Raw Banana Tikka Curry - केला टिक्का करी
कच्चे केले की करी (Kachha Kela Curry) और कोफ्ता करी (Raw Banana Kofta Curry) तो हम बनाते रहते ही हैं, लेकिन क्या आपने कच्चे केले की टिक्का करी बनाई है?
कच्चे केले के ऊपर से कुरकुरे और अन्दर से साफ्ट टिक्के शाम को चाय के साथ बातें करते समय खाने में बहुत अच्छे लगते है. इन्हीं केले के टिक्कों को छोंक कर स्वादिष्ट टिक्का करी बनाकर देखिये, आपको अवश्य पसन्द आयेगी.
आवश्यक सामग्री (Ingreditents of Raw Banana Tikka Curry)
मैरीनेट करने के लिये
- केला - 2-3 (बड़े आकार के)
- बेसन -2 टेबल स्पून
- दही - 2 टेबल स्पून
- नमक स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
तरी के लिये:
- टमाटर - 3(मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- क्रीम या मलाई - 1 छोटी कटोरी
- तेल - 1 - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - एक चौथाई चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
विधि
कच्चे केले को धो लीजिये और छील कर एक इंच लम्बे गोल टुकड़े में काट लीजिये.

मेरीनेट करने के लिये मसाला तैयार कर लीजिये. दही फैट कर बेसन, नमक, काली मिर्च और धनियां मिला कर गाड़ा घोल बना लीजिये.
केले के टुकड़े इस घोल में डाल कर 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
किसी ट्रे में तेल लगाकर चिकना कीजिये, केले के एक एक टुकड़े को निकाल कर ट्रे में लगाइये, और बेक करने के लिये 200 डि. से. तापमान पर 6-7 मिनिट के लिये ओवन में रख दीजिये. चैक कीजिये अगर इनकी परत कुरकुरी नहीं है तब और 3 - 4 मिनिट के लिये सैट कर लीजिये. अब केले टिक्के बनकर तैयार हो गये हैं. आप चाहें तो इन्हें तवे पर सैलो फ्राई भी कर सकते हैं लेकिन हम इन्हें ओवन में बेक करके बना रहे हैं.

कच्चे केले के ऊपर से कुरकुरे लेकिन अन्दर से साफ्ट टिक्के तैयार हैं.
आप चाहें तो इनके ऊपर चाट मसाला बुरक कर इन्हें चाय आदि के साथ नाश्ते में भी खा सकते हैं. इनका स्वाद एकदम हटकर होता है. हम जब भी कच्चे केले के टिक्के की करी बनाते हैं तो आधे टिक्के सब्जी बनाने से पहले ही खा डालते हैं.
अगर आपके टिक्के नाश्ते से बचे हो तो हम इनकी सब्जी बनाने के लिये तरी तैयार कर लेते हैं.
तरी:
तरी कई तरह की होती है, काजू तरी, खसखस तरी, क्रीम टमाटर तरी और प्याज लहसुन की तरी इत्यादि. ये सारी तरी हम अलग अलग सब्जियों में बना चुके हैं, अभी हम क्रीम टमाटर तरी बना लेते हैं, बहुत जल्दी बन जाती है .
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना लीजिये, कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, हल्दी पाउदर और धनियां पाउडर डालिये और चमचे से 1-2 बार चला कर टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. अब मलाई डाल कर मसाले को 2 मिनिट भूनिये. तरी को जितना गाड़ा या पतला करना है उसके हिसाब से पानी, नमक और लाल मिर्च भी मिला दीजिये, उबाल आने पर केले के टिक्के डालिये और 2 मिनिट तक उबालने के बाद गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये.
केला टिक्का कि सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डाल कर सजाइये, गरमा गरम केला टिक्का की सब्जी के साथ नान, चपाती परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
कच्चे केले की अन्य सब्जियां
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
- ब्रज माखन (Brij Makhan Recipe)
- करी पत्ता पाउडर - Recipe Curry Powder
- Sweet Fara - Sweet Pittha Recipe - मीठा फरा
- Fried Poha Namkeen - Poha Chivda Namkeen - Rice Flaks Namkeen
- फरा - Fara Recipe - Gojha Recipe - Pitha Recipe
- दलिया की बर्फी - Dalia Burfi - Broken Wheat Burfi Recipe
- कसूंदी - Mango Mustard Kasundi Recipe - Mango Mustard Sauce
- कटहल के बीज फ्राई - Kathal seeds Fry - Jackfruit Seeds Curry Recipe
- पालक के पकोड़े - Palak Pakoda Recipe - Spinach Fritters
- गोभी मैथी - Kasoori Methi Gobi Recipe - Cauliflower with Fenugreek Leaves
- कटहल के कटलेट - Raw Jackfruit Cutlets Recipe
- गुलगुले पुये - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua
- मैन्गो मफिन - Eggless Mango Muffins recipe
- चना दाल या मोंठ दाल नमकीन - Dalmoth Namakeen - Chana Dal Namkeen Recipe
- फिरनी - Kesar Phirni Recipe
- कटहल करी (Raw Jackfruit Curry - Kathal Curry Recipe)
- आम का भरवां अचार - Stuffed Mango Pickle Recipe
- बेसन के गट्टे का अचार (Besan ke Gatte ka Achar)
- चॉकलेट केक बनाइये - कुकर में - Eggless Chocolate cake in Cooker
- राम लड्डू (Ram Laddu Recipe)
- बिना अंडे का केक - Eggless Cake Recipe - Eggless Sponge Cake Recipe
- आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe)
- परवल का अचार - Parval Pickle - Parval Achar Recipe
- उरद की दाल की मसाले वाली बड़ी (Urad Dal badi - Masala Urad Dal Vadi Recipe)
- साबुत लसोड़े का अचार - Gunda Pickle - Glutinous Fruit Pickle
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (7 posted):
आपका क्या कहना है?