Home | नाश्ता | Rava Upma - रवा उपमा

Rava Upma - रवा उपमा

image Ravai Uppamma

क्या आप कम तेल का नाश्ता करना चाहते हैं? आईये आज दक्षिण भारत का लोकप्रिय भोजन रवा उपमा (Semolina Upama Recipe) बनायें

Semolina Upama Recipe,  Ravai Uppamma, Rava Upma,

आवश्यक सामग्री

  • सूजी - 100 ग्राम
  • तेल या देशी घी - दो टेबिल स्पून
  • मुगफली के दाने - 50 ग्राम
  • राई के दाने - एक छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 य 3 बारीक कटी हुई
  • मटर के दाने - आधा कटोरी
  • गाजर - एक छोटी कटोरी कतरी हुई
  • हरा धनियाँ - 50 ग्राम बारीक कटा हुआ
  • हरा नरियल - 1टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ
  • नमक - स्वादानुसार

बनाने की बिधि
सबसे पहले मूगफली के दानों को भून कर, उन्हैं छील लें या बाजार से भुने हुये दाने लेकर उनका छिलका उतार लें, एक बाउल में रख दें.

सूजी को सूखी कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक चलाते हुये भूनिये. अब सूजी भुन चुकी है उसे प्लेट में निकाल लीजिये.

कढ़ाई मे घी डाल कर गरम करिये. राई के दाने डाल दीजिये, दाने कढ़कढ़ाहट के साथ भुनने लगेगे, हरी मिर्च और मूंगफली के दाने डाल कर एक मिनिट तक भूनिये. मटर के दाने और कटे हुये गाजर भी डाल दीजिये, सब्जियों को 2-3 मिनिट तक भूनिये. इसके बाद सूजी का चार गुना पानी डाल दीजिये, अब सूजी डाल कर चमचे से चला दीजिये . जब सूजी के पानी में उबाल आने लगे , तब आप उसे चमचे से चलाते जाइये, घोल गाढ़ा होता जायेगा और थोड़ी ही देर में हलुवा जैसा लगने लगेगा. लीजिये आपका उपमा तैयार है .

उपमा को बाउल में निकाल लें और हरे धनियाँ तथा नारियल ऊपर से डालकर सजायें. आज नास्ते में गरमा गरम उपमा, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

समीर लाल on 03 February, 2008 10:36:51
avatar
कब से इन्तजार था रवा उपमा का..आज पूरा हुआ.साधुवाद, :)
Anju Mishra on 08 February, 2008 05:51:27
avatar
Matar, Gajar ka kya karana hai.
shilpi on 27 March, 2008 09:51:51
avatar
kam time mein tyar hone vali 2badia upma recipe hai...
poonam on 08 May, 2008 09:31:26
avatar
mam give me ice cream recipe.tnx.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.00