Home | नाश्ता | Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट

Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट

Font size: Decrease font Enlarge font
image Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट

पपड़ी चाट बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट होती है. दिल्ली में चादनी चौक की पपड़ी चाट बड़ी मशहूर है. पपड़ी चाट बाजारों में स्टाल पर मिलती है, कुछ स्पेशल दुकानें भी है जो पपड़ी चाट बेचती हैं, लेकिन घर पर बनी पपड़ी चाट का मुकाबला किसी से नहीं.

आप घर पर पार्टी के दौरान भी ये पापड़ी चाट (Papdi Chat ) बना सकते हैं.  सभी को बेहद पसन्द आयेंगी. आइये आज हम पपड़ी चाट बनायें. (How to make Papdi Chat)

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Papdi Chat)

  • छोटी पपड़ी -  1 कटोरी ( तली हुई)
  • उरद दाल की पकोड़ी -  1 कटोरी ( तली हुई )
  • काबली चना -  1 कटोरी ( उबाले हुये )
  • आलू  - 2 कटोरी ( उबाले हुये )
  • दही - 500 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • चाट मसाला   - 1 छोटी चम्मच
  • मीठी चटनी -  1 छोटी कटोरी
  • हरी चटनी  -  1 छोटी कटोरी
  • हरा धनियां    2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि
papadi_chat2_487325215.jpgछोटी पपड़ी :
  100 ग्राम मैदा लीजिये, मठरी बनाने के लिये मैदा गूथी जाती है, उसी तरह गूथ लिजिये.  2 भागों में बाटिये, आटे को गोल करके लोई बनाइये. रोटी की तरह बेलिये, और किसी भी 3 सेमी. व्यास के पैने किनारे वाले ढक्कन की सहायता से गोल गप्पे की तरह से गोल काट लीजिये. (आप चाहें तो छोटी छोटी लोइयां बनाकर मठरी की तरह बेल कर भी बना सकते हैं).   चाकू  से 5-6 छेद कर दीजिये, इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. (जैसे मठरी बनाते हैं)

उरद दाल की पकोड़ी: उरद की दाल को धोइये, 2 घन्टे पानी में भिगोइये, पानी निकाल कर पीस लीजिये. पकोड़े जैसा मिश्रण बनाइये, और हाथ से छोटी छोटी पकोड़ियां कढ़ाई में डालकर, ब्राउन होने तक तल लीजिये.  (जैसे दही बड़े बनाते हैं) 

उरद दाल की पकोड़ी को गरम पानी में भिगो कर, अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये.  आलू को काट लीजिये.

दही को मथ लीजिये, और इसमें नमक और जीरा पाउडर मिला दीजिये.

एक कांच की ट्रे या चौड़ा प्याला लीजिये.  प्याले में पपड़ी, पकोड़ी, चना और आलू मिला कर रखिये.

दही का मिश्रण प्याले में रखे हुये पपड़ी, पकोड़ी, चना और आलू के ऊपर डालिये.  अब मीठी चटनी और हरी चटनी  डाल दीजिये.  ऊपर से चाट मसाला छिड़किये.  हरा धनियां डाल कर सजाइये.

पपड़ी चाट (Papdi Chat)  तैयार है.  खाइये और बताइये कैसी लगी.

Comments (7 posted):

समीर लाल on 18 June, 2008 08:49:03
avatar
आज सुबह सुबह चाट...सही है. मूँह में पानी आ गया. वाह!!
Shabira on 19 June, 2008 02:16:38
avatar
What a amazing website!
नीलम खन्ना on 31 July, 2008 07:33:34
avatar
क्या आप कुक है?
निशा मधुलिका on 01 August, 2008 04:19:08
avatar
नीलम, मैं अपने की घर की कुक हूँ.
seema poddar on 09 September, 2008 03:47:34
avatar
bahut kuch aur dal ke ise aur tasty banaya ja sakta tha
parul on 05 November, 2008 11:03:46
avatar
this is very good side............
for learning the cooking.......
saba on 25 November, 2008 07:38:21
avatar
kya aap etawa(u.p) se hai....kyoki jo dish aap banati hai...wo nam mein apne ghar per sunti hoo...jaise harira,maheri..har oi nahi janta ye sab...

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

: नई थीम
आपको यह नई थीम कैसी लगी?

ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट

-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता! -2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें

यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह

संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति

आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण

Rate this article
4.33
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 305