Home | विशेष | मलीदा (Bajra ka Maleeda or Makka ka Maleeda)

मलीदा (Bajra ka Maleeda or Makka ka Maleeda)

image Bajra ka Maleeda or Makka ka Maleeda

क्या आपने अपने बचपन में बाजरे की रोटी या मक्के की रोटी का मलीदा खाया है. शायद अब मलीदा नहीं बनाया जाता लेकिन कुछ लोगों के मुंह में इसकी मिठास अभी भी बाकी होगी. तो आईये इसी मिठास को याद करते हुये हम बाजरे की रोटी का (Bajra ka Maleeda or Makka ka Maleeda) मलीदा बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • बाजरे की रोटी - 2
  • गुड़ - 50 ग्राम
  • घी - एक टेबिल स्पून

maleeda2_793172187.jpgविधि
बाजरे की रोटी बना लें. (बाजरे की रोटी बनाने के लिये यहा देखें)

बाजरे की रोटी को हाथ से मीड़ कर बारीक चूरा कर लीजिये. गुड़ को भी बारीक कूट लीजिये.

बाजरे की रोटी का चूरा, गुड़ और घी को अच्छी तरह मिला लीजिये.

इस मिश्रण को लड्डू का आकार दे दें. मलीदा (Bajra ka Maleeda) तैयार है. बच्चों के हाथ में एक एक लड्डू दीजिये और आप भी मलीदा के लड्डू खाइये.

आप यदि मक्का की रोटी का मलीदा (Makka ka Maleeda) बना चाहें तो बाजरे की रोटी की जगह मक्के की रोटी ले लें.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00