Home | नाश्ता | मक्के की मठरी (Corn Flaky Biscuits - Makki ki Mathari)

मक्के की मठरी (Corn Flaky Biscuits - Makki ki Mathari)

image मक्के की मठरी

आप सर्दियों के मौसम में मक्का का कितना प्रयोग कारते हैं? मक्का से बने हुये व्यंजन हमें सर्दी से बचने में मदद करते हैं. आइये आज शाम को चाय के साथ गरमा गरम मक्की की मठरी (Makki ki Mathari) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • मक्के का आटा - 500 ग्राम
  • नमक - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 2 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये

विधि
मक्के के आटे को एक थाली में छान कर निकालिये.  नमक, अजवायन और 2 टेबिल स्पून तेल आटे में डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.

गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.  आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर सैट होने के लिये रख दीजिये. आटे को मसल मसल कर और मुलायम कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गूथे हुये आटे से थोड़ा थोड़ा आटा निकालिये, गोल कीजिये, दोंनो हाथों की हथेलियों की सहायता से बढ़ाइये और गरम तेल में डालिये.  5-6 मठरी बनाकर एक साथ तेल में डाल दीजिये. मिडियम आग पर पलट पलट कर तलिये.  ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखिये.  इसी तरह सारी मठरियां तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम मक्की की मठरी तैयार है,  ये मठरियां आप गरमा गरम खाइये.  बची हुई मठरियां एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये.  महिने भर तक जब भी आपका मन करे चाय के साथ मक्की की मठरिया खाइये.      

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

Reema on 24 February, 2008 06:40:41
avatar
What a good website!
ranjana mundada on 21 June, 2008 01:00:49
avatar
bahut achchi website hai

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00