Home | नाश्ता | मैदा की पपड़ी (Maida Papdi)

मैदा की पपड़ी (Maida Papdi)

image मैदा की पपड़ी

मैदा की पपड़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. पपड़ी आप बना कर एअर टाइट कन्टेनर में रख लें, आप एक महिने तक कभी भी चाय के साथ निकाल कर खा सकते हैं. दीपावली के लिये व्यंजनों की श्रंखला में प्रस्तुत है. मैदा की पपड़ी (Maida Papri).

आवश्यक सामग्री

  • मैदा ---------- 400 ग्राम
  • तेल ---------- 100 ग्राम ( आटा गूंथने समय डालने के लिये )
  • अजवायन -------- एक छोटी चम्मच
  • नमक -------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
  • तेल -------- पपड़ियां तलने के लिये

विधि
मैदा को गूंथने के लिये एक बर्तन में निकाल लें. अब मैदा में तेल, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता मैदा को सख्त गूथलें. गूथे हुये आटे को सैट होने के लिये 1 घंटे के लिये गीले साफ कपड़े से ढककर रख दें.

आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लें. ( 400 ग्राम आटे में करीब 32 या 34 लोइयां बन जायें ). लोइयां भीगे कपड़े से ढककर ही रखें.

एक लोई निकालें और उसे पतला 5-6 इंच व्यास में बेल लें. अब इसे चित्र में दिये गये अनुसार मोड़ लें. एक प्लेट में रख लें. सारी लोइयां इसी तरह बनाकर तैयार करके प्लेट में रख लें.

papdi2_718035330.jpg

अब कढ़ाई में तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. 3-4 पपड़ी एक बार में डालें और ब्राउन होने तक तल लें. ब्राउन तली हुई पपड़ियों को प्लेट में निकाल कर रखें. इसी तरह सारी पपड़ियां तल कर प्लेट में निकाल कर रख लें.

पपड़ियां तैयार है. पपड़ियां ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट कन्टेनर भर कर रख दें और कभी भी निकाले और खायें.

समय -- 1 घंटा

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

समीर लाल on 17 October, 2007 03:05:26
avatar
स्वादु...ऐसा लगे है. :)

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.25