Home | नाश्ता | उत्तपम (Uttapam Recipe)

उत्तपम (Uttapam Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image South Indian Dish Uttapam

क्या आप अधिक तेल के खाने से परहेज करते हैं? उत्तपम बनाने में बहुत कम तेल का प्रयोग होता है. आईये आज उत्तपम बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • मोटा चावल ------ 300 ग्राम ( तीन छोटी कटोरी )
  • उरद की दाल ------ 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी )
  • नमक ------ स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
  • खाने का सोडा ----- आधा छोटी चम्मच
  • टमाटर ------ 250 ग्राम ( 4 मध्यम आकार के )
  • राई ------ 2 छोटी चम्मच
  • तेल ------ आधा छोटी कटोरी

विधि
दाल चावल को साफ करें, और धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भीगने दें.

uttapam_recipe_2_503681722.jpgदाल को मिक्सी से बारीक पीस लें, और एक बर्तन में डाल दें, चावल को पीस, कर दाल में मिला दें. (चावल को ज्यादा बारीक न करें) इस पेस्ट में नमक और खाना सोडा मिला कर, अच्छी तरह चलादें, मिश्रण इतना गाढ़ा रहना चाहिये कि वह चमचे से गिराने पर धार बना कर न गिरे. अब इस मिश्रण को खमीर उठानेके लिये ढक कर रख दें. (गरमी के दिनों में खमीर 12 घंटों में तैयार हो जाता है, और सर्दियों के दिनों में 24 घंटों में तैयार होता है)

आप देखेंगे कि मिश्रण पहले से फूल कर दुगना हो गया है. मिश्रण को चमचे से चला दीजिये. उत्तपम बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. दोसा और इडली बनाने के लिये भी इसी तरह मिश्रण तैयार किया जाता है.

टमाटर को छोटा छोटा काट लें.

गैस पर नौन स्टिक तवा रख कर गरम करें. तवे पर 2 छोटे चम्मच तेल डालें. 2-3 पिंच राई डाल दें. राई के तड़कने के बाद, 1 टेबिल स्पून टमाटर डाल कर 2 इंच व्यास में फैला दें. अब टमाटर के ऊपर, मिश्रण से, 2 टेबिल स्पून मिश्रण लेकर, तवे पर डालें और इस मिश्रण को 5- 6 इंच के व्यास में मोटा गोल फैलायें. चमचे से थोड़ा तेल उत्तपम के चारों ओर डालें. थोड़ा सा तेल उसके ऊपर भी डाल दें. (यदि मिश्रण आपको गाढ़ा लग रहा है, तो थोड़ा पानी मिला कर घोल को और पतला कर लें जिससे मिश्रण को तवे पर आसानी से फैलाया जा सके). गैस धीमी कर दें, और किसी प्लेट से उत्तपम को ढककर सिकने दें. लगभग 2 या 3 मिनिट में उत्तपम की निचली सतह सिक कर ब्राउन हो जाती है. उत्तपम को कलछी की सहायता से पलटें, और ढककर धीमी आग पर दूसरी सतह को 2 मिनिट तक और सेकें. आप देखेंगे कि यह सतह भी ब्राउन हो गई है. आपका उत्तपम खाने के लिये तैयार है. सारे उत्तपम इसी तरह से बनाने हैं.

गरमा गरम उत्तपम, मूंगफली, नारियल की चटनी, हरे धनिये की चटनी या सांभर के साथ परोसिये और खाइये.

यदि आप प्याज खाना पसन्द करते हैं, तब 2 प्याज छोटी छोटी काट लें. राई तड़कने के बाद 1 टेबिल स्पून प्याज डालें. प्याज को चमचे से चला कर हल्का सा भून लें. अब टमाटर डालें और उपरोक्त विधि से उत्तपम तैयार कर लें

Comments (15 posted):

kanchan on 29 January, 2008 05:09:01
avatar
thanks
Anunad on 29 January, 2008 08:18:29
avatar
धीरे-धीरे यह एक सम्पूर्ण ब्लाग हो गया। बधाई। इसका रूप-रन्ग और कन्टेन्त सराहनीय है। लिखते रहिये। हो सके तो ब्यूटी-टिप्स , सिलाई आदि पर भी लिखें।
sohini palsanawala on 06 June, 2008 04:15:46
avatar
hame apki recipe bahut hi pasand hai.muje ragda petis ki recipe chahiye.kya aap muje de sakti hai.
amit on 09 August, 2008 10:05:50
avatar
VERRY GOOD, GREAT
shivani on 01 October, 2008 01:05:27
avatar
my family love it. it's very good breakfast for us. thank you so much.
my son's birthday coming and i want to make eggless cake for him. please share your recipe with me. 24oct. his birthday.
poonam on 05 November, 2008 05:51:32
avatar
mujhe aapaki recipe pasand hai mujhe please gulab jamun ki recipe bataye
thanx
निशा मधुलिका on 06 November, 2008 02:05:17
avatar
पूनम, गुलाब जामुन की रैसिपी निम्न लिंक पर उपलब्ध है
http://nishamadhulika.com/sweets/gulab_jamun_recipe.html
jyoti on 04 February, 2009 09:19:21
avatar
Hi nisha
mujhe aapaki recipe bahot pasand hai. kal maine aapke anusar matar paneer banaya aur mere family me sabko pasand aaya.
kya aapki recipe book bhi milti hai.
kya aap mujhe tost sandwich ki recipe batayegi.
Thank you
muskan jain on 27 July, 2009 11:58:50
avatar
nisha ji mujhe ice-cream bahut pasand hai kya aap mujhe ice-cream banane ki recipes bata sakti hai ..plz. plz plz jarur batana maine intzar karungi .
निशा: मुस्कान, मैं लिखूगी.
preeti.prasad on 11 August, 2009 05:41:08
avatar
Nishaji, tomato ke alawa koi aur sabji bhi daal sakte hain isme?maine aaj uska batter banaya, problem ye hain isme pores nahin aaye, bohot heavy bann gaya..
निशा: प्रीती आप इसमें प्याज डाल कर बना सकती हैं, मिश्रण के अच्छी तरह फरमैन्ट न होने की बजह से एसा हो सकता है.
Neeraj Singh on 06 October, 2009 01:15:37
avatar
Mujhe bhi khana main nayi dish khane aur banane ka bahoot shauk hai...Aap pl bataiye ki Bhatoorey kaise banaye jaye ki vo phoole aur squeezee ho
alka on 06 October, 2009 01:28:17
avatar
plz rawa uttapam bhi sikhaiye na
niti on 11 December, 2009 02:45:14
avatar
Mota chawal - Is it boiled rice ( Sela chawal ) or some other.Kindly mention the name?
jyoti on 12 December, 2009 02:24:42
avatar
hi Nisha ji
can you make cake or pizza without oven ?
because i do'nt have oven. if yes, than please send me recipe for that, i will be very gratful to you.
anu sharma on 24 January, 2010 09:34:33
avatar
nisha ji aapne hamari sari pareshaniya apni website se aasan kar di hai plz aap muje ek rep thoda jaldi de sakti hai ki uttapam ko hum bahut sari sabjiya dal ke b bana sakte hai ya sirf onion or tomato dal ke hi bana sakte hai me meri nand ke ghar jb gayi thi to unone uttapam banaya tha usme hari mirch adrak shimla mirch patta gobi gajar onion or tomato ye sb dal ke banaya tha kya uttapm mix vegetable ka b banta hai kya plz rep me jarur
निशा: अनु, आपको जो भी सब्जी पसन्द हो डालिये, सब्जियां हैल्दी और स्वादिष्ट होती हैं.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
4.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 350
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.