नमकीन शकरपारे (shakarapara)
बाजार से लाया हुआ तरह तरह का नमकीन तो आप सभी खाते ही हैं, लेकिन घर में बनी शकरपारे या शांके (shakarpara recipe ) का जायका कुछ अलग ही है. आईये शकरपारा बनायें.
आवश्यक सामग्री
- मैदा —— 500 ग्राम .
- तेल —— 150 ग्राम .
- नमक —— छोटी आधा चम्मच .
- जीरा या अजवाइन —— छोटी आधा चम्मच.
- चाट मसाला ——- छोटी आधा चम्मच.
- तलने के लिये तेल.
बनाने की विधि
मैदा में तेल, नमक और जीरा या अजवाइन जो भी आप पसन्द करते हो डाल दें. सबको अच्छी तरह मिला लें. अब गुनगुने पानी से सख्त गूंथ लें. 15 मिनिट के लिये ढक कर रख दें.
अब गूथे हुये मैदे को 6 भागों में बाँट लें और गोल कर ले. अब एक गोल आटा लेकर ¼br> चकले पर परांठे के आकार का बेल लें. इस बेले हुये परांठे को चाकू की सहायता से चौकोर या आयताकार काट लें. और काटे हुये सभी टुकड़ों को अलग करके थाली में रख लें. सारे 6 गोलों को इसी तरह बनाकर तैयार कर लें .
कढा़ई में तलने के लिये तेल डाल दें और उसे गरम करें . गरम तेल में उन काटे हुये टुकड़ों में से थोड़े से टुकड़ो को डाल कर (इतने ही टुकड़े एक बार में डालें जितने उस तेल में डूब सके.) तलें जब ये आपको हल्के ब्राउन दिखने लगें तब आप इनको एक बर्तन में कलछी की सहायता से निकाल लीजिये. जब आप सारे टुकड़े तल लें . इनमें आधा चम्मच चाट मसाला डाल कर मिला दीजिये. ठंडा होने के लिये हवा मे़ खुला छोड़ दे. साके़ तैयार हैं और ये आप चाय के साथ अभी खा सकते हैं और बचे हुये शकरपारे ढक्कनदार डिब्बे में भर कर रख लीजिये. आप इसको दो हफ्ते तक उपयोग कर सकते हैं ये आपको इसी तरह स्वादिष्ट लगेंगे.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (3 मिले):
निशा मधुलिका
सोनिया आप मैन्य़ू में तले हुये कालम में क्लिक करिये, उस लिस्ट में आप छोले भटुरे की रैसिपी पढ़ सकेंगी.
आपका क्या कहना है?