पाव भाजी (Pav Bhaji)
पाव भाजी महारष्ट्र की मुख्य डिश है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बनाने में बहुत ही आसान, और इसे बनाने में समय भी कम लगता है, तो आइये आज हम पाव भाजी बनायें.
आवश्यक सामग्री
चार लोगों के लिये. समय - 40 मिनिट
पाव बनाने के लिये
- ताजे पाव ——- 12
- मक्खन ——-पाव सेकने के लिये
भाजी
- सेम, गाजर,फूल गोभी, शिमला मिर्च ——- 500 ग्राम
- आलू ——- 200 ग्राम
- जीरा ——- आधा छोटी चम्मच
- टमाटर ——–2-3 ग्राम बारीक कटे
- हरी मिर्च ——- 3 या 4 बारीक कटी हुई
- अदरक ----- 1-2 इंच
- मक्खन या देशी घी ——- दो बड़े चम्मच
- हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर ---- 1 1/2छोटी
- लाल मिर्च पाउडर ——- आधा छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला ——- 2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं तो)
- गरम मसाला ------ एक चौथाईछोटी चम्मच
- हरा धनियाँ —— 100 ग्राम बारीक कटा हुआ
- नमक —— स्वादानुसार
भाजी बनाने की विधि
सेम,गाजर, फूल गोभी और आलू को छील कर धोइये,छोटा छोटा काट लीजिये. सब्जियों को कुकर में एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. कुकर खुलने के बाद सब्जियों को चमचे से मसल लीजिये.
कढ़ाई गरम कीजिये और घी डाल दें. गरम घी में जीरा डाल दीजिये , हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला डाल कर चम्मच से चलायें. मसाले में टमाटर डालिये और 2-3 मिनिट पकाइये तथा चमचे से मैस कर लीजिये, शिमला मिर्च डाल कर और नमक डाल कर 2 -3 मिनट पकायें.
तैयार भुने हुये मसाले में पहले से मैस की हुई सब्जियाँ मिला दीजिये 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिलाइये, गैस बन्द कर दीजिये. भाजी तैयार है, भाजी को बाउल में निकालिये और हरे धनिये और मक्खन डाल कर सजाइये.
पाव बनाने की विधि
गैस पर तवा रखें. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. मक्खन लगा कर दोनों तरफ से गुलावी होने तक सेकें.
गरमा गरम पाव, गरमा गरम भाजी के साथ खाइये.
अगर आप प्याज पसन्द करते हों, तब एक प्याज बारीक कतर कर जीरा भूनने के बाद, हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और बाकी सब उपरोक्त विधि से भाजी बना लीजिये.
- मेंथी के परांठे - Methi Paratha Recipe
- बालूशाही (Balu Shahi Recipe)
- शकरपारे (Sweet Shakarpara Recipe)
- ककोरे की सब्जी (Kakora Recipe)
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- दीपावली के लिये व्यंजन ( Recipies for Diwali)
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori


del.icio.us

आपके कमेन्ट्स (5 मिले):
name like MDH / EVEREST ETC... Which
masala you used.
I want to know GOBI KA KHEEMA receipe,
if u are
आपका क्या कहना है?