राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
राज कचौरी के अन्दर अनेकों स्वाद भरे होते हैं. बाहर से कचौरी का कुरकुरापन लेकिन इसके अन्दर भरे मुलायम पकौड़ी, दही लपेटे आलू, भुजिया, नमकीन खट्टी मीठी चटनियों का सम्मिलित स्वाद. जब तक इसे आप खायें नहीं अनुभव नहीं कर सकते.
एक राज कचौरी आपके शाम के नाश्ते के लिये पर्याप्त और दो कचौरी पूरा पेट भरने के लिये. होली के पकवानों (Recipes for Holi) में आप राज कचौरी को भी सम्मिलित कर सकते हैं. प्रस्तुत है राज कचौरी Raj kachori chaat recipe.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raj Kachori
कचौरी के लिये आटा लगाइये.
- सूजी - 200 ग्राम (एक कप)
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - तलने के लिये
कचौरी भरने के लिये - FillingIngredients for Raj Kachori
- आलू - 2-3 उबले हुये( बारीक कतर लीजिये)
- मूंग या चना - आधा कप उबले हुये
- मैदा की छोटी पपड़ी - 20
- दही पकोड़ी - 10
- दही - 400 ग्राम (2 कप)फैट लीजिये
- भुना हुआ जीरा - 2 छोटी चम्मच (पाउडर किया हुआ)
- काला नमक - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक छोटी चम्मच
- मीठी चटनी - आधा कप
- हरी चटनी - आधा कप
सेव भुजिया - आधा कप- अनार के दाने - आधा कप
- हरा धनियां - आधा कप (बारीक कतरा हुआ)
विधि How To Prepare Raj Kachori
सूजी और मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, नमक और एक टेबल स्पून तेल डाल कर मिलाइये. पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथिये. आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. मसल मसल कर आटे को नरम कीजिये. कचौरी बनाने के लिये आटा तैयार है.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
गूथे गये आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़्कर गोला बनाइये, गोले को लगभग 3 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली हूई कचौरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, जैसे ही कचौरी फूल जाय, आग धीमी कर दीजिये, धीमी गैस फ्लेम पर कचौरी को ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई कचौरी किसी प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, इसी तरह सारी कचौरी तल कर तैयार कर तैयार कर लीजिये. राज कचौरी को ठंडा होने के लिये खुला ही छोड़ दीजिये.
कचौरी तैयार हैं, कचौरी में भरने के लिये सारी चीजें भी हमारे पास हैं. जब आप इन कचौरी को खाना चाहते हैं उसी समय इस तरह राज कचौरी को तैयार कीजिये.
कचौरी को पतले तरफ से बीच से तोड़िये और कचौरी के अन्दर ये चीजें भरने के लिये जगह बनाइये, कचौरी को प्लेट में रखिये और इस तरह भरिये, सबसे पहले 4-5 टुकड़े आलू डालिये और अब क्रमशः एक चम्मच उबाले हुये मूंग, 2 दही पकोड़ी रखिये, 2-3 पापड़ी दही में डुबा कर डालिये,थोड़ा सा भुना जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, मीठी चटनी, दही हरी चटनी, सेब भुजिया, अनार दाने, फिर से जीरा पाउडर, और लाल मिर्च और हरा धनिया, दही, चटनियां डाल कर परोसिये.
लीजिये स्वादिष्ट राज कचौरी तैयार है, खाइये और बताइये कि राज कचौरी कैसी बनी है.
कचौरी में भरने वाली सामग्री में आप अपने अनुसार कम ज्यादा और बदल भी सकते हैं जैसे आपके पास पापड़ी नही हैं तो आप जो कचौरियां फूलने से रह गई हैं उन्हीं को तोड़कर राजकचौरी के अन्दर भर दीजिये, या चने की जगह उबाले हुये मटर भी डाले जा सकते हैं.
इसी आटे से जो आपने राज कचौरी बनाने के लिये तैयार किया है, आपका मन करे तो गोल गप्पे (Pani Puri - Gol Gappa) भी बना सकते हैं, पानी तो जलजीरा पाउडर को पानी में घोलिये मिनटों में तैयार हो जाता है.
कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट
स्विस बैंक से 180 देशों के हजारों खातों की जानकारी चोरी… "ईमानदार" प्रधानमंत्री जी, कुछ कीजिये
राष्ट्र के पुनर्निर्माण के प्रति समर्पित - सुरेश चिपलूनकर
एक मुलाकात कृषि मंत्री के साथ
शिवकुमार मिश्र - हमेशा की तरह धारदार
- कटहल के बीज फ्राई - Kathal seeds Fry - Jackfruit Seeds Curry Recipe
- पालक के पकोड़े - Palak Pakoda Recipe - Spinach Fritters
- गोभी मैथी - Kasoori Methi Gobi Recipe - Cauliflower with Fenugreek Leaves
- कटहल के कटलेट - Raw Jackfruit Cutlets Recipe
- गुलगुले पुये - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua
- मैन्गो मफिन - Eggless Mango Muffins recipe
- चना दाल या मोंठ दाल नमकीन - Dalmoth Namakeen - Chana Dal Namkeen Recipe
- फिरनी - Kesar Phirni Recipe
- कटहल करी (Raw Jackfruit Curry - Kathal Curry Recipe)
- आम का भरवां अचार - Stuffed Mango Pickle Recipe
- बेसन के गट्टे का अचार (Besan ke Gatte ka Achar)
- चॉकलेट केक बनाइये - कुकर में - Eggless Chocolate cake in Cooker
- राम लड्डू (Ram Laddu Recipe)
- बिना अंडे का केक - Eggless Cake Recipe - Eggless Sponge Cake Recipe
- आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe)
- परवल का अचार - Parval Pickle - Parval Achar Recipe
- उरद की दाल की मसाले वाली बड़ी (Urad Dal badi - Masala Urad Dal Vadi Recipe)
- साबुत लसोड़े का अचार - Gunda Pickle - Glutinous Fruit Pickle
- आम का हींग वाला अचार - Mango Hing Pickle Recipe - Mango Sweet Sour Pickle
- आम का पापड़ (Mango Papad Recipe - Aam ka Papad)
- कुरकुरे बेबी कार्न (Golden Fried Baby Corn Recipe)
- आम का लच्छा अचार - (Grated Mango Pickle Recipe - Mango Thokku Pickles)
- आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream Recipe)
- डुबकी कढी - Rajsthani Dubaki Kadhi or Pani Pakodi Recipe
- बादाम का दूध - Kesar Badam Milk
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (29 posted):
Thanks
निशा: इंदरा प्याज कचौरी गोल गप्पे की तरह स्टोर नहीं की जा सकती है.
THANKS,
निशा: अनु, लगभग 10 - 12 राजकचौरी बनाई जा सकती है.
निशा: अनु, आप कोई चने या मूंग ले सकती हैं, बारीक से कोई भी ले सकती हैं और लेख की सबसे नीचे वाली लाइन पड़िये जिसमें मैंने आपके समझने के लिये लिखा है कि आप जो चाहें छोड़ दीजिये और चाहे अपने स्वाद के अनुसार बड़ा लीजिये.
main jab bhi market jati thi to isse khane ka maan jaroor karta tha sochti thi ye kaise banti hai aaj jab aapki site pr isko dekha to chote bacche ki tarah machal gayi isse jaroor try karugi.
निशा: अनु, जी ये दही पकोड़ी वही हैं.
निशा: अनु, आप सही सोच रही है कि गोल गप्पे थोड़े पतले भी हो सकते है और ये भी हो सकता है कि बे थोड़े कम कुरकुरे हो. आप अगली बार गोलगप्पे बनायेंगी तो आपकी ये समस्या भी हल हो जायेगी.
निशा: अनु, कढाई में तेल इतना हो कि पूरी अच्छी तरह डूबी रहे, तेल अच्छी तरह गरम हो कि पूरी तुरन्त ऊपर आनी चाहिये. करछी से दबा कर पूरी को फुलाइये, पूरी फूलने के बाद आग धीमी कीजिये और धीमी आग पर पूरी को ब्राउन होने तक सेकिये.
निशा: अम्रता, ये दही पकौड़ी हं, आप कोई भी नमकीन डाल सकती हैं.
निशा: गजल, बड़े साफ्ट बनाने के लिये बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं हैं, दाल को बिना पानी डाले, थोड़ा मोटा पीसिये और खूब फैटिये.
निशा: कामना, आप अपनी बेटी को भरवां परांठे, दाल का चीला, बेसन का चीला, इडली, धोकला, दोसा ,दलिया पुलाव और चावल पुलाव हैल्दी खाना बनाकर दे सकती हैं..
निशा: नीरू, मै समझ नहीं पा रही कि आप क्या पूछना चाहती है.
निशा; मनीषा, धीमी आग पर तलने से गहरा ब्राउन कलर आ जाता है.
आपका क्या कहना है?