नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
Latest Video at YouTube Channel

नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.
जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं. नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं. आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है. आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.
Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
- बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम (1/3 चौथाई कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 200 ग्राम ( एक कप)
- इलाइची - 8-10
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि (How To Prepare NanKhatai)

चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.
किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.
मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये. नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये. नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये. ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये, ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये. लगभग 15 -18 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.
नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं. बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- nan khatai in oven (Answer : 2)
- Nan Khatai microwave (Answer : 1)
- Baking in IFB microvave convection oven (Answer : 1)
- nankhatai made with microwave (Answer : 0)
- meri nankhatai (Answer : 0)
- nan without ovan (Answer : 0)
- how to make naankhatai on tawa (Answer : 2)
- About Nankhatai (Answer : 0)
- use of maida (Answer : 0)
- how to make nan khatai in tandoor (Answer : 1)
- sticky naan kahtai (Answer : 0)
- How to made Nan Khatai in nmicrowav (Answer : 0)
- how to make nankhatai in pressure cooker (Answer : 1)
- kachi pakki nankatai (Answer : 0)
- steel plate (Answer : 2)
- can i make Nankhatai without oven? (Answer : 0)
- micro or OTG (Answer : 1)
- nankhatai bake kaisy kary (Answer : 0)
- mere paas microwave nahi he normal ovan me cake nankhatai jal jati he ya kakacchi rah jati he kya karu????????? (Answer : 1)
- how to make naankhatai in micro (Answer : 2)
-
More Question..
Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 224:
निशा: निधि आप मैदा सूजी से नानखताई बना सकती है., यह हमने लिखा भी है.
निशा: धन्यवाद जानकी.
निशा: रितु,आप कम घी या तेल डाल कर नान खटाई बनाइये, आटा सूखा रहे तो उसमें आप आवश्यकतानुसार दूध डाल कर आटा गूथ कर् तैयार कर लीजिये और इस आटे से नानखताई बना लीजिये. स्वाद में तो अन्तर होगा ही, लेकिन नानखताई अच्छी बनेगी. बताइये अवश्य कि नानखताई कैसी बनी.
nisha ji meine butter naan ki recepie kahi se parr kar banayi par naan vese nahi bane jese ke hone chahiye kya aapki web site mei naan ki koi recepie nahi hai?
निशा: मनु जी, आप बटर नान की रैसिपी इस वेवसाइट की परांठा-पूरी-रोटी कैटेगरी में देख लीजिये.
Mere paas oven / microwave nahi hai, kya nankhatai kisi aur tareeke se banayi jaa sakti hai? Please let me know.
banane ki receipe hai
I did not add any thing else but attempted with your recipe n ingredients.
The dough was a little hard, and was not soft as like of Chapattis / Roti. Is it a kneading problem? where I might have messed up. Should I add some Milk or water? How to know the dough is soft? Please explain. Could you email me?
Thanks n Regards
Deepa Parul.
निशा: दीपा आपने सारा कुछ इसी तरह से किया है तब नानखताई अच्छे बनने चाहिये थे, ओवन को पहले अच्छी तरह गरम होने दीजिये. गुथे हुये आटे को 4-5 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, नानखताई और भी अच्चे फूलेंगे.
main apko phir se bataungi thanks
keep going.
Thanks
निशा: मधु, अगर आप सब कुछ ठीक करें तो नानखताई फूलनी चाहिये, बेकिंग पाउडर बहुत दिनों से रखा हुआ तो नहीं था, इसमें कभी गीली चम्मच भी नहीं डालनी चाहिये, और ओवन की ओर भी ध्यान दीजिये, तापमान बहुत कम और बहुत ज्यादा नहो.
निशा: इसमें भी नानखताई बनाई जा सकती है, तरीका ओवन के जैसा ही है,बेक होते समय आप उन्हैं थोड़ी थोड़ी देर बाद देख लीजिये.
निशा: रोशनी, आप नानखताई बनाने में रिफान्ड प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: राज हो सकता है आपने नानखटाई ज्यादा बेक कर दिये हों या फिर मैदा या सूजी किसी का स्वाद में गड़बड़ी हो सकती है.
निशा: दीपिका, नानखताई ओवन में ही अच्छी बनती है.
निशा: शाक्क्षी आप ओवन में नानखताई बना सकती है.
निशा: नानखताई में कोको पाउडर नहीम डाला जाता है.
निशा: भावना, तेल थोड़ा कम डालिये, र्रैसिपी को अच्छी तरह पढ़ लीजिये. नान खटाई अच्छी बन जायेंगी.
Maine aaapkee recepie padh kar naan khatayee banayee aur sabko woh bahut pasand aayee . Many many thanks to you.
Mera sawaal yhea hai kee mera oven chota hai aur main agar saat minit ke liye "bake" karti hoon to bhi woh halki see brown ho jati hain . Jabki market se milne wali nan khatayee ekdum white hoti hain aur thodi zyada soft hoti hain . Kyaa market main bina sooji ke banayee jati hain ?
निशा, निधि, जी हां बिना सूजी वाली नान खटाई अधिक सफेद रहती है.
i to understand that nana khatai is fully bake?
निशा: अंजू, किसी भी चीज को बार बार करने से वह अच्छा बनने लगता है.
निशा: अंजू, जी हां आप अपनी पसन्द से सब्जियां डाल कर ये चीला बना सकती हैं.
can we use suji instead of maida...if yes then what should be the quantity of ingredients?
निशा: नानखताई में दूध मत डालिये और पर्याप्त घी तेल का प्रयोग कीजिये, नानखताई अच्छी बनेगी.
सरिता, केक कड़क नहीं होता कहीं कुछ गलत होने के कारण एसा हो सकता है.
1. नानखताई jisake yaha light wala oven nahi hai kya aap gus par jo oven rakhate hai bati sekane ke liye us par नानखताई kese bana sakate hai uski vidhi bataye
2.thand ka samay hai to aap ghar par hi biskit nanane ke bare me bataye hum khandwa me biskit banwate the par ab hum indore me rahate hai krapa kar ke swadist biskit nanae ke vidhi bataye
dhanyvad
because mere paas oven nhi hai, microwave hai..
निशा: प्रीति, यदि आपके माइक्रोवेब में ग्रिल की सुविधा है तो इसमें नान खताई बन सकती है अन्यथा नहीं .
निशा: किंजल, अगर ओवन पहले से गरम न किया जाय तो एसा हो सकता है या कम तापमान पर नान खताई बेक कर रहे हों.
निशा: अंजली, बना सकते हैं लेकिन तापमान आपको 10 या 5 मिनिट में तंदूर को खोल कर नानखताई को चैक करके ही कन्ट्रोल करना होगा.
निशा: वीना, ये तभी सम्भव है जब तापमान ज्यादा हो.
निशा: नरेन्द्र, आप बिना बेकिंग पाउडर के नानखताई बना सकते हैं.
mere pass godrej ka oven hai grill wala or woh sirf 100 degree par hi chalta to kya us mein same idea se bana sakti huun. plz tell me.
निशा: अमरजीत, नानखताई के लिये 100 सेग्रे. तापमान बहुत कम है. लेकिन आप बनाकर देखिये ओवन में तापमान ज्यादा हो सके तब आप अच्छी नानखताई बना सकेंगी..
निशा: अर्चना, मुझे लगता है कि नानखताई सोलो माइक्रोवेव पर भी बनाई जा सकतीं है. बस इस तरह बनी नानखताई पर ब्राउन रंग नहीं आयेगा. इस सप्ताह मैं खुद बनाकर देखती हूं फिर आपको विस्तार में बताती हूं.
पूजा: पूजा, आप जो पसन्द करती हों डाल लीजिये, ओवन गरम होकार इन्डीकेटर लाइट बन्द कर देता है, ये 2-3 मिनिट में गरम हो जाता है.
nishaji maine apke anusar nankhatai banai bativale oven me per vo niche se jal gaye kya use palatna padta hai?plsss reply
निशा:ओवन में तापमान सैट कर दिया जाता है और नानखताई को गर्मी चारों ओर से मिलती है, बाटी वाले ओवन में आपको पलटकर, चैक करते हुये ही नानखताई बनानी होंगी.
thanx nishaji maine nankhatai banai aur sabhi ko bahut pasand aai
Nisha: आप नानखताई बनाने के लिए कोई भी ओवन ले सकते है, चाहे यह ओटीजी हो, राउंड ओवन हो या गैस ओवन हो
Can I use vegetable shortening instead of ghee in nan khatai ? I appreciate your help .Thanks
निशा: केडीसिंह, जी हां आप यह भी प्रयोग में ला सकते हैं.
As per ghee measurement...
But my nankhatai had many cracks ... can you please tell me the reason for it.
Thanks
निशा; आरती, नानाखताई में क्रेक आते हैं.
निशा: मधु, माइक्रोवेव के साथ आये मेनुअल से आप ये बेहतर देख सकती हैं.
Keep the suji quantity low.
preheat the oven to 180 degree C in convection mode.
and then bake the cookies in Grill mode for 5-6 min.
after the time gets over, leave it for few minutes, then remove, as it remains quite soft..
Overall the recipe was too good, and we can many new things while practising. Me, my husband and my parents liked it very much.
निशा: भावना, स्टील की प्लेट में नानखताई बना सकते हैं.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद संध्या
simran
निशा: प्रज्ञाजी, शुध्द घी ले लीजिये.
निशा: अल्का, मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
निशा: रिया, हम आप सभी के लिये जो रैसिपी हमें भेजना चाहते है, कालम शुरू कर रहे हैं, जुलाई के प्रथम सप्ताह तक बस. थोड़ा सा इन्तजार, इसके बाद आप हमें अपनी रैसिपी भेज सकेंगे.
pls do reply.
निशा: रिया, आप गैस तंदूर में नान खताई बना सकती हैं.
निशा: सुशान्त, नानखताई के लिये बारीक बेसन और देशी घी स्तेमाल कीजिये, देशी घी में बनी नानखताई बहुत स्वादिष्ट बनती है.
निशा: सुलभा, प्रेशर कुकर में बिल्कुट बनाना मुश्किल है.
निशा: रमनदीप, बेकिंग पाउडर कम हो या काम न करे तो नानखताई नहीं फूलेगी
निशा: विभा, जी हां कर सकते हैं.
thank you so much you are the best..........
Thanx 4 ur recepie..
Btw i luv 2 cook, or i shud say i luv 2 bake.. Thanks..
निशा: पिंकी, नानखताई कन्वेक्सन मोड पर बनाइये.
Phir say khoshish kroongi. Please aap tips likhen, thaaki mein banaloon,
Thanks.
निशा: मोनिका, नानखताई बहुत आसानी से बन जाती है, आप रैसिपी को एक बार और पढ़ कर बनाइये, आप अच्छी नानखताई बना लेंगी.
निशा: स्वाति, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर या ओवन में नानखताई बनाई जाती है, अधिक जानकारी के लिये वेवसाइट पर दिया हुआ माइक्रोवेव पर आर्टीकल पढ़े.
निशा: प्रियंका, नान खताई को आप किसी एसी प्लेट या बर्तन में लगाकर जो कुकर में आ जाय बिलकुल केक की तरह से बना सकती हैं, समय के लिये आप पहले 10 मिनिट में और फिर चैक करके हिसाब से समय देकर बना सकती हैं, नानखताई को कोयले जलाकर हल्की सी आग पर प्लेट में रखें और ऊपर से किसी प्लेट से ढककर बनाया जाता है, बाजार में ठेले पर इसी तरह से नानखताई बनाकर बेची जाती हैं.
<
strong>निशा: प्रियंका, जी हां नानखताई उसी तरह बनाई जा सकती है.
निशा: प्रियंका, जी हां कुकर में केक की तरह नानखताई भी बनाई जा सकती है.
हम नानखताई को ओवन में या तन्दूर में भी बना सकते हैं. बाजार में नानखताई को लकड़ी के कोयलों के बीच में प्लेट रखकर भी बनाते हैं.
निशा: माला, आप कुकर में बना लीजिये, कुकर में केक बनाने का तरीका आप चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी से देख सकती हैं.
निशा: माला, जी हां आप केक की तरह से ही कुकीज भी प्रेशर कुकर में बना सकती हैं,
निशा: खुशबू, केक की डेकोरेशन के लिये ताजा क्रीम एकदम ठंडी को पीसी चीनी के साथ मिला कर फ्लपी होने तक फैटिये और कोन बना कर आइसिंग कर लीजिये, केक अगर अच्छी तरह से फूलेगा तो बीच से कच्चा नहीं रहेगा.
निशा: मैदा - 1 कप में लगभग 110 ग्राम आती है ,लेकिन माप मैं 100 ग्राम लेती हूँ और लिखती हूँ, क्यों कि 110 ग्राम, आप कप से नाप रही हैं तो ग्राम को रहने दीजिये, ग्राम का नाप लगभग है.
निशा: प्रियंका, नानखताई में घी कम होने की वजह से सख्त हो सकती है.
i made the nan-khatai today, bt its was not upto the mark....
ma'am pehle yeh bata diya dijiye, aata goothne k liye, hum doodh ya paani kisi ka use kar sakte hain kya?sirf ghee se theek se nahi ho pa raha tha???
n secondly , aapne ki jaisa bataya tha ki isey hum cake ki tarah pressure cooker mei bhi bana sakte hain,ma'am plz yeh bata dijiye isey kitni der tak bake karna hai, coz maine half-hr rakha tha to neeche se sab jal gaya.....bt waise taste achcha tha, agar sirf upar se khaun....ise nan-khatai to white coloured hoti hai,bt meri brown ho gayi thi jabki maine3 suji jitna aapne likha ussey thodi kam hi daali, ki kahin brown na ho jaaye bt woh ho hi gayi....n jyada phooli bhi nahi , jitni honi chahiye....
n maine jab aate k circles banakar pressure cooker mei plate mei rakhi, to woh circles to khatam hokar, sab ek plane surface ban gaya....
ma'am plz suggest what to do, jisse ki agli baar meri naan-khatai white coloured, crispy, fooli hui n bina jali bane...
i'll thankful to u
निशा: नेहा, थोड़ा 1-2 टेबल स्पून दूध भी प्रयोग किय जा सकता है. घी अधिक है, तब नानखताई एक दम फैल कर चपटी बनेगी, आग तेज होने के कारण जल सकती है, आग धीमी रखें और एक बार 20 मिनिट के बाद चैक कर लीजिये और आप अन्दाज से 8-10 मिनिट और पकने दीजिये, समय आग किस तरह की जल रही इसके ऊपर काफी डिपेन्ड करता है, ये आप अपना चैक रखते हुये बनाइये, नानखताई अच्छी बनगी.
hain.plse help me.
निशा: खुशबू, बेकिंग पाउडर खराब हो सकता है, बेकिंग पाउडर को एअर टाइट कन्टेनर में ही रखना चाहिये.
निशा: सरिता, जी हां बना सकते हैं.
Thx a ton, I was searching this receipe from last 1 month for my mom.. she is crazy for naan khatayi & finally i gt it.. Now I'll give a surprise to my mom. And let u knw :)
निशा: श्वेता, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर रख कर नानखताई बनाइये.
kya aap muze bina oven ke cookies ki recipe batayengi.
aur 1 bat , kya aap mere 2 saal ke bacche ke liye kuch tasty-nutritional recipe suggest kar sakati hai, plz. thank u.. :)
निशा: सुषमा, आप केक की तरह ही कुकीज को भी ओवन में बना सकती हैं. बच्चे के लिये शिशुयों के लिये आहार आर्टीकल दिया है, जिसमें कई रैसिपी बच्चे के लिये बताई है, आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं.
निशा: अलका, मैदा 1 कप में 100 ग्राम आती है, चीनी - 200 ग्राम आती है और घी भी 200 ग्राम आता है, दोंनो नाप सही हैं आप जो चाहें वह ले सकती हैं.
निशा: विद्या, आप बेकिंग सोडा भी नानखताई में डाल सकती हैं लेकिन बेकिंग सोडा बेकिंग पाउडर से आधी मात्रा में ही डालिये.
कुछ दीनो बाद मेरे बच्चे का जन्म दिन आ रहा है में आप से निवेदन करता हु की आप केक जो कुकर में बनाते है उसका विडियो लोड करे
मेरे यहाँ कुकर और बाटी सकने का ओवन है कृपा करके कुकर या बाटी ओवेन में केक बना कर दिखाए मेर साकारी हु इस लिए बहार से केक नहीं मगाना चाहता हु आप को बोहत आभार रहेगा धन्यवाद
ओ. पी .
निशा: अनामिका, बेसन और मैदा बराबर ले सकते हैं, मैदा से बेसन आधा भी लिया जा सकता है. बेसन और मैदा 2 कप है, तब चीनी 1 कप और घी 1 कप ले लीजिये.
निशा: प्रीति, बाटी को ओवन में नहीं बना सकते, बाटी को सिकने के लिये अधिक तापमान की आवश्यकता होती है जो ओवन में नहीं मिल पाता है.
निशा: प्रीति, उसमें स्टील या एल्यूमीनियम कोई किसी भी मैटल की प्लेट रखी जा सकती है.
निशा: वैशाली, आप कैस्टर सुगर ले सकती हैं, चीनी घी के मिश्रण में मैदा डालने के बाद बहुत ज्यादा मत फैटिये, धन्यवाद.
निशा: अल्का, आप ओ.टी.जी में केक बिलकुल इसी तरह, तापमान सैट करके केक बना सकते हैं.
निशा: मीना, केक को माइक्रोवेव में हाई तापमान पर 4-5 मिनिट तक बेक किया जाता है, केक फूला है, फटने के कई कारण है, केक का तापमान, केक में मक्खन कम हो, केक का मिश्रण ज्यादा गीला या ज्यादा सूखा हो, आदि.
निशा:ज्योति, माइक्रोवेव में नानखताई अच्छी नहीं बनती.
निशा: शीतल, जी हां बना लीजिये.
निशा: धन्यवाद स्वाति
निशा: ओवन का तापमान बाटी के लिये पर्याप्त नहीं होता
निशा: श्वेता, नानखताई या कुकीज को तो ओवन या कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव में ही बनाया जाता है.
निशा: रजनी, नानखताई बनाने के लिये प्लास्टिक प्लेट नहीं कोई भी मैटल प्लेट प्रयोग में लाइये.
निशा: मीनाक्षी, नानखताई कन्वेक्सन मोड पर अच्छी बनती हैं.
mujhe khana bana acha nahi lagta h par khana bahut aur jab shadi hui 2011 me aur mere husband ko bhi khana banana aur khana dono bahut pasand h khas jo maine banaya ho.....aur mere liye jab bhi maika milta h wo kuch jarur banate h ...so mai bhi ab mere & unke pasand k bahutsar receipe bana jan chuki hu.sabne bahut tarifbhi kiya..aur sab ab mere kuch banan ka iatjar kart h....
jisme aap ne meri bahut madat ki h..kyoki maine baut sar web dekhe par app unme best h.kyoki aap jij arahse step by step lkhi h uase samjhna bahut aasan ho jata h...u r wondrful job...so thanks..
mere kuch Qus. h jo mai aap se puchna chahti hu wo kaise puchu aurmujhe ans. ko kaha se read ka sakti hu...so plz give my advice ...mam.
निशा: रजनी, आप जिस तरह से कमेन्ट कर रही हैं, उसी तरह से रैसिपी से रिलेटेड सवाल उस पर लिख कर पूंछ सकती हैं.
निशा: किरन, नानखताई 15 मिनिट में जल गई है, नानखताई की मात्रा कम हो तो जल्दी बेक हो जाती है, या ओवन का तापमान अधिक हो सकता है, और सबकुछ ठीक है तो आप 10 मिनिट के बाद 2-3 मिनिट के लिये सैट करके नानखताई बना सकती हैं.
निशा: अनुश्री, कुकीज माइक्रोवेव में सामान्यतया कन्वेक्शन मोड पर बनाईं जातीं है. सामान्य बेकिंग कन्वेक्शन मोड पर ही की जाती है.
माइक्रोवेव मोड पर भी कुकीज बना सकते हैं लेकिन उनका स्वाद और रंग कन्वेक्शन मोड पर बनी कुकीज से थोड़ा अलग होता है, मैं माइक्रोवेव मोड पर भी कुकीज की रेसीपी लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: जया, जी हां अल्यूमीनियम के बर्तन में नानखताई बना सकते हैं.
निशा: निशिका, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही हमने नानखताई बनाई है, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर आसानी से अच्छी बेकिंग की जा सकती है.
निशा: दीपा लगता है आपने घी सही वजन से नहीं लिया. आप इसके वीडियो को देखिये.
Nankhatai Recipe Video
निशा: रेखा, नानखताई के लिये दूध या पानी किसी की भी आवश्यकता नहीं होती.
mene ise otg me banya tha ye bahut hi badiya bani jisne b kahi usne tareef ke .
निशा: गीता, अगर आप सही नाप में चीजें लेंगी तो नानखताई आसानी से बन जाती है, बेकिंग के लिये तापमान भी सही होना चाहिये, आप सारी चीजों का ध्यान रखते हुये फिर से ट्राई कर सकती हैं.
निशा: सुधा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
or oil.
निशा: प्रतिभा, आप माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर नानखताई बेक कर सकते हे, आप इसमें बटर भी डाल सकते हैं.
निशा: नीलम, 1/4 कप है, आप उसे 1/3 कप कर लीजिये, 1/3 कप में लगभग 50 ग्राम बेसन आ जाता है. आप या तो सारी चीजें कप से नापें या सारी चीजें ग्राम से नाप लीजिये.
निशा: शवाना, आप नानखताई को गैस पर बिलकुल उस तरह बना लीजिये जिस तरह कुकर में केक बनाया है.
I did the same thing as mentioned in video. All items are perfectly measured.but as i put nankhatai in oven it got melted and didn"t back. pls suggest why it happened.
thanks,
निशा: सरिता, ओवन का तापमान अधिक होने से एसा हो सकता है.
mein nankhatai bana rahi hoon lekin vo
chapti ban rahi hai pehle jaisa taste mahi a raha hai kya kami hai piease ask me
निशा: आरती, बेकिंग पाउडर अधिक होने से या तापमान पर्याप्त न मिलने से एसा हो सकता है.
निशा: नानखताई में हमने आटा , घी और चीनी तीनो चीजें बराबर ली है, नानखताई अच्छी बनी है, अगर आप कुछ चेन्ज करना चाहते हैं तो चेन्ज करके बनाइये और अपने अनुभव बताइये, धन्यवा.
kis per benega
grill per or microwave me
maine aapne bataya hua cooker me chocklet cake banaya,bahut hi achha aur swadisht bana mere pati ko b kafi pasand aaya iske liye dhanyavad ...
nisha didi kya nankhatai cooker me nhi banai ja sakti aur agar banai ja sakti hai to kaise?pls bataiye...
निशा: स्वेता,नानखताइ भी केक की तरह कुकर में बनाई जा सकती है, लेकिन नानखताई को बेक होने में कम समय लगता है, समय को ध्यान में रखते हुये नानखताई बनाइए,कुकर में अच्छी नानखताई बनेगी, धन्यवाद.
निशा: पूनम, नानखताई बनाना बहुत आसान है, आप इसका वीडियो देखिये और नानखताई बनाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के साथ नानखताई अच्छी बनने लगेगी.
निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता, नानखताई माइक्रोवेव में तो जल्दी ही बेक हो जाती है. लेकिन ओवन में आप बनाइये, सारी चीजें नापकर बैटर तैयार कीजिये और 180 डि.से.तापमान पर वाच रखते हुये, नानखताई को बेक कीजिये, नानखताई अच्छी बनेंगी.
निशा: शिल्पी, जी हां यहीं से गलती हो गई है, मैदा 1 कप में लगभग 110 ग्राम आती है, जब कि घी 1 कप में लगभग - 225 ग्राम आता है, चीनी 1 कप में 225 ग्राम आती है. ग्राम से नापें तो सारी चीजें ग्राम से ही नापें और आप कप से नापें तो सारी चीजें कप से ही नापें, नानखताई बहुत अच्छी बनेंगी.
This recipe is really good and easy. However I had to do lot of experiments in setting up right temperature as I think temperature varies a lot to oven to oven ... I have OTG and finally I ended up 120 celcious for 10 mins and bit less than 100 celcious for another 1o mins. hushh atlast I got them right.
Thanks for nice recipe. but just advise to all those who try it for first time bake only 1 nan - khatai to test if everything works correctly..
Rashmi
plz rply
निशा: तूती, कुकर जलता तो नहीं है,कुकर के तले में नमक डालने से नमक गरम होकर तापमान बनाये रखता है, लेकिन नानखताई जो कुकर में प्लेट आ जायेगी उसमें 6-7 आ जायेंगी तो एक बार 20 - 25 मिनिट में सिर्फ 6-7 नानखताई ही तैयार होकर मिलेंगी.
plz reply as soon as possible...........
निशा: रोशनी, नानखताई माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाई जाती है, इसे गैस पर भी बनाया जा सकता है.
aysa kyu hua mam hamne aur bi recipes pe comment dale te lekin apne javab nahi diya kyu
निशा: स्वीटी नानखताई माइक्रोवेव में कन्वेक्शन मोड पर बनाई जाती है. यदि आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्शन सुविधा नहीं है तो आप इसे तंदूर या गैस पर भी बना सकते हैं. मैं जल्दी ही गैस पर नानखताई बनाने का तरीका लिखूंगी.
निशा: रिचा, ये वाटर की वजह तो नहीं हो सकती है, घी कम होने पर या तापमान सही न होने पर भी नानखताई हार्ड हो सकती है.
na maine gas tandoor par banai sab ache se kiya par phooli nahi or phel gayi niche se to sik rahi thi par uper se nahi maine socha ye to kharab ho gayi maine gas per se utar liya phir thanda hone par knife se chuta kar palat diya khuch toot gayi par palat kar dubaara gas par rakh diya ab doosri side se bhi brown ho gayi garam garam khyi bahut swaad thi par thandi hone ke baad hard ho gayi pls bataye kya galat hua or ye bhi bataye ki tandoor me inhe dono side se palat kar hi sekna hota hai.
aap bta skti hai cup se kaise measure karna h
निशा: शेफाली, मैदा और चीनी के वजन में फर्क होता है. एक कप में मैदा 100 ग्राम आती है जबकि एक कप में चीनी 200 ग्राम
निशा: मनु, कुकीज ओवन में अच्छी बनती हैं, और अभी में आपके लिये माइक्रोवेव रैसिपी भी बनाने जा रही हूं, जल्दी ही माइक्रोवेव रैसिपी भी देख सकेंगे, धन्यवाद.
निशा: स्वाति, दही जमाने का तरीका वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है,आप वेवसाइट के होम पेज पर सर्च बटन पर दही जमाना लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं. दूध में अरारोट नहीं मिलाते हैं, दूध अच्छा होता है तो दही अच्छा जमता है.
निशा: प्रिति, नानखताई न फूलने का कारण, आपके तंदूर में अच्छी तरह हीट न लगना है, नानखताई में सारी चीजें बराबर नाप कर लीजिये, और आग धीमी रखें,उन्है पलट कर सेकने की आवश्यकत नहीं है. पह्ले तंदूर को गरम कर लीजिये, तब नानखताई बेक करने के लिये रखिये, फिर से कोशिश कीजिये,आप अच्छी नानखताई बना लेंगी.
निशा: दीपिका, नानखताई को कुकर या सादा भगोने भी बनाया जा सकता है.
I am trying out your recipe today. Thank you for posting it. I was double checking the measurements using an online convertor for grams to cups
50 grams is 3 and 1/2 tablespoons not 1/4 tsp.
Also 250 grams is approx 1 cup not 200 grams.
Please double check and correct the amounts.
Thank you.
निशा: जूही, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; रीना, रैसिपी में दिया हुआ तापमान ही कन्वेक्सन मोड पर रखकर नानखताई बेक करनी है.
please let me know how to prepare naan khatai in microwave..maine abhi tak convection mode b use nhe kia ..please write down each n every stps..thank u so much
निशा: रूबी, नानखताई को कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल दिये गये तापमान पर बेक कीजिये, नानखताई अच्छी बनेगी.
becoz u r the best cook in indian dish pls mam bataye main kaha dekhu ya aap apni koi website batha dijeye jaha main dekh saku pls mam reply as soon as i m waiting for ur reply .
निशा: दीपिका, बहुत बहुत धन्यवाद. अभी वेबसाइट पर कुकर में नानखताई बनाने का तरीका नहीं दिया है, मैं कोशिश करूंगी कि इसे जल्दी से बनाऊं.................................
प्रियंका, नान खताई को गैस पर किसी भारी तले के भगोने में भी बनाया जा सकता है.
maine kaal aapki recipe dekhi aur main ne Amla Candy Banai Aur Bache huwe panni ka sharabat Banaya Bahut AAcha Bana..Thanks Aab mze market se candy lani nahi padegi saal bhar ki store kar ke rekhungi ....Thanku so much :)
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Main Abhi Nankhatai Banai hain AAchi to Bani hain par sugi khate samai mu me lagta hain
aur main ne dov me thoda dudha dala tha..kya dalna nahi chahiye...banding ke liye shayad jaruri hain aur dudh se dov bhi full jata hain ...to dalu ya nahi madam ?? Thank u waiting for u r reply
निशा: शिल्पा, अगर दी हुई मात्रा के बराबर घी लिया जाय तो दूध डालने की आवश्यकता नहीं होती, दूध डालने से घी कम डालने नानखताई क्रन्ची हो जाती है.
निशा: तृ्प्ति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:अवश्य, इन्हें बेसन और सूजी के बिना भी बना सकते हैं
निशा: वेशु, प्लीज वीडियो को ध्यान से देखें, सारा कुछ बताया गया है और थोड़ा सा बनाकर कोशिश कीजिये, 1- 2 बार के बाद आप कोशिश कर लेंगी.
निशा: अंजली, ओवन को गरम करना रैसिपी में दिया है, प्लीज वहां देखा जा सकता है.
Thank You very much for all the recipes and big thank you for the videos.
निशा: स्मिता, हिन्दी रैसिपी माप सही हैं, इंगलिश में एडिट कर दूंगी, धन्यवाद.
निशा: मानव, मक्खन कम डाला गया हो या नानखताई बेक करते समय तापमान कम हो तो नानखताई सख्त बनती है.
निशा: शिखा, नानखताई को कन्वेक्सन मोड पर दिये हुये तापमान पर बेक किया जा सकता है.
निशा: रीना, मिश्रण में मक्खन कम होने से या कम तापमान पर बेक होने से थोड़ी सख्त बन जाती है.
निशा: पूजा, जी हां बनाया तो जा सकता है.
निशा: लता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sadar Namskaar,
Mene Nan Khatai ki recipe ke ingredient padhe usme bracket me aapne ek cup, 1/2 cup ityadi likha hua hai jabki gram me 100/200/50 gram aadi likha hua hai kripya is confusion ko door kare.
Dhaywad
निशा: मेधा जी नमस्कार, 1 कप मैदा को ग्राम में नापेंगे तो वह 110 ग्राम होती है, तो लगभग माप 100 ग्राम हमने दी है, चीनी एक कप में 200 ग्राम आती है, प्लीज कनफ्यूज मत होइये आप अगर कप से नाप रही हैं तो कप से ही सारी चीजें नापें और ग्राम से नाप रही हैं तो सारी चीजें ग्राम में नापें.
निशा: प्रतिक्षा, नानखताई ज्यादा सोफ्ट बनी है, अगली बार थोड़ा बटर कम कर दीजिये.
निशा: समीक्षा, नानखताई के लिये आटा वह मैदा या सूजी या बेसन या मिला हुआ कोई भी ले सकते हैं, आटे, घी और पाउडर चीनी की मात्रा ग्राम में बराबर रखी जाती है, आटे को 15-20 मिनिट रख लें और नानखताई बनालें, आप अच्छी नानखताई बना लेंगी.
maine 1cup ghee k bajay 3/4cup ghee liya aur thoda doodh lekar ata goonth liya.baki samagri recipe hisab se hi li aur microwave k.tray par thod patla shape dekar rakh diye.
Aap please bataye mujhse kaha galati hui taki mai agli baar achese bana saku.
Aur mujhe puchna tha ke kya 15 min baking k baad turant tray bahar nikale microwavese ya kuch der rehne de sakte hai oven k andar.
please reply
निशा: जाहनवी, नानखताई के लिये आटा, घी और पाउडर चीनी बराबर मात्रा में ले लीजिये, दूध डालने की आवश्यकता नहीं होती.बेक करते समय 10 मिनिट के बाद नानखताई को चैक करते हुये बेक कीजिये, हल्की ब्राउन पर होने पर ओवन से बाहर निकाल लीजिये, नानखताई अच्छी बनेंगी.
निशा: अदित्य, किसी भगोने में नमक या रेत भर कर गरम करके उसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखें और ऊपर से ढककर धीमी आग पर नानखताई को बेक होने दें, 10 मिनिट बाद चैक करते हुये बेक करके भी बना सकते हैं.
mam maine oven abi purchase kiya h or main sabse phle naan khatai bnana ki soch rhi hu..pls mje btaye jo pre heat krna h 200 degree pr wo kitne time k liye krna h..pls mje jaldi bta dijiyega...
निशा, श्रुति, ओवन में ओटो प्रीहीट बटन होता है, तापमान सैट करके बटन को प्रेस कर दीजिये, अगर प्रीहीट बटन न हो तो तापमान सैट करके 4 मिनिट के लिये ओवन को ओन रहने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
निशा: कार्तिक मैं गैस पर नानखताई बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: कृ्ष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.