Home | नाश्ता | शकरपारे (Sweet Shakarpara Recipe)

शकरपारे (Sweet Shakarpara Recipe)

image Sweet Shakarpare

गर्मागर्म चाय के साथ मीठे शकरपारे का स्वाद! वो भी घर में बने शकरपारे! क्या कहने. तो आईये आज शकरपारे ही बनाते हैं.

शकरपारे (Shakkarpare) दो तरीके से बनाये जाते हैं,   शकरपारे का आटा गूथते समय चीनी या गुड़ जो भी आपको पसन्द हो मिला लीजिये या हम शकरपारे के ऊपर से शक्कर चढ़ायें.  इन्हैं अलग अलग स्वाद में भी बनाया जा सकता है, जैसे खसखस, तिल इत्यादि डाल कर. शकरपारे बनाने में आसान, खाने में बड़े स्वादिष्ट होते हैं.  आज हम आटा गूंथते समय  चीनी मिलाकर शकरपारे (Sweet Shakarpara) बनाते हैं.

shakkaraparaआवश्यक सामग्री (Ingredients for Shakarapara recipe)

  • मैदा - 250 ग्राम( 2 1/2 छोटी कटोरी)
  • घी - 50 ग्राम (आधा छोटी कटोरी)
  • मलाई या क्रीम - 25 ग्राम( 1/4 छोटी कटोरी)
  • चीनी - 50 - 60 ग्राम (आधा छोटी कटोरी)
  • दूध - 50- 60 ग्राम (आधा छोटी कटोरी)
  • खसखस - 1 टेबिल स्पून
  • तलने के लिये - रिफाइन्ड तेल


विधि

चीनी को बारीक पीस लीजिये.

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, घी, चीनी और मलाई डाल कर अच्छी तरह मैदा में मिला लीजिये.

दूध की सहायता से कढ़ा आटा गूथ लीजिये. खसखस डालकर आटे में मिलाइये. आटे को 20 मिनिट सैट होने के लिये रख दीजिये. 

आटे से 2 लोई बना लीजिये. लोई से आधा सेमी. मोटाई की पूरी बेलिये, चाकू की सहायता से 1 सेमी. बर्गाकार आकार के शकरपारे काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, कटे हुये शकरपारे गरम तेल में डालिये, म्ध्यम गैस फ्लेम पर, पलट पलट कर, ब्राउन होने तक तल लीजिये.  यदि आपकी गैस तेज होगी तो ये अन्दर से अच्छी तरह नहीं सिक पायेंगे और गैस हल्की होगी तो तेल में फट या टूट  सकते हैं.

प्लेट में पेपर नैपकिन बिछाइये, कढ़ाई से शकरपारे निकाल कर प्लेट में रखिये.

लीजिये खसखस के स्वाद वाले शकरपारे तैयार हैं.  ठंडे होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में रखिये.  जब भी आपका मन हो कन्टेनर से शकरपारे निकालिये, और खाइये. 

तिल वाले स्वाद के शकरपारे के लिये,
आप शकरपारे में खसखस की जगह तिल मिलाकर तिल के स्वाद वाले शकरपारे भी तैयार कर सकते हैं.  इसके लिये गुथे हुये आटे में 1 टेबिल स्पून तिल डाल कर मिलाइये, और इसी विधि से शकरपारे तैयार कर लीजिये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (5 मिले):

Ratan singh on 22 October, 2008 12:25:32
avatar
बहुत अच्छी जानकारी | गांवों में तो खूब बनाये जाते है और कई बार तो खुशी के मौके पर मिठाई की जगह पूरे गावं में बांटे भी जाते है
Nisha Chandran on 28 October, 2008 06:50:48
avatar
Very tasty recipe. Tried it for Diwali & came out well. Thanks!
pooja malhotra on 05 November, 2008 07:10:58
avatar
very tasty dish.i am punjabi bcoz this is my fav dish thanks
yukti on 19 November, 2008 09:02:36
avatar
Hello Nisha,Can I use cream instead of malai
निशा मधुलिका on 19 November, 2008 10:24:54
avatar
युक्ति, आप क्रीम डाल सकती हैं.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
4.67