कटहल के कटलेट - Raw Jackfruit Cutlets Recipe
कटहल के कटलेट (Raw Jackfruit Cutlets) आप सुबह के नाश्ते या शाम को कम भूख में डिनर से पहले बना कर कभी भी खा सकते हैं, आइये आज शाम को चाय के साथ कटहल के कटलेट बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Jackfruit Cutlets
कटहल - 250 ग्राम- पनीर - 100 ग्राम
- आलू - 1 या 2 उबले हुये
- एरोरूट या कार्नफ्लोर - 2 टेबल स्पून
- नमक - 2/3 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पारउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाते हैं)
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कीजिये या पेस्ट बना लीजिये).
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
- तेल - कटलेट तलने के लिये
कटहल को मोटे टुकड़ों में काट लीजिये. कुकर में कटहल के टुकड़े डालिये, आधा गिलास पानी और 1/4 छोटी चम्मच नमक और एक सीटी आने तक उबालिये. कुकर खुलने पर कटहल को निकालिये और सारा पानी हटा दीजिये, कटहल के बीज के ऊपर से छिलका अवश्य उतार लीजिये.
कटहल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये, आलू को छीलिये और मैस कर लीजिये. आलू, कटहल, एरोरूट, नमक, मिर्च, धनियां पाउडर, अदरक और हरा धनियां डाल कर, सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये. कटलेट बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस तैयार मिश्रण से 2 तरीके से कटलेट बनाये जाते हैं:

1. तल कर (Deep Fried Raw Jackfruit Cutlets)
कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये और अपने मन पसन्द आकार देकर (गोल या ओवल) गरम तेल में डालिये. 3-4 कटलेट या उतने कटलेट बनाकर तेल में डालिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कटलेट निकाल कर प्लेट पर किचन नैपकिन पेपर पर बिछा कर रखिये. फिर से कटलेट बनाकर गरम तेल में डालिये और कटलेट तक कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट बनाकर इसी तरह तैयार कर लीजिये.

2. तवे पर (Shallow Fried Raw Jackfruit Cutlets)
मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर गोले बनाइये और चपटा करके गोल आकार देकर कटलेट बनाकर तैयार कर लीजिये. तवा गरम कीजिये (नान स्टिक तवा हो तो ज्यादा अच्छा है). गरम तवे पर चमचे से थोड़ा सा तेल डाल कर चारों ओर फैलाइये. सिकने के लिये तवे पर कटलेट लगाइये, चमचे से कटलेट के चारों ओर थोड़ा थोड़ा तेल डालिये, मीडियम और धीमी आग पर निचनी सतह ब्राउन और कुरकुरी होने तक कटलेट सेकिये. पलटे की सहायता से सारे कटलेट पलटिये और फिर से चमचे से तेल लेकर कटलेट के चारों ओर थोड़ा थोड़ा डालिये और दूसरी सतह को भी कुरकुरी ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सिके हुये कटहल के कटलेट प्लेट में निकाल कर रखिये. कटहल के कटलेट तैयार है़.
गरमा गरम कटहल के कटलेट, हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी और दही के साथ परोसिये और खाइये.
एरोरूट के स्थान पर ब्रेड का चूरा भी मिलाया जा सकता है.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनिट
मेन्यू
AstroBix
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
Rate this article
नवीनतम - Latest
- सोयाबीन का दूध - How to Make Soybean Milk
- हरा वेज पुलाव (Green Pulav Recipe)
- सिवई की इडली - Vermicelli idli Recipe - Semiya Idli
- ब्रज माखन (Brij Makhan Recipe)
- करी पत्ता पाउडर - Recipe Curry Powder
- Sweet Fara - Sweet Pittha Recipe - मीठा फरा
- Fried Poha Namkeen - Poha Chivda Namkeen - Rice Flaks Namkeen
- फरा - Fara Recipe - Gojha Recipe - Pitha Recipe
- दलिया की बर्फी - Dalia Burfi - Broken Wheat Burfi Recipe
- कसूंदी - Mango Mustard Kasundi Recipe - Mango Mustard Sauce
- कटहल के बीज फ्राई - Kathal seeds Fry - Jackfruit Seeds Curry Recipe
- पालक के पकोड़े - Palak Pakoda Recipe - Spinach Fritters
- गोभी मैथी - Kasoori Methi Gobi Recipe - Cauliflower with Fenugreek Leaves
- कटहल के कटलेट - Raw Jackfruit Cutlets Recipe
- गुलगुले पुये - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua
- मैन्गो मफिन - Eggless Mango Muffins recipe
- चना दाल या मोंठ दाल नमकीन - Dalmoth Namakeen - Chana Dal Namkeen Recipe
- फिरनी - Kesar Phirni Recipe
- कटहल करी (Raw Jackfruit Curry - Kathal Curry Recipe)
- आम का भरवां अचार - Stuffed Mango Pickle Recipe
- बेसन के गट्टे का अचार (Besan ke Gatte ka Achar)
- चॉकलेट केक बनाइये - कुकर में - Eggless Chocolate cake in Cooker
- राम लड्डू (Ram Laddu Recipe)
- बिना अंडे का केक - Eggless Cake Recipe - Eggless Sponge Cake Recipe
- आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe)
1
Displaying
1 - 25
of
404
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (8 posted):
mam request hai muzhe falooda ice cream or bhajiye (pakoda new style without onion , mirchi ka. kuch new ) for rainy reason ke liye bataye
thks mam
mujhe aapse ek cheez puchni hai k hum jackfruit k alawa aur kis cheez k cutlets bana sakte hain...also k uske liye bhi recipe same hi rahegi ya phir kuch changes aayenge ismein...
again thnxx a lot for ur wonderful recipes..
निशा; हमारी इस वेवसाइट में कई तरह के कटलेट दिये गये हैं आप चाहें तो वो सब बना सकती है.
please reply
आपका क्या कहना है?