गुलगुले पुये – Gulgule Pua Recipe Sweet Pua
Latest Video at YouTube Channel

गुड़ खाय और गुलगुले से परहेज, ये कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन क्या आपने गुलगुले खाये हैं?
गुलगुले पुये या मीठे पुये (Gulgule Pua Recipe) बहुत ही आसान रेसीपी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घर की नई वधु किचन में पहला पकवान बनाती है वह है मीठे पुये या गुलगुले (Gulgule Pua). धार्मिक कार्यों और पूजा में भी ये मीठे पूआ बनाये जाते हैं. मालपुआ जहां फैले हुये होते हैं गुलगुले पुआ पकौड़े के आकार में होते हैं.
अगर आप मीठा पसन्द करते हैं तब आपको ये मीठे गुलगुले पुये बहुत पसन्द आयेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulgule
Sweet Pua
गेहूं का आटा - 200 ग्राम ( 2 कप)
चीनी या गुड़ - 80 - 100 ग्राम ( आधा कप से थोड़ा सा कम)
तिल या खसखस - एक टेबल स्पून (यदि आप चाहें )
दूध या पानी - एक कप
तेल या घी तलने के लिये.
विधि - How to make Sweet Gulgule Pua - Sweet Pua
आटे को किसी बर्तन में छलनी से छान लीजिये.
दूध या पानी में चीनी डालकर घोल लीजिये, इस मीठे पानी या दूध की सहायता से आटे को इस तरह घोलिये कि घोल में गुठलियां न पड़ें. यह पूआ बनाने का घोल पकोड़े के घोल जैसा ही गाड़ा रखा जाता है, 2 कप आटे के घोल में लगभग 1 1/2 कप पानी लग जाता है(पानी थोड़ा कम और थोड़ा अधिक हो जाता है, यह गेहूं की क्वालिटी या आटे का बारीक या मोटा होने के कारण होता है) घोल को 10 मिनिट के लिये ढक कर रखिये ताकि आटे के कण अच्छी तरह फूल सकें. अब इस घोल को अच्छी तरह फैट लीजिये और आप तिल या खसखस डाल रहें तो वह भी कर फैट कर मिला लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. जब तेल पर्याप्त गरम हो जाय तब हाथ से थोड़ा सा घोल उठाइये और गरम तेल में डालिये, इसी तरह बार बार हाथ से घोल उठा कर 5-6 या जितने पुआ तेल में अच्छी तरह आ सकें डाल दीजिये. मध्यम आग पर लाल होने तक ये पूआ तल कर निकाल लीजिये. सारे पूआ इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम या ठंडे पूआ (Gulgule Pua - Sweet Pua) चाय के साथ या हल्की भूख में अचार या चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
वैकल्पिक :
आप बदलाव के लिये इस सामग्री में दो पके मीठे केले भी मसल कर डाल सकती हैं. इससे आपके पुआ का अलग स्वाद मिलेगा.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
-
By kamal, 19 May, 2013
-
By lucky, 19 May, 2013
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 48:
MAM, MALPUA OR GULGULE PUA ME KYA FARK(DIFFERENCE) HAI.........PLS BATAYE
निशा: अर्चना, जी हां डाल सकते हैं.
I am waiting for your reply
nisha ji aap se ek request hai aap chote baccho ke khane ke liye kuch recepies bataye (mere beta 2 yers ka hai)....
thanks
निशा: शिवानी, ठंडे दूध में गुड़ घोलिये.
My mother would add Fennel seeds and Cardamom for flavor and always used Jaggery to sweeten.
maine puye banaye par woh sakht ban gaye hum usko naram kaise bana sakte hain. Maine gud ko garam pani mein dal kar pighlaya tha phir usme aata mix kar diya. Pl reply immediately.
निशा: शालिनी, पूये का घोल पकोड़े के घोल के जैसा गाड़ा रखिये, घोल को अच्छी तरह खूब फैटिये. तेल पर्याप्त गरम होने पर पुये तेल में डालिये और मीडियम फ्लेम पर पुये तलिये.
Nisha didi aap bahoot hi achha khana benati hai... :)
निशा: अंजना, आप गुलगुले के घोल को खूब फैटिये और बिलकुल घोल को पकोड़े के घोल जैसा गाड़ा रखिये.
aseem
thank you very much gulgule ki recipe ke liye.....bahut swadisht bane aur apne mujhe meri mummy ki yaad dila di..thanks a ton
निशा: अंजू, ये सब चीजें डालने से तो पुये और अधिक स्वादिष्ट बनेंगे.
"As you worship the moon
and pray for the wellbeing
for your husband,
I wish you plenty of happiness
this Karvachauth."
निशा: प्रमिला, धन्यवाद, आप सभी लोग हमेशा खुश रहें.
निशा: शालिनी, अगर घोल में गुड़ का अनुपात ज्यादा हो तब एसा होता है(गुलगुले तेल में फट जाते हैं)
This was awesome recipe..my husband is sweet tongue..and he loved this alot..Thanks for ur recipe..:)
plz tell me some rice's flour dishes
निशा: प्रियंका जी हां मैं कोशिश करूगी.
hum daily khane me simple chije banaya karte the qki kuch khas ata hi nahi tha hum net par hamesa baithte hain ek din apki recipe khul gai ap yakin nahi manengi di hum etne khus kabi nahi huye the ab hum bi sab ki tarah nai nai chije bana sakte hai luv u too much nisha di.
निशा: अनुभा, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for the gulgule_pua recipe, I was looking or searching this recipe for a long time now, finally I find it, thanks for that,
I have one doubt in my mind please advice me on that madam actually I Just let to know that if I used gur instead of sugar then what will I do I mean how to melt the gur... pls reply on to this...
thanks...
निशा: टीना, गुड़ को गरम पानी में डालिये और गुड़ घुलने तक गरम करिये, घोल को छानिये और गुड़ के घोल में आटा घोल लीजिये.
निशा: शोभना, गुड़ को गरम पानी में घोल कर छान लीजिये, और ठंडा होने पर आटा घोलिये और नरम गुलगुले बनाने के लिये, दूध में गुड़ घोलिये और उस दूध से गुलगुले का आटा घोलिये, गुलगुले एक दम तेज गैस पर न तले, गैस मध्यम कर लें गुलगुले अन्दर से कच्चे नहीं रहेंगे.
निशा: सोनिया, दूध से घोले पूये, ज्यादा मुलायम होंगे.
निशा: सुधा, आप आलू डालकर नमकीन गुलगुले बनाइये, अच्छे बनेंगे.
we are very thankful
Thanks