिये.
Also tell me that after roasting alsi in krahi it will remain intact i.e I mean i have studied that alsi will loose its neutrients when we heat it ?
निशा: रिम्पी, इसमें समय फिक्स करने से भी प्रोब्लम सोल्ब नहीं होगी, अगर आग तेज है अलसी तुरन्त जल जायेगी, थोड़े ध्यान से भूनिये, आग मध्यम रखिइये और जैसे ही अलसी थोड़ी और ब्राउन और फूली हुई लगे, तुरन्त आग बन्द कीजिये.
निशा: रेखा, गुड़ को थोड़े से घी में मेल्ट कीजिये, गैस बन्द कर दीजिये,और पहले से तैयार चीजें कढ़ाई में डालकर गुड़ में अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.
निशा: आप सफोला ओइल जो आप खाते हैं वह प्रयोग में ला सकते हैं, स्वाद थोड़ा सा अलग हो जायेगा.
निशा: माया, इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाय तब इसके साइड इफेक्ट हो सकते है, किसी भी चीज को ज्यादा मात्रा में लेना हानि कारक होता है.
निशा: जगदीश, अलसी खाना बहुत ही लाभकारी है लेकिन मरीज के खाने के लिये डाक्टर से सलाह ले तो बेहतर है.
निशा: शुषमा, अलसी को रोजाना के खाने में यूज कर सकती हैं, अलसी का आटा बनाकर भून कर रख लीजिये, रोटी परांठे में फिलिंग भर, या आटे के साथ गूथ कर प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: रिया, आप थोड़ी मात्रा में अवश्य खाइये, धन्यवाद.
निशा: डायबेटिक लोगों के लिये तो वास्तव में दिक्कत है.
निशा: प्रीत, आप सही कह रही हैं, कोलस्ट्रोल वाले पेसेन्ट के लिये घी और मेवा खाना ठीक नहीं है.
निशा: सुनीता, हमने इसे सुगर फ्री से नहीं बनाया, लेकिन डायबेटिक लोगों के लिये मिठाइयां सुगर फ्री से बनाई जाती हैं, आप बहुत थोड़ी मात्रा में पिन्नी बनाकर देखिये और अपने अनुभव शेयर कीजिये, आपके अनुभव से बहुत लोगों को फायदा होगा, धन्यवाद.
निशा: शिल्पा, गुड़ भी चीनी के बराबर लेना है और अगर आप ज्यादा मीठा खाना पसन्द करती हैं तो थोड़ा ज्यादा गुड़ भी लिया जा सकता है.
Bron
निशा: ब्रोन, गोंद, कुछ पेड़ों के तने निकला सूखा हुआ दूध होता है, ये एक ड्राई फूट है और ड्राई फ्रूट की दुकान पर मिल जाता है.
निशा: आप प्लीज, रैसिपी को पढ़िये, हमने सारी चीनी से चाशनी बनाई है, और मेवा के साथ ही इलाइची पाउडर डाला है.
me aapse ye janna chahty hu ki alsi garam hoti he ya dhandi matlab ise garmiyo me khaya ja sakta he ?
निशा: सोनाली, अलसी थोड़ी थोड़ी मात्रा में आप हमेशा खाते रहिये, गर्मी नहीं होती ये आपको ताकत देती रहेगी.
matra mein alsi leni chahiye.mein kneepain se prreshan hoon. bp ke liye amlong a ki ek goli daily le raha hoon.kya aap kirpa karke jwab denge
निशा: जसप्रीति, चीनी की चाशनी की जगह गुड़ की चाशनी बना कर चीनी की चाशनी की तरह से ही मिक्स करके अलसी की पिन्नी बना लीजिये.
निशा: राहल, बहुत बहुत धन्यवाद.
i have checked some of your recipes, they are very good and seems easy to follow, i will try them, you are really good. i can see that. thanks for sharing your recipes with us.
निशा: शगुफ्ता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सेमा, मिश्रण में थोडा सा दूध या कन्डेन्स्ड मिल्क डाल कर, लड्डू बधने की कनसिसटैन्सी तक अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये.
ज्ञातव्य: गोंद को माइर्को-ओवेन में आसानी से फुलाया जा सकता है.
निशा: शिल्पा, आप उतनी ही मात्रा में बूरा चीनी डाल सकती हैं, और पिन्नी को बाइन्ड करने के लिये देशी घी को मेल्ट करके डालिये.
निशा: गोंद पेड़ के तने से निकला हुआ फ्लूइड होता है, जो सूख कर ठोस हो जाता है, उसे गोंद (GUM) कहते हैं, गोंद को ड्राई फ्रूट शोप से लिया जा सकता है. गोंद साबूदाना नहीं है, गोंद के बिना लड्डू बनाये जा सकते हैं.
Aap please mujhe aata pinni banana sikhaiye....
Regards,
Priyanka Singh
निशा; जी हां मैं आटा पिन्नी बनाने की कोशिश अवश्य करूंगी
plz help me...
निशा: सारंग, अलसी को Flax seeds कहते हैं.
is. Thank you for such wonderful and unique recipes. Now I am next going to try Urad dal laddu :)
निशा: प्रजाक्ता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अवि, बांधी तो जा सकती है, लेकिन चाशनी से पिन्नी अच्छी बनती है.
निशा: गुड़ की मात्रा भी चीनी के बराबर ले सकते हैं, आप अधिक मीठा खाना पसन्द करते हों तो थोड़ा अधिक ले सकते हैं.
ALSI KA KOI DUSRA NAM BHI H KYA. KYA ALSI KO HO TISI KHA JATA H. IS BARE ME THODI JANKARI DENE KA KAST KRE. ALSI KO KIN KIN NAMO SE JANA JATA H
निशा: आशिश जी हां कुछ जगह अलसी को तीसी भी कहा जाता है, अलसी को इंगलिश में flaxseed कहते हैं.
Agar hame alsi pisa hua mila, aur ham use waise hi bhoon le tho recipe me antar tho nahi aegi?
Dhanyawaad
निशा: अपर्ना, जी हां पिसा हुआ अलसी धीमी आग पर भून कर यूज कीजिये, अच्छी पिन्नी बनेंगी.
निशा: सरला, आप अप्रेल में भी अलसी खा सकते हैं.
निशा: रिशभ, मैं कोशिश करूंगी.