मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
मैथी के गट्टे (Methi ke Gatte) बिना तेल से बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता है, क्या आपने इसे बनाया है?
राजस्थानी बेसन के गट्टे Rajsthani Besan ke Gatte Curry बेहद लोकप्रिय करी है, इन गट्टो की सूखी सब्जी Besan ke Gatte Fry और बेसन के गट्टे का पुलाव Besan Gatta Rice Pulav बनाते हैं लेकिन इन बेसन के गट्टे में मैथी डाल कर बनायें तो इन मैथी के गट्टे का स्वाद लाजबाव हो जाता है, तो आइये आज सुबह के नाश्ते में हम मैथी के गट्टे बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Ke Gatte Recipe
गट्टे के लिये आटा तैयार कीजिये.
- बेसन - 200 ग्राम (एक कप )
- मैथी - 200 ग्राम ( बारीक काटी हुई एक कप)
- हींग - 1-2 पिंच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- तेल - 1 टेबल स्पून
गट्टे फ्राई करने के लिये
- तेल - 1 1/2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये)
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- अचचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि - How to make Methi Ke Gatte
गट्टे बनाने के लिये आटा गूथ लीजिये
मैथी के डंठल हटा दीजिये, पत्तियों को 2 बार साफ पानी से धोइये और पानी निकालने के लिये तिरछा करके किसी थाली में रख दीजिये, अब मैथी के पत्तों को बारीक कतर लीजिये.
बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, कतरी हुई मैथी, नमक, हींग लाल मिर्च, धनियां पाउडर और तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, और पानी (पानी बहुत ही कम लगता है तो ध्यान से थोड़ा सा पानी डालिये) की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. गट्टे बनाने के लिये आटा तैयार है.
इस आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकालिये और दोंनो हाथों की हथेलियों से बेलनाकार आकार देकर 3/4 इंच मोटी व्यास के रोल बना लीजिये, सारे आटे से इसी प्रकार के रोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
एक भगोने में इतना पानी (750 ग्राम पानी या 4 कप पानी) लेकर ये आटे के रोल उसमें अच्छी तरह डूब कर उबल सके. पानी में उबाल आने के बाद ये आटे से बने रोल उबलते पानी में एक एक करके इस तरह डालिये कि पानी हमेशा उबलता हुआ ही दिखे, इन्हैं 12 - 15 मिनिट तक तेज गैस फ्लेम पर उबने दिजिये. गैस प्लेम बन्द कर दीजिये, ठंडा कीजिये और पानी से डंडियां निकाल कर चलनी में रखकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये.
डंडियां ठंडी होने पर आधा इंच मोटे टुकड़े काट कर गट्टे तैयार कर लीजिये.
गट्टे फ्राई कीजिये
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा और राई डाल कर तड़काइये, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर डालिये, मसाले को चमचे से चला कर हल्का सा भूनिये, अब इस मसाले में गट्टे, ऊपर से बुरकते हुये लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर चलाते हुये गट्टे को 2-3 मिनिट तक भूनिये, फ्राई मैथी के गट्टे तैयार हैं.
ये मैथी के गट्टे किसी प्याले या प्लेट में निकालिये, आप ये मैथी के गट्टे दही और हरी चटनी के साथ परोसिये और खाइये, आप इन्हैं चावल के साथ, चपाती या परांठे के साथ भी खा सकते हैं.
- कचनार की कली की सब्जी (Kachnar Kali Recipe)
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (14 posted):
निशा: चारू, आप बेसन में सारी चीजों के साथ तेल अवश्य डालिये, आटे को रोटी के आटे जैसा मुलायम गूथिये, आटे से बनाये हुये रोल उबलते पानी में डालिये, मैथी के गट्टे की इस पोस्ट को एक बार और अच्छी तरह पढ़ लीजिये, आप इस बार जरूर अच्छे गट्टे बना पायेंगी.
Aapka blog dekhkar mujhe bahut khushi hui. Main america me rehti hoon aur zyadatar english me hi baat karti hoon, lekin hindi ke ye blog ne dil khush kar diya. Main aapki recipes zaroor banaoongi. Saath me blog vani se achhi blog post padh kar bhi bahut achha laga. English me to kai blog dekhne ko milte hain, lekin hindi ke blog ki alag vichardhara se pehli baar avgat hui hoon.
aapke intjaar me charu
Kindly reply?
Nisha ji,simpal gatte se methi ke gatte bahut acche lage
rajasthani dishes ke bare me aur jankari chahungi
Please Reply me soon
Nisha ji aapki ye website mujhko bahut pasand hai. ye recipe to bahut aachi hai.....
mujhe hair growth karane ka upay bata dijiye,plz
निशा: इना, ये नहीं बिखरेंगे.
आपका क्या कहना है?