Home | नाश्ता | झटपट चीला (Rava besan Ka Cheela)

झटपट चीला (Rava besan Ka Cheela)

image झटपट चीला (Rava besan Ka Cheela)

सूजी और बेसन का चीला (Rava besan Ka Cheela) बनाने में बहुत आसान होता है और आप इसे बहुत ही कम समय में बना सकते हैं. बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है इसलिये जल्दी पचता है. बनाना बहुत आसान है.

आवश्यक सामग्री - चार लोगों के लिये.

  • सूजी( रवा ) ——— 125 ग्राम या एक कटोरी
  • बेसन ——— 125 ग्राम या एक कटोरी
  • दही ——— 100 ग्राम
  • शिमला मिर्च ——— 1( बारीक काटी हुई )
  • हरी मिर्च ——— 1-2 ( बारीक काटी हुई )
  • अदरक ——— 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ )
  • हरा धनियाँ ——— एक कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक ——— स्वादानुसार

विधि
दही में 2 कटोरी पानी मिलायें, फैंट कर मठ्ठा बनालें. सूजी और बेसन को एक कटोरे में डालें, और् मठ्ठा डाल कर इसे चमचे से चलाकर मिलायें, गुठलियाँ न पड़ने दें. नमक मिलायें और 15 मिनट के लिये रख दें.

अब 15 मिनिट बाद मिश्रण में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल कर अच्छी तरह मिला दें. अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलालें.

नौनस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम करें. थोड़ा तेल तवे पर चुपड़ लें. अब चमचे में मिश्रण भर कर गरम तवे पर गोल गोल चीला फैलायें. गैस धीमी कर दें. छोटी चम्मच से तेल लेकर चीले के चारों ओर तेल डालें और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डालें. निचली सतह ब्राउन होने पर कलछी की सहायता से पलट दें, और दूसरी ओर भी ब्राउन होने तक सेके. आपका चीला बन चुका हैं. तवे से उतार कर प्लेट में रख लीजिये. इसी तरह आपको सारे चीले बनाने हैं.

गरमा गरम चीले टमाटर की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (8 मिले):

K.K. Bandyopadhyay & S.S. Bandyopadhyay on 26 January, 2008 08:12:35
avatar
Dear Madam
Thanks for your pure veg recipe. We are the follower of Sri Sri Thakur Anukulchandra. We dont take onion and garlic. We find many of your recipe is without onion and garlic. So we are highly benfitted by your recipe. Wish you all the best.
Madhura on 28 March, 2008 12:13:40
avatar
This is awesome. I recently got married and my mother-in-law does in eat onion and garlic. I thought I was gonna have real tough time. But a friend came to rescue and send me the link to this website. Awesome recipes..Love'm!!!! Thanks.
sonali on 13 April, 2008 02:08:33
avatar
great recipe........thanks
Rashmi on 05 August, 2008 07:29:54
avatar
you really have a great recipes.
RAGHU RAJ SHARMA on 07 August, 2008 10:26:57
avatar
This site is very-very good and useful.
My heartiest congratulations for maintaing this site in Hindi. Hindi is in it's original form not translated. Keep it up.
vijay arora,sujangarh on 12 August, 2008 05:36:05
avatar
nisaji,greatrecipe...
neelam van kessel on 07 September, 2008 06:13:42
avatar
hallo ninisha ji,

mene ye chilla banaya lekin mera chila kaffi mota that aur satah par bhi chipak gaya ..plzz batayen kyun?

ek aur baat kya hum soup mein makke ke aate ki jagah kuch aur prog kar sakte hein??
निशा मधुलिका on 08 September, 2008 11:05:19
avatar
नीलम, नान स्टिक तवा प्रयोग कीजिये, तवे को पर्याप्त गरम होने दीजिये. पतले चीले बनाने के लिये थोड़ी प्रेक्टिस की आवश्यकता है.
सूप में आप मैदा मक्खन में भून कर डाल सकती हैं.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.86