क्रीम पनीर बाल्स (Cream Cheese Balls Recipe)
क्रीम पनीर बाल्स (Cream Cheese Balls) को खाने से पहले बातें करते करते हुये खाये जा सकते हैं आप इन्हें अपने किसी भी छुट्टी के दिन या मुख्य खाने से पहले शाम को चाय के साथ पनीर क्रीम बाल्स बना कर खा सकते हैं.
हिन्दुस्तान से बाहर क्रीम चीज बाल्स (Cream Cheese Balls) के अन्दर आलू का प्रयोग नहीं होता और ये तलने की जगह ओवन में बेक कर के बनाये जाते हैं. बाजार में क्रीम पनीर आसानी से नहीं मिलता, इसकी जगह आप छैना या सामान्य पनीर का उपयोग कर सकते हैं. क्रीम पनीर की जगह छैना या सामान्य पनीर का उपयोग करने से पहले इसे मिक्सर या ब्लैडर से अच्छी तरह ब्लेंड करलें ताकि ये एकदम बारीक हो जाय. कद्दूकस किया हुआ पनीर से बाल्स एक जैसे नहीं बनते. क्रीम पनीर बाल्स के लिये आलू एकदम छोटे आकार के होने चाहिये. तो आईये आज बनाते हैं क्रीम पनीर बाल्स (Cream Cheese Balls)
आवश्यक सामग्री
- छोटे आलू - 400 ग्राम या (35 -40 छोटे छोटे आलू)
- क्रीम चीज (Cream Cheese ) या पनीर - 100 ग्राम
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- टमाटो सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1 टेबल स्पून
- ब्रेड - 5-6 या सूजी रवा
- चाट मसाला - 2 छोटी चम्मच
- तेल - आलू को तलने के लिये
विधि
आलू को धोइये और स्वादानुसार नमक डाल कर, कुकर में उबाल लीजिये, कुकर खोलिये, आलू को ठंडा कीजिये और छील लीजिये.
मैदा को पानी में घोल कर पतला घोल बनाइये. इसमें ब्लैंड किया हुआ पनीर, नमक, काली मिर्च, टमाटो सास और चिल्ली सांस मिलाइये.
ब्रेड को एकदम से चूरा करके प्लेट में रख लीजिये.
साबुत छिला हुआ आलू घोल में डालिये, इसके बाद आलू को ब्रेड के चूरा में लपेटिये और प्लेट में रख दीजिये. सारे आलू इस तरह तैयार करके प्लेट में रख लीजिये. आप ब्रेड के चूरे में लपेटने की जगह सूजी में भी लपेट सकते हैं लेकिन मुझे तो ब्रेड के चूरे में लपेटना अधिक सुविधाजनक लगता है. ब्रेड के चूरे या सूजी की बाहरी परत के कारण ये बाल्स ऊपर से एकदम कुरकुरे हो जाते है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, आलू को हाथ पर रख कर दुसरे हाथ से गोल करके आकार दीजिये. गरम तेल में 10 - 12 आलू डालिये और मीडियम धीमी गैस पर आलू ब्राउन होने तक तलिये, तले हुये आलू प्लेट में निकाल कर रखिये. फिर से इसी तरह और आलू तेल में डालिये और तलिये, सारे आलू इसी तरह तैयार करके तल कर प्लेट में रख लीजिये. तैयार पनीर क्रीम बाल्स के ऊपर चाट मसाला छिड़किये.
क्रीम पनीर बाल्स (Cream Cheese Balls) तैयार हैं, गरमा गरम पनीर क्रीम बाल्स, हरे धनिये की चटनी या टमेटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (20 posted):
navratre aa rahein hain plz vrat key liye bhi recipes dijiye .
ruchi
navratre aa rahein hain plz vrat key liye bhi recipes dijiye .
ruchi
i used to read almost every recipe.Thnx alot!!
निशा: सिमरन जी, ये छोटे आलू हैं, यह साबूत आलू छील कर उनके ऊपर मैदा के घोल की कोटिंग हैं, इसे बनाने में कोई मुश्किल नहीं होती.
निशा: साधिका, आलू तो पहले से उबाले हुये हैं, कच्चे कैसे रहैंगे.
निशा: रचना, आप दोसे बनाते समय मिश्रण जितना गाढ़ा रखते है, बस उतना ही.
निशा: रचना, एक व्हीडियो नीचे दिये लिंक पर यूट्यूब पर उपलब्ध है. अधिक के बारे में फुरसत नहीं मिली
http://www.youtube.com/watch?v=5yUgvHvWbKA
bread ko sake kar uska chura banana hai kya ya phir koi or tarika hai. aap please mujhe ye aaj hi bataye.
निशा: गीता, आप ब्रेड का चूरा आप हाथ से कर सकते हैं, फूड प्रोसेसर में चोपिंग ब्लेड लगाइये और ब्रेड डाल कर चला दीजिये बहुत अच्छा ब्रेड चूरा बन जाता है.
निशा: गीता, आलू उबालते स्वादानुसार नमक डाल दीजिये.
Thanks. Regards.
निशा: नीतू, पनीर और मैदा से घोल तैयार किया है, उस घोल में आलू को डालकर निकाला है और ब्रेड के चुरे में लपेटा है.
आपका क्या कहना है?