पनीर टिक्का (Tawa Paneer Tikka Recipe)
शाम के समय जब की कभी आपका मन कुछ स्पेशल खाने को हो तो आप क्या बनाते हैं? मुझे तो पनीर टिक्का (Panir Tikka) बहुत पसन्द है.
लेकिन इसके लिये तन्दूर वगैरह में बनाने का झंझट न कर सीधे इसे तवे के ऊपर सेक लेना अधिक सुविधा जनक लगता है. तो आज बनाते है पनीर टिक्का ( Tava Paneer Tikka) लेकिन तवे के ऊपर.
आवश्यक सामग्री
- पनीर - 500 ग्राम
- दही - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- मक्खन या घी- 2 टेबल स्पून
- जीरा पाउडर - 1छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच (पेस्ट बना लीजिये)
- शिमला मिर्च - 2
- टमाटर - 2-3
- चाट मसाला - 1-1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर (यदि आप चाहें) - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - 1 चार टुकड़ों में काट ले

विधि
पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
दही को फैट कर, नमक, काली मिर्च और आधा अदरक का पेस्ट मिला लीजिये. पनीर के टुकड़े दही में डाल कर मिलाइये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
दही से पनीर के टुकड़े निकालिये, प्लेट में लगाइये 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
शिमला मिर्च धोइये, बीज निकाल कर, लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. टमाटर, धोइये और गोल पतले काट लीजिये.
नानस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, पनीर के 6-7 टुकड़े गरम मक्खन में डाल कर दोंनो तरफ, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे पनीर के टुकड़े इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
गैस धीमी कर लीजिये, कढ़ाई में जो मक्खन बचा है, उसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और 1 मिनिट ढककर पकाइये, अब टमाटर, पनीर के तले हुये टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला कर आधा या एक मिनिट तक चलाइये.
पनीर टिक्का तैयार है. पनीर टिक्का प्लेट में लगाइये, हरा धनियां और नीबू से सजाइये, परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये,
समय - 20 मिनिट
कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट
स्विस बैंक से 180 देशों के हजारों खातों की जानकारी चोरी… "ईमानदार" प्रधानमंत्री जी, कुछ कीजिये
राष्ट्र के पुनर्निर्माण के प्रति समर्पित - सुरेश चिपलूनकर
एक मुलाकात कृषि मंत्री के साथ
शिवकुमार मिश्र - हमेशा की तरह धारदार
- कटहल के बीज फ्राई - Kathal seeds Fry - Jackfruit Seeds Curry Recipe
- पालक के पकोड़े - Palak Pakoda Recipe - Spinach Fritters
- गोभी मैथी - Kasoori Methi Gobi Recipe - Cauliflower with Fenugreek Leaves
- कटहल के कटलेट - Raw Jackfruit Cutlets Recipe
- गुलगुले पुये - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua
- मैन्गो मफिन - Eggless Mango Muffins recipe
- चना दाल या मोंठ दाल नमकीन - Dalmoth Namakeen - Chana Dal Namkeen Recipe
- फिरनी - Kesar Phirni Recipe
- कटहल करी (Raw Jackfruit Curry - Kathal Curry Recipe)
- आम का भरवां अचार - Stuffed Mango Pickle Recipe
- बेसन के गट्टे का अचार (Besan ke Gatte ka Achar)
- चॉकलेट केक बनाइये - कुकर में - Eggless Chocolate cake in Cooker
- राम लड्डू (Ram Laddu Recipe)
- बिना अंडे का केक - Eggless Cake Recipe - Eggless Sponge Cake Recipe
- आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe)
- परवल का अचार - Parval Pickle - Parval Achar Recipe
- उरद की दाल की मसाले वाली बड़ी (Urad Dal badi - Masala Urad Dal Vadi Recipe)
- साबुत लसोड़े का अचार - Gunda Pickle - Glutinous Fruit Pickle
- आम का हींग वाला अचार - Mango Hing Pickle Recipe - Mango Sweet Sour Pickle
- आम का पापड़ (Mango Papad Recipe - Aam ka Papad)
- कुरकुरे बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn Recipe)
- आम का लच्छा अचार - (Grated Mango Pickle Recipe - Mango Thokku Pickles)
- आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream Recipe)
- डुबकी कढी - Rajsthani Dubaki Kadhi or Pani Pakodi Recipe
- बादाम का दूध - Kesar Badam Milk
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (38 posted):
aतलने के स्थान पर भूनना क्या अधिक स्वास्थ्यप्रद विकल्प नहीं होगा ? मतलब ग्रिल करना OTG में या किसी और तंदूर में
निशा: मसिजीवी जी, आप सही कह रहे हैं, लेकिन हमने समय बचाने के लिये पनीर को बहुत ही कम मक्खन लेकर सैलो फ्राई कर लिया है.
swad aagaya thanks alot
aap ki recipe hindi mai hain is liye jyada asan hai banana
Kya hum Panner k bajae TOFU use kar sakte hai kya ??
PLz jaldi reply kijiye...
Thanks
निशा: राशि, आप तोफू से बनाइये.
keep writing.... aap nhi janti ki kitne logo ki help kar rahi hain aap... thanx once again
निशा: धन्यवाद सुनीताजी.
AHSA FROM KOTA(RAJASTHAN)
Thank u so much
kalpana panwar som
nice recipe
I love this recipe too much.......
Main bhi aaj isey banaunga
Its special
निशा: मिताली, बना लीजिये सादा तबे पर पहले अच्छी तरह तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
meine Paneer Tikka kal try kia aur bahut acha laga mere ko aur mere pati dono ko..mei US mei ayi hun apne husband ke sath aur hostel mei rehne ke karan meine kabhi zada cooking nai ki.kal meri sister ne is website ke baare mei bataya toh meine aapki recipe try kari aur bahut hi maza aaya khake.Thanks a lot
निशा: सुशमा, हमने पनीर टिक्का में चाट मसाला बनाते समय डाल दिया है, आप ऊपर से थोड़ा सा चाटमसाला या भुना हुआ जीरा भी पाउडर छिड़क सकती हैं.
आपका क्या कहना है?