कुरकुरे चना मसाला (Chana Kurkure Namkeen - Chana Khokhle Namkeen Recipe)
क्या आपने खोखले चने खाये हैं? खोखले चना नमकीन (Chana Khokhle Namkeen) बेहद कुरकुरे और स्वाद में लाजवाब होते हैं. बचपन में तो हमारे यहां चना खोखले कुरकुरे (Chana Khoklha Kurkure Namkeen ) अक्सर बना करते थे. आइये आज हम नमकीन कुरकुरे चना मसाला (Kurkure Chana Masala Namkeen) बनायें.
आवश्यक सामग्री
- काबुली चना - 200 ग्राम (एक कप)
- तेल - चने तलने के लिये
चने के लिये मसाला
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
- लौंग - 5-6
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
विधि
काबुली चने धोइये, और 5-6 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चने से अतिरिक्त पानी निकालिये, चने धोइये और कुकर मे डालिये, आधा कप या 100 ग्राम पानी मिलाइये और उबालने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये.कुकर में जैसे ही प्रेशर बनने लगे गैस बन्द कर दीजिये ताकि चने पूरी तरह से नरम न होकर हल्के नरम हो जायें. कुकर खुलने के बाद चने निकाल कर चलनी में रखिये, सारा पानी निकल जाने दीजिये.
उबले हुये चने मोटे साफ कपड़े पर डाल कर (3-4 घंटे तक ) छाया में रहने दीजिये ताकि इनका अतिरिक्त पानी सूख हो जाय.
मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में इतने चने डालिये कि चने तेल में डुबे रहें, गैस फ्लेम मध्यम कर लीजिये, चने को करछी से थोड़ी देर देर में चलाइये, 3-4 मिनिट में चने हल्के होकर तेल के ऊपर तैरने लगेगे़. थोड़ी देर में सारे चने तेल के ऊपर तैर रहे होंगे, इन चनों को अभी ब्राउन होने में थोड़ा और समय लगना हैं, ब्राउन और कुरकुरे होने तक तलिये. तले हुये चने निकाल कर चलनी में रखिये, जिसके नीचे प्लेट या थाली रखी हो(चनों से निकाल हुआ अतिरिक्त तेल थाली में इकठ्ठा हो जायेगा). सारे चने इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
चनों को इस तरह से भिगोया जाता है तो पानी सोखने के कारण ये आकार में बड़े हो जाते है, जब इन्हें उबाल कर तला जाता है तो इनका आकार तो वही रहता है लेकिन पानी उड़ जाने के कारण अन्दर से खोखले जैसे हो जाते है जो बेहद कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें चना खोखला नमकीन (Khokhle Chana Namkeen) भी कहा जाता है.
तलने के बाद इन कुरकुरे चनों में दिये गये मसाले को बारीक पीस कर मिलाइये. लीजिये कुरकुरे चना मसाला (Kurkure Chana Masala Namkeen) तैयार है. कुरकुरे चना मसाला एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे, 2 महिने तक, कुरकुरे चना मसाला कन्टेनर से निकालिये और गरमा गरम चाय के साथ खाइये.
- कचनार की कली की सब्जी (Kachnar Kali Recipe)
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (15 posted):
निशा: पवन,सूखी सब्जी में," सेंगरी आलू" की सब्जी देख लीजिये,आप उस सब्जी के बारे में तो बात नहीं कर रहें हैं.
i try this
but y didn't u use kala namak
निशा: प्रियंका, आपने चने तेज गैस फ्लेम पर तले हैं. इन्हैं पहले मीडियम और धीमी गैस पर तला जाता हैं,एक बार कढ़ाई में डाले हुये चने करीब 15 मिनिट में तलते हैं, चने कुरकुरे ही बनेंगे.
निशा: मंजू, चने तलते समय उचट रहे हैं तो आप अपने एक हाथ से थाली ढककर तल सकती हैं.
आपका क्या कहना है?