Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | Paneer Kofta Curry Recipe पनीर कोफ्ते

Paneer Kofta Curry Recipe पनीर कोफ्ते

image पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Receipe)

पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry) बहुत ही लाजवाब सब्जी होती है. जब मैं पनीर कोफ्ता ( Malai Kofta ) बनाती हूं तो मेरे परिवार में सभी बहुत खुश हो जाते हैं. इसे बनाना भी बड़ा आसान है. आईये हम पनीर कोफ्ता (Panir Kofta Curry ) बनायें. समय - 50 मिनिट 4 लोगों के लिये

आवश्यक सामग्री
कोफ्ते के लिये
  • पनीर ———– 250 ग्राम
  • आलू ———– 2 ( उबाले हुये )
  • हरी मिर्च ———- 1 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक ———- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
  • नमक ———- स्वादानुसार ( एक चौथाई चम्मच )
  • अरारोट ———- 3 टेबिल स्पून
  • तेल ———- कोफ्ते तलने के लिये

तरी

  • टमाटर ——— 2 -3
  • हरी मिर्च ———- 1-2
  • अदरक ———- 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • काजू ——— 12-14
  • तेल ———- 1 टेबिल स्पून
  • जीरा ———- एक चौथाई चम्मच
  • हल्दी पाउडर ——— 1/6 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
  • कशमीरी मिर्च पाउडर ——– 1/6 छोटी चम्मच
  • क्रीम या मलाई ——– आधा छोटी कटोरी
  • गरम मसाला ——– 1/6 छोटी चम्मच
  • दूध ——– 1 छोटी कटोरी
  • हरा धनियां ——— 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि
पनीर को कद्दूकस कर लें. आलू छील कर हाथ से बारीक तोड़ लें.

पनीर, आलू, हरी मिर्च, अदरक,अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मसल मसल कर आटे की तरह गूथ लें. इस मिश्रण से एक नीबू के बराबर आटा तोड़े, और गोल कर लें. (आप इन गोलों में 1 किसमिस और 2 -3 काजू के टुकड़े भर सकते हैं.) इस आटे से 12-15 गोले बन जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. मिश्रण गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लें. ( एक कोफ्ते से दूसरे कोफ्ते से थोड़ा दूर रखना है, अगर इनको साथ साथ डाल दें तो ये एक दूसरे के साथ चुपक कर अपना आकार खराब कर लेंगे.) ब्राउन होने तक तलें. ब्राउन होने के बाद, कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारे कोफ्ते तैयार कर लें. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.

सब्जी की तरी तैयार करने के लिये. टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, काजू मिक्सी से बारीक पीस कर रख लें.

कढाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, कशमीरी मिर्च पाउडर चमचे से चलायें, और टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनें. 3-4 मिनिट बाद क्रीम या मलाई डालें, और मसाले को जब तक भूनें तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. अब एक गिलास पानी डाल दें. तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें. अब तरी में गरम मसाला और नमक डाल दें. तरी तैयार है, इसमें कोफ्ते डाल कर चला दें. 5 मिनट के ढक कर रख दें. ढक्कन खोल कर ठंडा दूध मिलायें. पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं.

पनीर कोफ्ते (Paneer Koftas) की सब्जी को बाउल में निकालिये. हरे धनिये और क्रीम डाल कर सजाइये. पनीर कोफ्ते चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये़

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

kewal k koul on 01 May, 2008 03:43:36
avatar
I prepared your recipe of cheese kofta curry. It was fantastic in taste. Thanks

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.13