Vermicelli pulav - सेवई पुलाव
यदि इस सप्ताहांत अपने शहर के आसपास कहीं घूमने जारहे हैं तो आप सेवईं पुलाव (Vermicelli pulav) बनाकर अपने साथ ले जाईये. सेवईं पुलाव (Semiya pulav) को बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं. बच्चे इसे बहुत पसंद करेंगे.
चावल पुलाव तो हम हमेशा ही बनाते रहते हैं. आज सेवई पुलाव बनाने का मन हो रहा है. सेवई पुलाव बहुत ही स्वादिष्ट होता है, बनाना भी बहुत ही आसान है. आइये आज सेवई पुलाव बनायें. Vermicelli pulav, Semiya pulav, Vermicelli Vegetable Pulav, Vermicelli Pulao, Sevaiya Vermicelli Pulao.
आवश्यक सामग्री
- सेवई (वरमीसैली) - 200 ग्राम
- घी - 1 1/2 टेबल स्पून
- काजू - 8-10 (एक काजू दो टुकड़ों में काट लीजिये)
- मटर - आधा छोटी कटोरी (छिली हुई)
- शिमला मिर्च - 1 छोटे आकार की ( लम्बाई में पतली पतली कटी हुई)
- गाजर - एक छोटे आकार की (छोटी छोटी कटी हूई)
- फूल गोभी - आधा छोटी कटोरी (छोटा छोटा कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ)
- जीरा - आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च साबूत - 5-6
- लौंग - 2
- बड़ी इलाइची - 2
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- नीबू - आधा नीबू का रस
- हरा धनियां - छोटी आधा कटोरी (कतरा हुआ)
विधि
कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये. सेवई घी में डालिये और हल्की ब्राउन होने तक भूनिये. भुनने के बाद निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
काली मिर्च, लोंग और बड़ी इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये.
बचा हुआ घी कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये. काजू डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनिये, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. अब घी में जीरा डालकर भूनिये, तुरन्त दरदरा किया मसाला डाल दीजिये, 2-3 बार चमचे से चलाइये.
हरी मिर्च, अदरक और मटर डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये, जब मटर नरम हो जाय, तब शिमला मिर्च और गोभी डाल कर मिलाइये और 2 मिनिट तक ढककर पकाइये, टमाटर डाल कर, 1 मिनिट तक चला कर भूनिये. अब सेवई की मात्रा का दुगना (400 ग्राम) पानी और नमक डाल दीजिये.
पानी में उबाल आने के बाद सेवई डालिये, और फिर से उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये. सेवई को धीमी गैस पर तब तक पकने दीजिये, जब तक कि सेवई सारा पानी न सोख लें. गैस बन्द कर दीजिये. नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये. 2 मिनिट तक सेवई को ढककर रखिये, ताकि वे बचा हुआ पानी भी सोख लेंगी और अच्छी खुशबू भी बर्तन के अन्दर भर जायेगी.
आपका सेवई पुलाव (Vermicelli Pulao) तैयार है. पुलाव को बाउल या प्लेट में निकालिये. हरे धनिये और काजू से सजाइये. गरमा गरम सेवई पुलाव परोसिये और खाइये.
मसाले और सब्ज़ियां आप अपने स्वाद के अनुसार घटा बढ़ा सकते हैं
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
- पालक चना दाल - Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal
- रगड़ा पेटिस (Ragda Petis)
- कड़ाई पनीर (Kadhai Paneer Receipe)
- आम का छुन्दा - Mango Chhunda
- करोंदे का अचार- Karonde ka Achar
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
आपका क्या कहना है?