Home | नाश्ता | मक्का-तिल की टिक्की (Makki-Til ki tikki)

मक्का-तिल की टिक्की (Makki-Til ki tikki)

image Makki-Til ki Tikki

इस तेज सर्दी के मौसम के मुताबिक तिल और मक्का के आटा दोनों ही स्वास्थ्य के लिये फायदेमन्द हैं. आइये हम मक्के के आटे और तिल की टिक्की (makka tik ki tikki) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • मक्का का आटा - 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी )
  • गुड़ - 100 ग्राम ( 1 छोटी कटोरी )
  • तिल - 50 ग्राम ( 1 छोटी कटोरी से थोड़े कम )
  • तेल - तलने के लिये

विधि
मक्का के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.

makki_til_1_889464609.jpgगुड़ को एक कटोरी पानी में डाल कर घोल लीजिये (पानी और गुड़ को मिलाकर धीमी गैस पर गरम करें, चमचे से चलादें, 4-5 मिनिट में गुड़ का घोल तैयार हो जाता जायेगा).

मक्का के आटे में, 1 बड़ा चम्मच तेल और तिल डाल कर मिला दीजिये.  अब गुड़ के गुनगुने घोल की सहायता से आटे को गूथ लीजिये.  आटे को अच्छी तरह से मसल मसल 5-6 मिनिट तक और गूथिये, अगर थोड़े पानी की आवश्यकता हो तो डाल सकते हैं.  अब आटे से थोड़ा थोड़ा आटा निकाल कर, छोटे नीबू के बराबर गोले बना लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  आटे के गोले को हथेली की सहायता से चपटा करके (टिक्की का आकार देकर)  कढ़ाई में डालिये.  3-4 टिक्की कढ़ाई में डाल दीजिये और पलट पलट कर धीमी आग पर ब्राउन होने तक तलिये.  तली हुई टिक्की प्लेट में निकाल कर रखिये.  इसी तरह सारी टिक्की तल कर तैयार कर लीजिये.

आपकी मक्का के आटे, तिल की  टिक्की तैयार हैं.  मक्के की टिक्की ठंडी करके एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. अब जब भी आपकी इच्छा हो निकालिये और खाइये.    

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00