बेसन मसाला सेव (Besan Masala Sev Recipe)
बाजार में कई तरह के बेसन के से़व मिलते है. ये अलग अलग मसालों और दालों के आटे मिला कर बनाये जाते हैं. लेकिन सिर्फ बेसन और मसालों को मिलाकर बनाये कुरकुरे सेवों (Besan Masala Sev ) का स्वाद अलग होता है. इन्हें आप घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं. आइये आज हम बेसन के नमकीन सेव बनायें.
आवश्यक सामग्री
- बेसन - 400 ग्राम (2 कप)
- तेल - 50 ग्राम (1/4 कप)
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - एक छोटी चम्मच ( दरदरी कूट लीजिये)
- अजवायन - एक छोटी चम्मच
- लोंग - एक छोटी चम्मच ( दरदरी कूट लीजिये)
- तेल - सेव तलने के लिये
विधि
बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, तेल, नमक, अजवायन, लोंग और काली मिर्च डाल कर मिलाइये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये (आटा चपाती बनाने के लिये गूथा गये आटे से अधिक नरम होना चाहिये) आटे को ढककर आधा घंटे के लिये सैट होने के लिये रख दीजिये. सेव बनाने के लिये बेसन का गूथा हुआ आटा तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये (गरम तेल को टैस्ट करने के लिये: थोड़ा सा आटा तोड़ कर दबा कर गरम तेल में डालिये आप देखेगे कि वह आटा तुरन्त कढ़ाई के तले से उठ कर तेल के ऊपर आकर तैरने लगता है). तेल पर्याप्त गरम है.
सेव बनाने के लिये झावे प्रयोग में लाये जाते हैं, जितने मोटे सेव बनाने होते हैं, उतनी बड़ी जाली का झावा प्रयोग में लाया जाता हैं, अगर आप झावे से सेव बनाना चाहते हैं तो, झावा आपके पास होना ही चाहिये. झावे को कढ़ाई के ऊपर रखिये, अब आप आटे से एक चौथाई आटा निकालिये और झावे पर रखिये, हाथ से आटे को दबाब दीजिये, झावे के नीचे से सेव निकल कर तेल में जाने लगेगें, सारे आटे को दबाकर सेव निकाल दीजिये, सेव यदि झावे से चिपके हों तो चाकू की सहायता से हटा कर तेल में गिरा दीजिये. सेवों को सिकने पर पलटिये और हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
ये सेव किसी प्लेट या थाली में नैपकिन पेपर बिछा कर उस पर रखिये. इसी तरीके से फिर से आटा झावे के ऊपर रखिये और दबाइये तथा सेव बनायें और तल लीजिये. सारे सेव इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
आप झावे की जगह सेव बनाने की मशीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस अनेकों माडल में और लगभग हर किचन के बरतन की दुकान पर मिल जाती हैं.
अगर आप यह सेव मशीन से बनाना चाहते हैं. जितने मोटे सेव बनाने हैं उसके अनुसार जाली चुन कर मशीन में लगाइये, गूथा हुआ आटा मशीन में भरिये,मशीन का ढक्क्न बन्द कीजिये, मशीन को गरम तेल के ऊपर ले जाइये, तथा हाथ से हत्थे को दबाब दीजिये, सेव जाली से निकल कर तेल में गिरने लगेगें, जितने सेव एक बार में तले जा सके उतने सेव कढ़ाई में डालिये और मशीन हटा लीजिये. सेवों को सिकने पर पलटिये और हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकालिये. ये सेव किसी प्लेट या थाली में नैपकिन पेपर बिछा कर उस पर रखिये. इसी तरीके से फिर से आटा मशीन के अन्दर डालिये, मशीन को तेल के ऊपर ले जाइये और पिस्टन को दबाइये तथा सेव बनाइये और तल लीजिये. सारे सेव इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
बेसन के नमकीन सेव (Besan Masala Sev) तैयार है, सेव थोड़ी देर ठंडे होने दीजिये, ठंडे होने के बाद आप देखिये ये सेव कितने कुरकुरे हो गये हैं, ताजा ताजा बेसन के नमकीन सेव परोसिये और खाइये. बचे हुये सेव किसी एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये, जब भी आप का मन करे ये नमकीन सेव कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये बेसन के नमकीन सेव 2 महिने तक भी खराब नहीं होंगे.
बनाने में लगा
समय - 1घंटा
- कचनार की कली की सब्जी (Kachnar Kali Recipe)
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (8 posted):
निशा: प्रभा आपकी किचन में कलछी तो होगी, झावा बड़ा होता है इसी तरह का.
sara ka sara besan or oil kharab ho gaya. barai meherbani mujh ko batayen ki aiesa kyun hua. take age se who galti na ho. mujh ko mail kar sakte hain.
निशा: अमीना, मुझे लग रहा है कि आपने तेल पूरी तरह गरम नहीं किया.
plz reply.............
निशा: अनामिका, सेव बनाने का तरीका तो यही है, आप बेसन का आटा गूथते समय लहसन का पेस्ट अपने स्वाद के अनुसार मिला लीजिये.
आपका क्या कहना है?