Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | पनीर मसाला (Paneer Masala Recipe)

पनीर मसाला (Paneer Masala Recipe)

image पनीर मसाला

पनीर की सब्जी को कई तरीकों से बनाया जाता है. उनमें से एक तरीका ये है, इस सब्जी को हम थोड़ा इस तरह बनायेंगे मसाला थोड़ा ज्यादा, लेकिन क्रीम और दूध का प्रयोग नहीं करेंगे. आईये आज हम मसाला पनीर (Panir Masala Recipe) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • पनीर --------- 250 ग्राम
  • खसखस -------  2 टेबिल स्पून
  • टमाटर --------- 2
  • हरी मिर्च --------- 3
  • अदरक --------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • दही -------- 1 छोटी कटोरी
  • घी या बटर -------- 2 टेबिल स्पून
  • हींग --------- 1 पिंच
  • जीरा --------- आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर -------- एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ------- आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ------- आधा छोटी चम्मच
  • नमक ------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां ------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि
पनीर को 1 1/2 इंच चौड़े 1 1/2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लें.

खसखस को धोकर 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.  भीगे हुये खसखस को बारीक पीस कर प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये,  दही को इसी पेस्ट में डाल कर एक बार फिर से मिक्सी चलाकर मथ लें. द्ही टमाटर का पेस्ट तैयार है.

panir_masala2_670692757.jpgकढ़ाई में घी डाल कर गरम करें. पनीर के 4-5 टुकड़े इस गरम घी में डालें और दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलें. तले हुये पनीर को प्लेट में निकाल कर रखें. सारा पनीर इसी तरह तल कर तैयार कर लें.

अब बचे हुये घी में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चमचे से चलायें, खसखस डाल कर जब तक भूनें तब तक कि घी खसखस से अलग न होने लगे, खसखस भुन गया है.  इसमें  दही टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे.

अब इस मसाले में  अपने अनुसार तरी को पतला करने के लिये पानी डाल दें, तरी में उबाल आने पर तला हुआ पनीर और गरम मसाला डाल कर 2-3 मिनिट चमचे से चलाकर पकायें. आपकी सब्जी मसाला पनीर तैयार है़

सब्जी को बाउल में निकालें और ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजायें. अब आप गरमा गरम मसाला पनीर, परांठे, नान या चपाती और चावल किसी के साथ परोसें और खायें.

 

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (3 मिले):

amita on 21 October, 2007 05:09:26
avatar
sabji ki recipece bhut hi achchhi hai turant bana sakte hai.thank u
rakhi on 13 August, 2008 10:52:58
avatar
very nice recipe.i like it
puja on 12 September, 2008 03:30:27
avatar
instead of deep frying the paneer, we can just cook it on the tawa without using the ghee or oil,as the paneer releases the ghee itself n it is good for health also... your website is really very good nisha ji.. n the way you cook is also very easy that anyone can try it anytime.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.43