Stuffed Idli Recipe – भरवां रवा इडली
Latest Video at YouTube Channel

सर्दियों में यानी कि ठंड के दिनों में मन करेगा कि नाश्ते में कुछ गरमा गरम मिले. भाप छोड़ती हुई भरवां इडली (Stuffed Rava Idli) से बेहतर और क्या हो सकता है.
पहले से प्लान करने पर दाल वाली इडली बनाई जा सकती है, लेकिने रवा इडली तुरन्त जब भी मन चाहे बना लेते हैं, अगर इडली को मन पसन्द पिठ्ठी भर कर बनाया जाय तो जायका और भी बड़ जाता है. तो आइये आज हम अपने नाश्ते में भरवां रवा इडली (Stuffed Idli Rawa) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Idli
- रवा (सूजी) - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
- दही - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
- नमक - स्वादानुसार या 1 छोटी चम्मच
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - 2 बड़ी चम्मच
- राई - एक छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10 - 12
- उरद दाल - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतरी हूई)
पिठ्ठी बनाने के लिये - Stuffing for Stuffed Idli
- उबले आलू - 2 मीडियम आकार के
- पालक - एक कप बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 2 छोटी चम्मच
बनाने की विधि - How to make Stuffed Idli
सबसे पहले दही को फैट लीजिये.
किसी बर्तन में सूजी छान लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. घोल गाढ़ा है, इसमें थोड़ा सा पानी इतना कि घोल पर्याप्त गाढ़ा रहे, नमक डाल कर घोल को फैंट लीजिये, मिश्रण के अन्दर गुठलियां न रहें. सूजी के घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि सूजी फूल कर तैयार हो जाय.
किसी छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, राई डालिये, राई के तड़कने पर, करी पत्ता, उरद दाल डाल कर, दाल को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भून लीजिये, सारे मसाले मिश्रण में मिला दीजिये.
पिठ्ठी बना लीजिये
आलू को छील कर बारीक तोड़ लीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर, गरम कीजिये, राई डालिये, राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डालिये, पालक डालकर नरम होने तक पकाइये, आलू और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, इडली में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
इडली बनाने के लिये:
कुकर में 2 - 3 कप पानी डालकर आग पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये.

मिश्रण में ईनो साल्ट डाल कर, चमचे से चला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, जैसे ही मिश्रण फुलने लगता है चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये (ईनो साल्ट डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना होता)
इडली स्टैन्ड को थोड़ा थोड़ा तेल लगा कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में थोड़ा थोड़ा आधे खाने से कम भर दीजिये. पिठ्ठी से थोड़ी थोड़ी पिठ्ठी उठाइये और मिश्रण के ऊपर प्रत्येक खाने में रखिये, पिठ्ठी के ऊपर से चमचे से मिश्रण डालकर पिठ्ठी को ढक दीजिये. इडली स्टैन्ड के सारे खांचे इसी प्रकार भर कर तैयार कर लीजिये.
एक बार में इडली स्टैन्ड के अनुसार 12 या 18 इडली बन जाती है. इडली स्टैन्ड में खांचों को जमा लीजिये और कुकर के पानी में भाप आने पर इडली स्टैन्ड कुकर में रख दीजिये, कुकर का ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन से सीटी हटा लीजिये.
तेज आग पर इडली को 10 मिनिट तक पकने दीजिये, कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि चाकू से मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, खांचे अलग कर लीजिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से खांचों से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
भरवां रवा इडली (Stuffed Idli) तैयार है. गरमा गरम भरवां रवा इडली आप सांबर, नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.
सुझाव
इडली (Stuffed Idli) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी में आप अपनी मन पसन्द के अनुसार हरी मटर के दाने, या कद्दू कस की गई गाजर, पनीर इत्यादि भी मिलाया जा सकता है. भरवां इडली दाल चावल की भी बनाई जा सकती है.
सावधानियां:
1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 54:
&good.
i like ur all recipes
निशा: नीति इनो साल्ट आधा छोटा चम्मच भर डाल सकते हैं.
thanks & regds
Reeta
निशा: रीता, आपने कुकर में पानी कम रखा था, इसी लिये वह जल्दी से जल कर समाप्त हो गया. इडली भाप से पकती हैं, जब पानी नहीं होगा तो भाप भी नहीं बन सकेगी और इडली भाप में पकती हैं, इडली अन्दर से कच्ची रह सकती हें.
निशा: रीता, उस पैकेट के ऊपर रैसिपी कैसे बनायें लिखा रहता है, आप उसी तरीके से इडली बनायें.
निशा: स्वाति, इडली के बर्तन पर कपड़ा लपेट कर, गरम जगह पर रखिये, 18-20 घंटे में इडली मिक्स अच्छा फरमेंन्ट हो जायेगा.
is idli ko hm owen me bna sakte h kya or ager bna sakte h to kitni der owen me rakhni hogi plz tell me
निशा: अनुराधा, ईनो जो आप खाना पचाने के लिये प्रयोग में लाती हैं.
निशा: ईनोसाल्ट मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है.
First of all congrates on the excellent site and the hard work that you put to amke all of us happy .
My question is what if we dont have eno . We dont have eno in australia .
निशा:अबदुल्लाह, आप ईनो पाउडर की जगह सेम मात्रा में बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं.
your recipee is very good,less time consuming and very simple to make.i think you have to try in master chef.......
निशा:निधि, ये लड्डू वेट कम नहीं करते.
निशा: सरोज मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अवश्य, आप चाहें तो छोटी कटोरियों में भी बना सकतीं है लेकिन इडली स्टेंड अधिक सुविधा जनक होता है.
निशा: कविता, दोंनो अलग हैं, डिटेल जानकारी के लिये वेवसाइट पर दी गई जानकारी पढ़ सकती हैं, सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर सर्च कर सकती हैं.
Nisha ji..apki site is ultimate. Specially pics to awesome aate hain..feels like mere bhi ese hi bane..i love your way to explain the recipes..I told my mother about your site..she found this site so helpful because of Hindi language..Thanks again to you..May you live long
!!
निशा: लक्ष्मी, धन्यवाद.
निशा: अशोक, इडली का बैटर बहुत अधिक पतला या अधिक गाढ़ा न हो, ईनो साल्ट मिलाइये और इडली को तुरन्त पकने के लिये रखिये इडली स्पंजी बनेंगी.
निशा: शुषमा, मन्चूरियन की रैसिपी मुझे लिखनी है, धन्यवाद.
can u suggest how shd i meke sabodana khichidi w/o sticking to my vessel and can u suggest how to make in microwave----------- raji
निशा: राजी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: भाग्या, मैं कोशिश करूंगी.
your dish was very dilicious
nisha ji , thanks
निशा: स्मिता, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: शालिनी, तड़का लगाने के लिये सूखी उरद दाल ही लीजिये
निशा: सेन, प्लीज वीडियो ध्यान से देखिये, रेसिपी को भी पढ़िये, सारी चीजें नाप कर लीजिये, इडली के नीचे लिखी सावधानियां देख लीजिये, आप अच्छी स्पंजी इडली बना सकेंगे.
निशा: प्रिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि, जी हां अवश्य यूज कर सकती हैं.
निशा: रिश्ती, इडली का बैटर पतला हो या वे थोड़ी कम पकाई गई हो तो एसा हो सकता है.
निशा: नितिमा, बैटर में ईनो साल्ट डालकर मिलाइये और जैसे ही बैटर में बबल आने शुरू हो जाये, उसे खांचों में डालना शुरू कर दीजिये.
I like your site very much it is very helpful.
My question is i have restriction of eating eno fruit salt or any kind of soda by doctor then how to make soft idlies without that..pls advice
निशा: प्रीति, अगर आप ईनो फ्रूट साल्ट और बेकिंग सोडा के बिना इडली बनाना चाहती है, तब उरद दाल और चावल के फरमेन्टेड इडली बैटर से इडली बनाई जा सकती है.